{“_id”:”6894d8665d9a8d4d35025527″,”slug”:”punjab-government-granted-advance-release-to-108-prisoners-2025-08-07″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”पंजाब में 108 कैदियों को अग्रिम रिहाई: मंत्री बोले- अच्छे आचरण वाले कैदियों को पुनर्वास का मौका”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
पंजाब सरकार ने एक साल की अवधि के दौरान उम्रकैद की सजा भुगत रहे अच्छे आचरण के धारक 108 कैदियों के प्रति हमदर्दी जताते हुए उन्हें अग्रिम रिहा करने की पहल की है।
लालजीत सिंह भुल्लर, पंजाब के जेल मंत्री – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब सरकार ने एक साल की अवधि के दौरान उम्रकैद की सजा भुगत रहे अच्छे आचरण के धारक 108 कैदियों के प्रति हमदर्दी जताते हुए उन्हें अग्रिम रिहा करने की पहल की है। यह कदम अच्छे आचरण वाले कैदियों को पुनर्वास का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
Trending Videos
जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि राज्य सरकार ने न्याय और पुनर्वास के प्रति अपनी वचनबद्धता को दर्शाते हुए एक महत्वपूर्ण फैसला किया है। पंजाब की विभिन्न जेलों में अपनी उम्रकैद की सजा भुगत रहे अच्छे आचरण वाले 108 कैदियों को पिछले एक साल की अवधि के दौरान रिहा किया गया है।