{“_id”:”686ec9bf0cb049d6fc0cbbb3″,”slug”:”1400-cases-of-challan-settlement-were-listed-in-lok-adalat-chandigarh-news-c-16-pkl1043-758524-2025-07-10″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: लोक अदालत में चालान निपटान के 1400 मामले हुए लिस्ट”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

चंडीगढ़। जिला अदालत चंडीगढ़ में लगाई गई लोक अदालत में बुधवार को ट्रैफिक चालान व यातायात का उल्लंघन करने वाले लोगाें के 1400 मामले लिस्ट हुए। जिनमें से करीब 1300 मामलों को निपटाया गया। बाकी सौ लोग आज अदालत में उपस्थित नहीं हो सके। लोगों को भीड़-भाड़ से बचाने व चालान भरने की प्रक्रिया से जल्दी निपटाने के लिए 7 अदालतों में सुनवाई की गई। शनिवार 12 जुलाई को मुख्य विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। वकीलों ने बताया कि विशेष लोक अदालत वाले दिन चालानों का निपटान करने वाले लोगों की संख्या अधिक हो सकती है। क्योंकि लोग लोक अदालत के अंतिम दिन कोर्ट की ओर से जुर्माना राशि में बड़ी राहत दिए जाने की इंतजार कर रहे हैं।




























