• Latest
  • Trending
  • All
‘सेंचुरी’ का दावा ‘सन्नाटे’ में बदला, एशियन गेम्स में भारत का महा-सरेंडर! – asian games 2026 india medal tally debacle china dominance analysis ntcpdr

‘सेंचुरी’ का दावा ‘सन्नाटे’ में बदला, एशियन गेम्स में भारत का महा-सरेंडर! – asian games 2026 india medal tally debacle china dominance analysis ntcpdr

8 minutes ago
UNESCO World Heritage Tentative List

UNESCO World Heritage Tentative List

4 hours ago
नीला ड्रम केस:सौरभ हत्याकांड में फैसला आज, मुस्कान-साहिल को सजा होगी या नहीं; लगीं देशभर की निगाहें – Blue Drum Case: Verdict In Saurabh Murder Case Today; Will Muskan And Sahil Be Sentenced?

Life-cycle mutual funds vs DIY portfolio: Automate investing or manage it yourself for 30 years—what experts suggest

Life-cycle mutual funds vs DIY portfolio: Automate investing or manage it yourself for 30 years—what experts suggest

5 hours ago
Congress CWC demands Modi, Shah, CEC Gyanesh Kumar’s resignations over SIR

Congress CWC demands Modi, Shah, CEC Gyanesh Kumar’s resignations over SIR

6 hours ago
अमित शाह के नाम पर LPU में फैलाई अफवाह? एसपी की आवाज वाला वीडियो निकला डीपफेक

अमित शाह के नाम पर LPU में फैलाई अफवाह? एसपी की आवाज वाला वीडियो निकला डीपफेक

7 hours ago
UPITS 2026: 4th Uttar Pradesh International Trade Show Records USD 680 Million In MoUs

UPITS 2026: 4th Uttar Pradesh International Trade Show Records USD 680 Million In MoUs

8 hours ago
Could An Infection Trigger Cancer? 1 In 8 Global Cases Linked To Preventable Causes, Says Lancet | Health and Fitness News

Could An Infection Trigger Cancer? 1 In 8 Global Cases Linked To Preventable Causes, Says Lancet | Health and Fitness News

8 hours ago
6 UP cities picked for Pragati-50 makeover; min pushes for Knp

6 UP cities picked for Pragati-50 makeover; min pushes for Knp

8 hours ago
Ram Gopal Yadav set for 6th Rajya Sabha term; SP mulls 2 more nominees

Ram Gopal Yadav set for 6th Rajya Sabha term; SP mulls 2 more nominees

9 hours ago
Clean air a fundamental right, no hookah bars in restaurants: Allahabad HC

Clean air a fundamental right, no hookah bars in restaurants: Allahabad HC

9 hours ago
Supreme Court Calls Out ‘Carnage’ of Cancer Drug Markup by Hospitals, ETHealthworld

Supreme Court Calls Out ‘Carnage’ of Cancer Drug Markup by Hospitals, ETHealthworld

9 hours ago
OpenAI shelves GPT-6.1 Astra over safety concerns, halts October release

OpenAI shelves GPT-6.1 Astra over safety concerns, halts October release

9 hours ago
Wednesday, September 30, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan

    JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan

    Built Different (Official Music Video) Saabi Bhinder | Cheetah | New Punjabi Songs 2026

    Built Different (Official Music Video) Saabi Bhinder | Cheetah | New Punjabi Songs 2026

    Wapaar 2 (Official Video) Gaggu Sajjan Ft. Jashnmeet | AS Digital | New Punjabi Song 2026

    Wapaar 2 (Official Video) Gaggu Sajjan Ft. Jashnmeet | AS Digital | New Punjabi Song 2026

    Bankiye Naarey – The Graceful Maiden (Official Video) | Satinder Sartaaj | J Sandeep |  Punjabi Song

    Bankiye Naarey – The Graceful Maiden (Official Video) | Satinder Sartaaj | J Sandeep | Punjabi Song

    DEKHI JA – Parmish Verma Ft. Kiran Bajwa | Victory Lap (Official Music Video)

    DEKHI JA – Parmish Verma Ft. Kiran Bajwa | Victory Lap (Official Music Video)

    Gori Gori Veeni (Remix) : Harbhajan Shera Ft.Sudesh Kumari | Punjabi Song 2026 |  @FinetouchMusic

    Gori Gori Veeni (Remix) : Harbhajan Shera Ft.Sudesh Kumari | Punjabi Song 2026 | @FinetouchMusic

    TERA PIND (Official Video) | Davinder Kohinoor | Jind Bains | Latest Punjabi Song 2026

    TERA PIND (Official Video) | Davinder Kohinoor | Jind Bains | Latest Punjabi Song 2026

    Garry Sandhu Latest Punjabi Songs 2026 🔥 | Best Garry Sandhu Playlist | Nonstop Punjabi Collection

    Garry Sandhu Latest Punjabi Songs 2026 🔥 | Best Garry Sandhu Playlist | Nonstop Punjabi Collection

    Sarpanch Title Track | Gulab Sidhu | Dev Kharoud | Avvy Sra | Ohri Productions | Rel 10th July 2026

    Sarpanch Title Track | Gulab Sidhu | Dev Kharoud | Avvy Sra | Ohri Productions | Rel 10th July 2026

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

‘सेंचुरी’ का दावा ‘सन्नाटे’ में बदला, एशियन गेम्स में भारत का महा-सरेंडर! – asian games 2026 india medal tally debacle china dominance analysis ntcpdr

by India News Online Team
September 30, 2026
in Hindi News
0
‘सेंचुरी’ का दावा ‘सन्नाटे’ में बदला, एशियन गेम्स में भारत का महा-सरेंडर! – asian games 2026 india medal tally debacle china dominance analysis ntcpdr
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email

जापान के आइची-नागोया में आयोजित हो रहे 20वें एशियाई खेलों के शुरुआती दस दिनों का खेल समाप्त हो चुका है और भारत के लिए खबर कतई अच्छी नहीं है. 2022 में चीन के हांगझोउ शहर में हुए पिछले एशियाई खेलों में 106 पदक जीतकर इतिहास रचने वाला भारत इस बार मेडल तालिका में बुरी तरह चरमरा गया है. पिछली बार 28 गोल्ड जीतने वाला भारत अब तक 6 ही गोल्ड मेडल जीत पाया है.

1990 के बीजिंग एशियन गेम्स को भारत के सबसे खराब प्रदर्शन के लिए याद किया जाता है, जब 195 सदस्यीय दल सिर्फ एक गोल्ड मैडल जीत पाया था. और पदक तालिका में 11वें स्थान पर रहा था. 2026 के एशिया कप के लिए जापान गए भारतीय दल में 495 सदस्य हैं. करीब 800 करोड़ रुपए इनकी ट्रेनिंग पर खर्च हुए हैं. लेकिन, अब तक का प्रदर्शन निराशाजनक है. 

जापान में पदकों की सेंचुरी लगाने के साथ ‘नया भारत’ बनाने का दावा करने वाले स्पोर्टस सिस्टम की कलई जापान के मैदानों पर खुलकर सामने आ गई है. स्थिति इतनी दयनीय हो चुकी है कि भारत पदक तालिका में बहुत नीचे खिसक चुका है और अपनी खोई हुई साख वापस पाने के लिए संघर्ष कर रहा है.

भारत को अब तक छह गोल्ड मेडल मिले हैं, उसमें भी दो गोल्ड कबड्डी (महिला और पुरुष टीम) को मिले हैं, और एक गोल्ड महिलाओं की क्रिकेट टीम ने दिलाया है. यानी, तीन गोल्ड मेडल हमें उन खेलों में मिले हैं, जो बहुत कम देश खेलते हैं और जिन पर भारत का कब्जा है. छह गोल्ड में से दो भारत ने शूटिंग में जीते हैं. जिसे उत्साहजनक माना जाना चाहिए. और जैसे-जैसे तैसे एथलेटिक्स में एक गोल्ड मिला है. जहां भारत से और बेहतर की उम्मीद थी, लेकिन वह नहीं हो पाया.

एथलेटिक्स में बमुश्किल टूटा ‘गोल्डन सूखा’

भारत की इस दुर्गति की सबसे बड़ी वजह एथलेटिक्स में हुआ बड़ा उलटफेर है. ऐतिहासिक रूप से एथलेटिक्स हमेशा से एशियाई खेलों में भारत का सबसे मजबूत किला रहा है, जिसने देश को सबसे ज्यादा सोने के तमगे दिलवाए हैं. लेकिन इस बार जापान में एथलेटिक्स का पूरा खाता सोने के मामले में लगभग सूना पड़ा रहा है. ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धाओं में जिन खिलाड़ियों से पक्के गोल्ड की उम्मीद थी, वे दबाव में बिखर गए या अपनी लय हासिल नहीं कर सके. जैसे, भारत की महिला 4×4 टीम ने रिले रेस में देश को एक गोल्ड मेडल दिलवाया. भारत को सबसे तगड़ा झटका जापान, दक्षिण कोरिया, कतर, बहरीन, ईरान और उज्बेकिस्तान की टीमों ने दिया है. इन देशों के खिलाड़ियों ने रणनीतिक रूप से भारतीय खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए पोडियम रेस से बाहर कर दिया. अब सिर्फ चार दिन का खेल बचा है, और हमारी उम्मीदें कुश्ती, तीरंदाजी और बॉक्सिंग पर लगी हैं. एक गोल्ड पुरुषों की क्रिकेट टीम और एक-आधा गोल्ड हॉकी में भी आने की उम्मीद रखी जा सकती है.

ऐतिहासिक आंकड़ों का सच और निरंतरता का अभाव

यदि हम एशियाई खेलों के पूरे इतिहास और डेटा का विश्लेषण करें तो साफ समझ आता है कि 2022 का प्रदर्शन एक सुखद अपवाद था, जबकि हमारी वास्तविक स्थिति हमेशा से काफी साधारण रही है. एशियाई खेलों के 70 से अधिक वर्षों के इतिहास में भारत का औसतन स्थान छठा से आठवां रहा है और औसतन मेडल संख्या 35 से 50 के बीच झूलती रही है. 1951 के पहले एशियाई खेलों में दूसरे स्थान पर रहने के बाद भारत कभी उस ऊंचाई को दोबारा नहीं छू सका. 2023 में 28 गोल्ड सहित 106 मेडल जीतकर ऐसा लगा था कि भारत ने एक नया बैंचमार्क स्थापित किया है, लेकिन 2026 में भारत फिर से अपने पुराने और लचर रिकॉर्ड की तरफ वापस लौट गया है, जिससे यह साफ होता है कि हमारे पास बड़ी सफलताओं को दोहराने की कोई टिकाऊ व्यवस्था नहीं है.

चीन छोड़िए, हांगकांग के लेवल की है हमारी चुनौती?

इस बार के एशियाई खेलों में सबसे चौंकाने वाली और कड़वी सच्चाई यह है कि भारत का मुकाबला चीन या मेजबान जापान जैसे दिग्गजों से होना तो दूर, वह चीन के एक छोटे से हिस्से हांगकांग की बराबरी पर जूझ रहा है. विशाल बजट और विशाल आबादी का ढोल पीटते भारत का एक छोटे से शहर जितने आकार वाले क्षेत्र के सामने बेबस नजर आना भारतीय खेल इतिहास की सबसे बड़ी नाकामियों में से एक बनकर उभरा है. और हांगकांग ही क्यों, दुनिया में अलग-थलग पड़ा नॉर्थ कोरिया पदक तालिका में भारत से ऊपर है. पिछले छह महीने से जंग में उलझा ईरान भी अब तक 9 गोल्ड मेडल जीत चुका है.

चीन का सबक: 1978 की हार से मेडल तालिका के बेताज बादशाह बनने तक

यदि भारत को इस दयनीय स्थिति से बाहर निकलना है, तो उसे चीन से सबक लेना होगा. 1978 के बैंकाक एशियाई खेलों में चीन पदक तालिका में अपने प्रतिद्वंद्वी जापान से पीछे रहकर दूसरे स्थान पर रहा था. उस एक हार ने चीन की खेल नीतियों को झकझोर कर रख दिया. इसके बाद चीन ने ऐसा गियर बदला कि उसने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. 1982 के दिल्ली एशियाई खेलों से लेकर 2026 के जापान एशियाई खेलों तक, चीन हर बार तालिका में नंबर-1 पर रहा है. इस बार भी चीन के पास 138 से ज्यादा गोल्ड मेडल हैं, जबकि दूसरे नंबर पर मौजूद मेजबान जापान के पास करीब 42 गोल्ड ही हैं. चीन ने साबित कर दिया है कि खेल में कामयाबी किस्मत से नहीं, बल्कि एक तय लक्ष्य और साइंटिफिक तैयारी से मिलती है.

क्रिकेट को दोष देना बंद कीजिए, असली बीमारी कहीं और है

भारत में जब भी एशियाई खेलों या ओलंपिक में पदक तालिका में गिरावट आती है, तो सारा दोष क्रिकेट के सिर पर मढ़ देना सबसे आसान रास्ता मान लिया जाता है. आम तर्क यह दिया जाता है कि क्रिकेट सारा पैसा, प्रायोजक और मीडिया का ध्यान खींच लेता है, जिससे बाकी खेल अनाथ रह जाते हैं. लेकिन यह दलील पूरी तरह खोखली है. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों को देखें, तो वहां भी क्रिकेट बेहद लोकप्रिय और धनी खेल है. इसके बावजूद वे देश ओलंपिक और राष्ट्रमंडल खेलों में स्विमिंग, एथलेटिक्स और साइक्लिंग जैसे खेलों में दुनिया पर राज करते हैं. असली फर्क स्पोर्ट्स कल्चर और मजबूत इन्फ्रास्ट्रक्चर का है. भारत में क्रिकेट गुनहगार नहीं है, बल्कि असली बीमारी हमारे अन्य खेल संघों की अंदरूनी राजनीति, खिलाड़ियों का लचर फिटनेस मैनेजमेंट और विजन की कमी है.

—- समाप्त —-

Source link

Tags: AnalysisAsianChinadebacledominanceGamesIndiaMedalntcpdrtallyएशयनकगमसदवबदलभरतममहसरडरसचरसननट
Share196Tweet123Send

Related Posts

UNESCO World Heritage Tentative List
Hindi News

UNESCO World Heritage Tentative List

September 29, 2026
नीला ड्रम केस:सौरभ हत्याकांड में फैसला आज, मुस्कान-साहिल को सजा होगी या नहीं; लगीं देशभर की निगाहें – Blue Drum Case: Verdict In Saurabh Murder Case Today; Will Muskan And Sahil Be Sentenced?
Hindi News

नीला ड्रम केस:सौरभ हत्याकांड में फैसला आज, मुस्कान-साहिल को सजा होगी या नहीं; लगीं देशभर की निगाहें – Blue Drum Case: Verdict In Saurabh Murder Case Today; Will Muskan And Sahil Be Sentenced?

September 29, 2026
अमित शाह के नाम पर LPU में फैलाई अफवाह? एसपी की आवाज वाला वीडियो निकला डीपफेक
Hindi News

अमित शाह के नाम पर LPU में फैलाई अफवाह? एसपी की आवाज वाला वीडियो निकला डीपफेक

September 29, 2026
Russia Tu-95 Military Aircraft Crash
Hindi News

Russia Tu-95 Military Aircraft Crash

September 29, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
‘सेंचुरी’ का दावा ‘सन्नाटे’ में बदला, एशियन गेम्स में भारत का महा-सरेंडर! – asian games 2026 india medal tally debacle china dominance analysis ntcpdr

‘सेंचुरी’ का दावा ‘सन्नाटे’ में बदला, एशियन गेम्स में भारत का महा-सरेंडर! – asian games 2026 india medal tally debacle china dominance analysis ntcpdr

0
COVID-19: Delhi govt-run medical colleges to re-open; students to join in phased manner

COVID-19: Delhi govt-run medical colleges to re-open; students to join in phased manner

0
WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

0
‘सेंचुरी’ का दावा ‘सन्नाटे’ में बदला, एशियन गेम्स में भारत का महा-सरेंडर! – asian games 2026 india medal tally debacle china dominance analysis ntcpdr

‘सेंचुरी’ का दावा ‘सन्नाटे’ में बदला, एशियन गेम्स में भारत का महा-सरेंडर! – asian games 2026 india medal tally debacle china dominance analysis ntcpdr

September 30, 2026
UNESCO World Heritage Tentative List

UNESCO World Heritage Tentative List

September 29, 2026
नीला ड्रम केस:सौरभ हत्याकांड में फैसला आज, मुस्कान-साहिल को सजा होगी या नहीं; लगीं देशभर की निगाहें – Blue Drum Case: Verdict In Saurabh Murder Case Today; Will Muskan And Sahil Be Sentenced?

नीला ड्रम केस:सौरभ हत्याकांड में फैसला आज, मुस्कान-साहिल को सजा होगी या नहीं; लगीं देशभर की निगाहें – Blue Drum Case: Verdict In Saurabh Murder Case Today; Will Muskan And Sahil Be Sentenced?

September 29, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • ‘सेंचुरी’ का दावा ‘सन्नाटे’ में बदला, एशियन गेम्स में भारत का महा-सरेंडर! – asian games 2026 india medal tally debacle china dominance analysis ntcpdr
  • UNESCO World Heritage Tentative List
  • नीला ड्रम केस:सौरभ हत्याकांड में फैसला आज, मुस्कान-साहिल को सजा होगी या नहीं; लगीं देशभर की निगाहें – Blue Drum Case: Verdict In Saurabh Murder Case Today; Will Muskan And Sahil Be Sentenced?
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.