बच्चों द्वारा दीवारों पर लगाए गए स्टिकर दिखने में तो सुंदर लगते हैं, लेकिन जब इन्हें निकालने की बारी आती है, तो दीवार का पेंट उखड़ने या जिद्दी गोंद के निशान छूटने का डर रहता है। सही तकनीकों का इस्तेमाल करके आप बिना पेंट को नुकसान पहुंचाए इन स्टिकर्स को आसानी से हटा सकते हैं। इन्हें खींचकर जबरदस्ती निकालने से दीवार की पपड़ी और पेंट भी साथ निकल जाता है। कुछ आसान घरेलू तरीकों की मदद से आप पेंट को बिना कोई नुकसान पहुंचाए इन स्टिकर्स को आसानी से साफ कर सकते हैं। यहां जान लें इन स्टिकर्स को निकालने का आसान तरीका।
1.हेयर ड्रायर का करें इस्तेमाल
स्टिकर के पीछे लगी गोंद को ढीला करने के लिए हीट सबसे प्रभावी तरीका है। हेयर ड्रायर को मीडियम या हाई हीट पर सेट करें। स्टिकर से लगभग 3 से 4 इंच की दूरी बनाकर 10 से 15 सेकंड तक गर्म हवा दें। जैसे ही गोंद पिघलने लगे, स्टिकर के एक कोने को अपनी उंगलियों या किसी प्लास्टिक कार्ड से धीरे-धीरे उठाएं। स्टिकर खींचते समय भी हल्की गर्मी देते रहें, इससे पूरा स्टिकर बिना पेंट उखाड़े निकल जाएगा।
2.गुनगुने पानी और साबुन का घोल
यह तरीका कागज या हल्के मटेरियल वाले स्टिकर्स के लिए बेहतरीन काम करता है। एक कटोरी में गुनगुना पानी लें और उसमें थोड़ा सा डिशवॉशिंग लिक्विड या लिक्विड सोप मिलाएं। एक स्पंज या कॉटन के कपड़े को इस घोल में भिगोकर हल्का निचोड़ लें। कपड़े को स्टिकर के ऊपर 2-3 मिनट के लिए दबाकर रखें ताकि पानी गोंद तक पहुंच जाए। जब स्टिकर नरम पड़ जाए, तो इसे कॉटन के कपड़े से हल्के हाथों से पोंछकर हटा लें।
3.नारियल या जैतून का तेल
तेल गोंद के चिपचिपेपन को तुरंत खत्म कर देता है। रुई के फाहे में थोड़ा सा नारियल तेल या जैतून का तेल लें। इसे स्टिकर के किनारों और ऊपरी हिस्से पर लगाएं और 5 मिनट के लिए छोड़ दें। जब तेल गोंद को नरम कर दे, तो इसे प्लास्टिक स्क्रेपर या अपनी उंगलियों से धीरे-धीरे खुरचकर निकाल लें। स्टिकर हटने के बाद उस जगह को साबुन के पानी से साफ कर दें ताकि तेल का दाग न रहे।
4.सिरका
सफेद सिरके में मौजूद माइल्ड एसिड दीवारों के पेंट को नुकसान पहुंचाए बिना जिद्दी गोंद को काटने में मदद करता है। इसके लिए एक कपड़े या टिशू पेपर को सफेद सिरके में डुबोएं। इसे स्टिकर पर रखकर 5 मिनट तक दबाएं। स्टिकर के ढीला होते ही इसे आसानी से छीलकर उतार लें।


















![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)




