अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वे CNN, MS NOW और Politico को व्हाइट हाउस से बैन कर रहे हैं. ट्रंप के मुताबिक, इन मीडिया संस्थानों की कवरेज उनके पक्ष में नहीं थी. उन्होंने यह भी धमकी दी कि आगे आने वाले समय में दूसरे मीडिया आउटलेट्स पर भी ऐसी रोक लगाई जा सकती है.
ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू होगा. उन्होंने लिखा, “मैं CNN, MS NOW और Politico को व्हाइट हाउस से बैन कर रहा हूं क्योंकि वे लगातार ‘फेक न्यूज़’ की रिपोर्टिंग कर रहे हैं.”
उनकी रिपोर्टिंग फर्जी होती है: अमेरिकी राष्ट्रपति
इस फैसले को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “हमारे देश को सच्ची खबरें चाहिए. हमें निष्पक्ष और ईमानदार प्रेस की जरूरत है. आप जानते हैं कि उनकी रिपोर्टिंग कितनी फर्जी होती है. यह एकतरफा होती है.”
यह भी पढ़ें: अमेरिका में मिड-टर्म चुनाव के मतदान शुरू, नवंबर में तय होगा ट्रंप का भविष्य
ट्रंप लंबे समय से ऐसी न्यूज़ कवरेज से नाराज़ रहे हैं जो उन्हें अपने खिलाफ लगती है. यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप प्रशासन ने ऐसा फैसला लिया हो, पहले भी वे ऐसे फैसले ले चुके हैं.
कई बार वे पत्रकारों और मीडिया संस्थानों पर सोशल मीडिया के जरिए भी निशाना साध चुके हैं. दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप ने The New York Times, The Wall Street Journal और BBC समेत कई मीडिया संस्थानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की है. इन मामलों को लेकर मीडियो और प्रेस की स्वतंत्रता से जुड़े सवाल भी लगातार उठते रहे हैं.
—- समाप्त —-









![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)











