- Hindi News
- National
- Breaking News LIVE Updates; Nun | MP Chhattisgarh Rajasthan Delhi Bihar News
13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

-फाइल फोटो
हरियाणा के नूंह में एक बार फिर पथराव की घटना हुई है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक गुरुवार रात नूंह में एक मस्जिद से कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। जिसमें तीन महिलाएं घायल हो गईं। घटना रात करीब 8:20 बजे हुई जब महिलाओं का एक समूह कुआं पूजन के लिए जा रहा था। पुलिस ने कहा कि उन्हें अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। घटना के बाद से इलाके में तनाव है।
इससे पहले 28 जुलाई को भी नूंह में ब्रजमंडल यात्रा पर हमला हुआ था। जिसमें उपद्रवियों ने दर्जनों गाड़ियां जला दी थीं, साथ ही उन पर गोलियों और धारदार हथियारों से भी वार किया था। इसके बाद गुरुग्राम और फरीदाबाद में दंगे भड़क उठे थे, जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
दक्षिणी राज्यों के विरोध के बाद MBBS सीट कैपिंग का फैसला टला
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने तमिलनाडु, कर्नाटक और पुडुचेरी जैसे राज्यों के विरोध के बाद एमबीबीएस सीटों की संख्या आबादी के हिसाब से तय करने का फैसला एक साल के लिए टाल दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 1 नवंबर को एनएमसी को प्रति 10 लाख आबादी पर 100 एमबीबीएस सीटों की कैपिंग पर फिर से विचार करने को कहा था।
आयोग ने कहा, नए मेडिकल संस्थानों की स्थापना के तहत स्नातक-पूर्व पाठ्यक्रमों के लिए नए नियम 2025-26 से लागू हाेंगे। सीटों की कैपिंग करते समय एनएमसी ने कहा था कि इससे स्वास्थ्य पेशेवरों की उपलब्धता में क्षेत्रीय असमानता दूर होगी।





















