10:23 PM, 25-May-2025
SRH vs KKR Live Score: कोलकाता को लगा पांचवां झटका
हर्ष दुबे ने कोलकाता को पांचवां झटका दिया। उन्होंने आंद्रे रसेल को अपना शिकार बनाया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। अब क्रीज पर मनीष पांडे आए हैं।
10:21 PM, 25-May-2025
SRH vs KKR Live Score: कोलकाता को लगा चौथा झटका
कोलकाता को चौथा झटका हर्ष दुबे ने दिया। उन्होंने रिंकू सिंह को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ नौ रन बना पाए। अब क्रीज पर आंद्रे रसेल आए हैं।
10:17 PM, 25-May-2025
SRH vs KKR Live Score: कोलकाता को तीसरा झटका
ईशान मलिंगा ने कोलकाता को तीसरा झटका दिया। उन्होंने क्विंटन डिकॉक को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ नौ रन बना पाए। अब क्रीज पर रिंकू सिंह और अंगकृष रघुवंशी मौजूद हैं।
10:07 PM, 25-May-2025
SRH vs KKR Live Score: केकेआर को दूसरा झटका
केकेआर को कप्तान अजिंक्य रहाणे के रूप में दूसरा झटका लगा है। रहाणे 15 रन बनाकर आउट हुए। हैदराबाद के गेंदबाज जयदेव उनादकट ने दूसरी सफलता हासिल की है।
09:56 PM, 25-May-2025
SRH vs KKR Live Score: कोलकाता को पहला झटका
जयदेव उनदाकट ने सुनील नरेन को बोल्ड कर दिया। वह सिर्फ 31 रन बना पाए। अब क्रीज पर अजिंक्य रहाणे आए हैं।
09:36 PM, 25-May-2025
SRH vs KKR Live Score: कोलकाता की पारी शुरू
कोलकाता की पारी शुरू हो चुकी है। सुनील नरेन और क्विंटन डिकॉक क्रीज पर मौजूद हैं।
09:20 PM, 25-May-2025
हैदराबाद की पारी समाप्त
हेनरिक क्लासेन की शतकीय और ट्रेविस हेड की अर्धशतकीय पारी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 279 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 278 रन बनाए। उनके लिए दाएं हाथ के बल्लेबाज क्लासेन ने सर्वाधिक 105 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं, ट्रेविस हेड 40 गेंदों में 76 रन बनाकर आउट हुए। केकेआर के लिए सुनील नरेन ने दो और वैभव अरोड़ा ने एक विकेट झटका।
इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने सनराइजर्स हैदराबाद को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी हुई। सुनील नरेन ने अभिषेक को अपना शिकार बनाया। वह 16 गेंदों में चार चौके और दो छक्के की मदद से 32 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद नरेन ने ट्रेविस हेड को पवेलियन की राह दिखाई। वह छह चौके और इतने ही छक्के की मदद से 76 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 26 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।
कोलकाता के खिलाफ खेले जा रहे इस मुकाबले में हेनरिक क्लासेन अलग रंग में नजर आए। उन्होंने महज 37 गेंदों में शानदार शतक पूरा किया और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले संयुक्त रूप से तीसरे बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने यूसुफ पठान की बराबरी कर ली, जिन्होंने 2010 में 37 गेंदों में शतक लगाया था। इस शानदार पारी की बदौलत हैदराबाद ने आईपीएल के इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा टोटल बना लिया। इससे पहले टीम ने राजस्थान के खिलाफ लीग चरण के अपने पहले मुकाबले में छह विकेट खोकर 286 रन बनाए थे। इस मैच में ईशान किशन ने 29 रन बनाए जबकि अनिकेत वर्मा 12 रन बनाकर नाबाद रहे।
09:13 PM, 25-May-2025
SRH vs KKR Live Score: 37 गेंदों में क्लासेन ने जड़ा शतक
हेनरिक क्लासेन ने 37 गेंदों में आईपीएल का संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज शतक जड़ा है। उन्होंने इस मामले में यूसुफ पठान की बराबरी कर ली। उन्होंने भी 37 गेंदों में शतक लगाया था।
09:10 PM, 25-May-2025
SRH vs KKR Live Score: हैदराबाद को तीसरा झटका
हैदराबाद को तीसरा झटका वैभव अरोड़ा ने दिया। उन्होंने ईशान किशन को अपना शिकार बनाया। वह 29 रन बनाकर आउट हुए।
08:53 PM, 25-May-2025
SRH vs KKR Live Score: हैदराबाद को दूसरा झटका
हैदराबाद को दूसरा झटका ट्रेविस हेड के रूप में लगा। उन्हें सुनील नरेन ने अपना शिकार बनाया। वह 76 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल क्रीज पर हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन मौजूद हैं।




























