- Hindi News
- International
- Russia Launches Offensive Against Kharkiv In Eastern Ukraine, Zelenskyy Says ‘fierce’ Fighting Underway
कीव2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सेना को आदेश दिया है कि खार्किव से लोगों को बाहर निकला जाए।
जंग के बीच रूस ने यूक्रेन के खार्किव में लड़ाई तेज कर दी है। फ्रांस की न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक, शुक्रवार (10 मई) को रूस की सेना खार्किव में एक किलोमीटर तक अंदर घुस गई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने खुद इस बात की पुष्टि की है।
उन्होंने सेना को आदेश दिया है कि खार्किव से लोगों को बाहर निकाला जाए। साथ ही उन्होंने सभी रिजर्व सैनिकों को वापस बुला लिया है, ताकि इन्हें खार्किव में तैनात किया जा सके। खार्किव रूस की सेना के लिए इसलिए अहम है क्योंकि 2022 में सेना को यहां हार का सामना करना पड़ा था।
इससे पहले 9 मई को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी सेना को जंग में ऑपरेशन तेज करने और परमाणु हथियारों से हमले की रिहर्सल करने का आदेश दिया था। इस आदेश के बाद रूस के सैनिकों ने जंग में अपना दायरा बढ़ा दिया।

10 मई को रूस ने यूक्रेन के खार्किव में हमले तेज कर दिए।
यूक्रेनी सेना के पास गोला-बारूद की कमी
यह हमला ऐसे समय में हो रहा जब यूक्रेनी सेना ने पास गोला-बारूद की कमी है, इसके बावजूद यूक्रेनी सेना ने खार्किव के लोगों को विश्वास दिलाया कि सेना उनकी रक्षा के लिए तैनात है। यूक्रेन ने अपने सभी रिजर्व सैनिकों खार्किव भेजना शुरू कर दिया है। इसकी जानकारी यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय ने एक पोस्ट में दी।
हाईटेक टैंक, एयर मिसाइल के साथ खार्किव में दाखिल हो रहा रूस
2022 में खार्किव में मिली हार के बाद रूस का प्लान है की वो हर हाल में खार्किव पर जीत हासिल करे। यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, रूस अपने हाईटेक टैंक, एयर मिसाइल और बख्तरबंद गाड़ियों के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। 10 मई की सुबह से हवाई हमले तेज हो गए हैं।
AFP के मुताबिक, खार्किव में घुसने के लिए रूस की सेना ने एक बफर जोन बनाया, जिसके अनुसार सेना आगे बढ़ रही है। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बताया कि खार्किव में उनकी सेना रूसी सेना को बड़ी टक्कर दे रही है। उन्होंने कहा कि वहां स्पेशल ब्रिगेड और हाईटेक मिसाइल भी तैनात कर दी गई हैं।

रूस की सेना यूक्रेन में हाईटेक टैंक, एयर मिसाइल और बख्तरबंद गाड़ियों के साथ आगे बढ़ रही है।
रूस-यूक्रेन के बीच 2 साल से ज्यादा समय से जंग जारी
24 फरवरी 2024 को दो साल पूरे रूस-यूक्रेन जंग को हो गए थे। 2 साल पहले इसी दिन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर हमला किया था। पुतिन ने उस समय इसे मिलिट्री ऑपरेशन बताया था। इस हमले में अब तक 40 लाख से ज्यादा यूक्रेनी नागरिकों को देश छोड़ना पड़ा है। ये लोग अब अन्य देशों में रिफ्यूजी की तरह रह रहे हैं। 65 लाख से ज्यादा यूक्रेनी देश में ही बेघर हो गए हैं।
यूक्रेन के 10 हजार आम नागरिकों की मौत हुई है, जबकि 18,500 लोग घायल हुए हैं। यूक्रेन का दावा है कि रूस 3.92 लाख सैनिक गंवा चुका है। इस बीच अमेरिका ने रूस की 500 रूसी कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिए था। इधर, रूस ने भी यूरोपियन यूनियन (EU) की कई कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिए थे।
ये खबरें भी पढ़े…
रूस की विक्ट्री-डे परेड का जश्न:9 हजार सैनिक, 70 टैंक शामिल; पुतिन बोले- पश्चिमी देश दूसरे विश्व युद्ध के सबक भूल गए

रूस में गुरुवार (9 मई) को 79वां विक्ट्री डे मनाया गया। इसी दिन सोवियत यूनियन ने वर्ल्ड वॉर 2 में नाजी जर्मनी को हराया था। पुतिन क्रेमलिन से रेड स्क्वायर पहुंचे, जहां परेड का आयोजन किया गया…पढ़े पूरी खबर
जेलेंस्की को जान से मारने की साजिश बेनकाब:राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात 2 अधिकारियों ने की थी प्लानिंग, दावा रूस से हथियार और पैसे मिले

रूस-यूक्रेन जंग के बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को जान से मारने की साजिश को नाकाम किया गया है। CNN के मुताबिक जेलेंस्की की सुरक्षा में तैनात किए गए दो कर्नल ने ही इसकी प्लानिंग की थी…पढ़े पूरी खबर








![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)











