• Latest
  • Trending
  • All
Israel Hamas Gaza IDF War Photos LIVE Update; Netanyahu Military Lebanon| RPG Gaza Strip Airstrikes | IDF का दावा- जवाबी कार्रवाई में 21 हमास आतंकी मारे गए; बच्चों के बिस्तर के नीचे सुरंग मिली

Israel Hamas Gaza IDF War Photos LIVE Update; Netanyahu Military Lebanon| RPG Gaza Strip Airstrikes | IDF का दावा- जवाबी कार्रवाई में 21 हमास आतंकी मारे गए; बच्चों के बिस्तर के नीचे सुरंग मिली

2 years ago
BJP, Opposition trade barbs over Constitution (131st Amendment) Bill

BJP, Opposition trade barbs over Constitution (131st Amendment) Bill

1 hour ago
Habeas Corpus Petition Dismissed: Father’s Rights As Natural Guardian

Habeas Corpus Petition Dismissed: Father’s Rights As Natural Guardian

6 hours ago
FC Goa Ends Mumbai City’s Unbeaten Run: Key Highlights

FC Goa Ends Mumbai City’s Unbeaten Run: Key Highlights

7 hours ago
Iran Refuses Uranium Transfer, Snubs Face-to-Face Talks With US

Iran Refuses Uranium Transfer, Snubs Face-to-Face Talks With US

7 hours ago
Yes Bank Q4 Net Profit Jumps 45%, Eyes Future Growth Beyond Recovery

Yes Bank Q4 Net Profit Jumps 45%, Eyes Future Growth Beyond Recovery

7 hours ago
‘Distress Address; outright LIES…’: Oppn reacts sharply to PM Modi’s national address – Who said what?

‘Distress Address; outright LIES…’: Oppn reacts sharply to PM Modi’s national address – Who said what?

8 hours ago
‘Anti-women’ parties will face public anger in polls: UP dy CM’s jibe at Cong, SP

‘Anti-women’ parties will face public anger in polls: UP dy CM’s jibe at Cong, SP

8 hours ago
Trump slams Iran after Strait of Hormuz closure, warns against ‘blackmail’

Trump slams Iran after Strait of Hormuz closure, warns against ‘blackmail’

9 hours ago
Treat accidents with three or more deaths on a par with grave offences: UP Police

Treat accidents with three or more deaths on a par with grave offences: UP Police

9 hours ago
Non-veg Iftar on Ganga in Varanasi: Allahabad HC seeks govt reply in a week

Non-veg Iftar on Ganga in Varanasi: Allahabad HC seeks govt reply in a week

10 hours ago
‘Glory’ trailer: Netflix series promises high-stakes boxing drama with thrills and suspense

‘Glory’ trailer: Netflix series promises high-stakes boxing drama with thrills and suspense

13 hours ago
‘Bill was not about women. They wanted to divide nation’: Mamata targets BJP

‘Bill was not about women. They wanted to divide nation’: Mamata targets BJP

14 hours ago
Sunday, April 19, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    इंसानियत 😃90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs

    इंसानियत 😃90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs

    Kheti | Hardev Mahinangal | Amnindr Bhangu | Latest Punjabi Songs 2026 | Lipci | Mukaam records

    Kheti | Hardev Mahinangal | Amnindr Bhangu | Latest Punjabi Songs 2026 | Lipci | Mukaam records

    PANGA (Official Video) | Labh Heera | Jaskaran Grewal | New Punjabi Songs 2026 |Latest Punjabi Songs

    PANGA (Official Video) | Labh Heera | Jaskaran Grewal | New Punjabi Songs 2026 |Latest Punjabi Songs

    Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music

    Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music

    Game – Surjit Bhullar | Mista Baaz | Bittu Cheema | Latest Punjabi Song 2026

    Game – Surjit Bhullar | Mista Baaz | Bittu Cheema | Latest Punjabi Song 2026

    Latest Punjabi Hit Songs 💞 Top Punjabi Songs Collection ✨ #punjabisongs #punjabimusic

    Latest Punjabi Hit Songs 💞 Top Punjabi Songs Collection ✨ #punjabisongs #punjabimusic

    Udaariyaan 💗🫠 ~ Satinder Sartaj | Punjabi song | #song #shorts #lyrics

    Udaariyaan 💗🫠 ~ Satinder Sartaj | Punjabi song | #song #shorts #lyrics

    Diljit Dosanjh : Dealer (Official Music Video) Virk Andaaz : Da Future

    Diljit Dosanjh : Dealer (Official Music Video) Virk Andaaz : Da Future

    Ainakaan (Official Video ) R Nait | Kiran Bajwa | New Punjabi Song 2026

    Ainakaan (Official Video ) R Nait | Kiran Bajwa | New Punjabi Song 2026

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

Israel Hamas Gaza IDF War Photos LIVE Update; Netanyahu Military Lebanon| RPG Gaza Strip Airstrikes | IDF का दावा- जवाबी कार्रवाई में 21 हमास आतंकी मारे गए; बच्चों के बिस्तर के नीचे सुरंग मिली

by India News Online Team
November 13, 2023
in Hindi News
0
Israel Hamas Gaza IDF War Photos LIVE Update; Netanyahu Military Lebanon| RPG Gaza Strip Airstrikes | IDF का दावा- जवाबी कार्रवाई में 21 हमास आतंकी मारे गए; बच्चों के बिस्तर के नीचे सुरंग मिली
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email


  • Hindi News
  • International
  • Israel Hamas Gaza IDF War Photos LIVE Update; Netanyahu Military Lebanon| RPG Gaza Strip Airstrikes

तेल अवीव27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Israel Hamas Gaza IDF War Photos LIVE Update; Netanyahu Military Lebanon| RPG Gaza Strip Airstrikes | IDF का दावा- जवाबी कार्रवाई में 21 हमास आतंकी मारे गए; बच्चों के बिस्तर के नीचे सुरंग मिली

इजराइली सेना लेबनान बॉर्डर पर भी खास नजर रख रही है और इसमें अमेरिकी सर्विलांस सैटेलाइट्स की मदद ली जा रही है।

इजराइली सेना ने सोमवार रात दावा किया कि गाजा के अल कुद्स अस्पताल से उसके सैनिकों पर हमला किया गया। फायरिंग के अलावा ग्रेनेड भी फेंके गए। जवाबी कार्रवाई में हमास के 21 आतंकी मार गिराए गए।

दूसरी तरफ, हमास के टनल नेटवर्क को तबाह करने में जुटी इजराइली सैनिकों को गाजा के एक घर में ऐसी सुरंग मिली, जिसको छिपाने के लिए तीन बिस्तर लगे थे, जो बच्चों की नींद के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं।

IDF का ऑपरेशन कामयाब

  • अल कुद्स अस्पताल से हुए हमले पर IDF ने बयान जारी किया। कहा- यह हॉस्पिटल गाजा सिटी में है। हमारी 188वीं बटालियन वहां मौजूद थी। इसी दौरान उस पर हल्के हथियारों से फायरिंग हुई। इसके बाद ग्रेनेड भी फेंके गए।
  • बयान के मुताबिक- इसके बाद IDF ने एयरफोर्स की मदद ली। कुछ देर बाद ग्राउंड फोर्सेस ने एक्शन लिया और हमास के 21 आतंकी मार गिराए। इस दौरान हमारे किसी सैनिक को नुकसान नहीं हुआ। एक टैंक को मामूली नुकसान हुआ है। इस दौरान कुछ सिविलियन हॉस्पिटल से निकलते देखे गए। हमास के आतंकी अस्पताल में छिपे हुए थे। ये भागकर पास की बिल्डिंग्स में छिप गए। यह घटना साफ तौर पर बताती है कि हमास किस तरह आम लोगों और अस्पतालों की आड़ में IDF पर हमले कर रहा है।
इजराइली सेना के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप को यह सुरंग एक मकान में मिली। इसके ऊपर किड्स बेड्स लगे थे। सुरंग के दो छोर मिले हैं।

इजराइली सेना के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप को यह सुरंग एक मकान में मिली। इसके ऊपर किड्स बेड्स लगे थे। सुरंग के दो छोर मिले हैं।

गाजा में अजीब सुरंग मिली

  • गाजा सिटी में पिछले दिनों एक अजीब सुरंग मिली है। ‘टाइम्स ऑफ इजराइल’ की रिपोर्टिंग टीम ने IDF के साथ इसकी खोज की। IDF ने अब तक गाजा में 91 टनल्स खोजी हैं और फिर इन्हें विस्फोटक से तबाह कर दिया।
  • उत्तरी गाजा में इजराइली फौज सुरंगों की खोज कर रही थी। इस दौरान एक सुरंग मिली। इजराइल के कॉम्बेट इंजीनियरिंग कोर्प्स को एक मकान खास लगा था। इसलिए इसकी दूसरी बार तलाशी ली गई। इसके बाहरी हिस्से में एक छोटा स्विमिंग पूल भी था।
  • इस घर में एक बेडरूम मिला। यहां तीन बिस्तर थे और साफ नजर आ रहा था कि इनका इस्तेमाल बच्चों के लिए किया जाता होगा। इन बेड्स को हटाकर देखा गया तो नीचे लोहे के शॉफ्ट मिले। इसके साथ ही सुरंग थी। एक इजराइली अफसर ने कहा- ये हकीकत है, हमास की। इसके दो छोर हैं। एक गाजा सिटी के हिस्से में तो दूसरा समुद्री रास्ते की तरफ जाता है।

ग्रेटा थनबर्ग का विरोध

रविवार को क्लाइमेट एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग नीदरलैंड में एक रैली में शामिल हुईं। भाषण के दौरान उन्होंने जंग का मुद्दा उठाते हुए फिलिस्तीनियों के पक्ष में अपने विचार रखे। तभी एक दूसरा एक्टिविस्ट स्टेज पर आ गया।

BBC के मुताबिक, इस एक्टिविस्ट ने ग्रेटा के हाथ से माइक छीनकर कहा कि वो यहां क्लाइमेट पर बात करने आए हैं, उन्हें राजनीतिक राय नहीं चाहिए। इस पर ग्रेटा के समर्थकों ने उसे घेर लिया और उसे स्टेज से नीचे उतार दिया गया।

इजराइली सेना ने गाजा के अल-शिफा अस्पताल को 300 लीटर फ्यूल दिया है।

इजराइली सेना ने गाजा के अल-शिफा अस्पताल को 300 लीटर फ्यूल दिया है।

इजराइल ने अल-शिफा अस्पताल भेजा 300 लीटर फ्यूल
दूसरी तरफ, गाजा में एक के बाद एक अस्पताल बंद पड़ते जा रहे हैं, जिससे मरीजों की मौत हो रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह है फ्यूल की कमी। UN ने रविवार को बताया कि गाजा का सबसे बड़ा अल-शिफा अस्पताल और अल-कुद्स अस्पताल में अब काम नहीं हो पा रहा है।

संसाधनों की कमी की वजह से अस्पताल के तौर पर इसकी फंक्शनिंग बंद पड़ गई है। इसके बाद इजराइली सेना ने अल-शिफा अस्पताल में 300 लीटर फ्यूल पहुंचाया। सेना ने दावा किया कि इस दौरान हमास ने उन्हें रोकने की भी कोशिश की।

तस्वीर में इजराइल के राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग हिटलर की किताब दिखाते नजर आ रहे हैं।

तस्वीर में इजराइल के राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग हिटलर की किताब दिखाते नजर आ रहे हैं।

हमास लड़ाके के पास मिली हिटलर की किताब
इजराइली सेना ने दावा किया है कि उसे हमास के एक लड़ाके के सामान से हिटलर की किताब ‘मीन काम्फ’ मिली है। उन्होंने कहा कि इस किताब में कई नोट्स भी लिखे गए थे। सेना ने बताया कि हिटलर की विचारधारा पर चलकर ही हमास यहूदियों से नफरत और उन पर जुल्म करना सीखता है। वो गाजा में इस मानसिकता को फैलाता है।

इजराइली राष्ट्रपति हर्जोग ने कहा कि यह वही किताब है जिसकी वजह से दूसरा विश्व युद्ध और यहूदियों का नरसंहार हुआ था। हमास इजराइल में दोबारा यही करना चाहता है।

इजराइली सेना गाजा में लगातार हवाई हमले करके हमास के ठिकानों को निशाना बना रही है।

इजराइली सेना गाजा में लगातार हवाई हमले करके हमास के ठिकानों को निशाना बना रही है।

नेतन्याहू बोले- बंधकों को छुड़ाने के लिए समझौता कर सकते हैं
दूसरी तरफ इजराइली सेना का हिस्सा शिन बेट ने बताया कि उन्होंने गाजा से 20 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। वहीं इजराइल के PM नेतन्याहू ने रविवार को पहली बार कहा कि वो बंधकों को छुड़ाने के लिए समझौता कर सकते हैं।

NBC के साथ इंटरव्यू में जब उनसे बंधकों को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसके लिए समझौता हो सकता है। हालांकि, उन्होंने इस बारे में ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया।

अमेरिका ने सीरिया में एयरस्ट्राइक की

अमेरिका ने सीरिया में ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के ठिकानों पर हमले किए।

अमेरिका ने सीरिया में ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के ठिकानों पर हमले किए।

वहीं अमेरिका ने रविवार को सीरिया में ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। पेंटागन ने बताया कि उन्होंने एयरफोर्स F-15E फाइटर जेट्स से अबु कमल में कई इमारतों पर हमला किया, जिनका इस्तेमाल ट्रेनिंग और हथियार रखने के लिए किया जाता था।

इसके अलावा रविवार को इजराइली एयरफोर्स ने UN के एक कंपाउंड पर हवाई हमला किया। UN ने एक बयान में कहा- गाजा में हमारी फैसेलिटी पर हमला हुआ है। इसमें कई लोग मारे गए हैं। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। ये सभी फिलिस्तीनी रिफ्यूजी थे, जिन्होंने यहां पनाह ली थी। इजराइल ने अब तक इस बारे में कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

रविवार को लेबनान से हिजबुल्लाह ने एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल से हमला किया। इसमें 14 नागरिक घायल हो गए। इसके बाद एक और हमले में इजराइल के मेनारा समुदाय के पास तैनात 7 सैनिक भी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। इजराइल की डिफेंस फोर्स ने बताया कि उन्होंने जवाब में हिजबुल्लाह के कई ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की।

रविवार को फ्रांस में करीब 1.8 लाख लोगों ने यहूदी-विरोधी भावना के खिलाफ प्रदर्शन किया।

रविवार को फ्रांस में करीब 1.8 लाख लोगों ने यहूदी-विरोधी भावना के खिलाफ प्रदर्शन किया।

बंधकों को छुड़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन
हमास के कब्जे में 200 से ज्यादा बंधक हैं। इनके परिवारों और हजारों आम लोगों ने तेल अवीव में प्रदर्शन किया। इनका कहना है कि सरकार सबसे पहले बंधकों को छुड़ाने के लिए हर मुमकिन कदम उठाए।

शनिवार रात हुए प्रदर्शन में लोगों ने बंधकों के पोस्टर हाथ में ले रखे थे। 7 अक्टूबर को हमास के हमले में 1200 लोग मारे गए थे। इसके अलावा करीब 200 लोगों को हमास ने बंधक बना लिया था। इनमें कुछ विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

UN में भारत ने इजराइल के खिलाफ वोट दिया
इजराइल और हमास जंग के बीच भारत ने फिलिस्तीन में इजराइली कब्जे के खिलाफ पेश किए गए प्रस्ताव के पक्ष में वोट किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार को UN में एक प्रस्ताव लाया गया था, जिसमें फिलिस्तीन के ईस्ट यरूशलम, सीरियाई गोलन समेत फिलिस्तीनी इलाकों पर इजराइली कब्जे की निंदा की गई थी।

इस प्रस्ताव के पक्ष में भारत समेत 145 देशों ने वोट किया। 7 देशों ने इसके खिलाफ तो वहीं 18 देश वोटिंग से दूर रहे। शनिवार को इजराइली PM नेतन्याहू ने साफ कर दिया कि फिलिस्तीनी अथॉरिटी को गाजा नहीं सौंपेंगे। गाजा पर हमारी सेना का ही कंट्रोल होगा। यहां सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए हमें अंतरराष्ट्रीय ताकतों पर विश्वास नहीं है।

इजराइली लड़ाकू विमानों ने लेबनान में हिजबुल्लाह के कई आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया।

इजराइली लड़ाकू विमानों ने लेबनान में हिजबुल्लाह के कई आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया।

गाजा में हर दस मिनट में एक बच्चे की मौत
गाजा में इजराइल का जमीनी ऑपरेशन जारी है। इस बीच वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन यानी WHO के चीफ ने UNSC को बताया है कि इजराइली बमबारी से गाजा में हर दस मिनट में एक बच्चे की मौत हो रही है। जंग में अब तक गाजा के 11 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई है। मरने वालों में 4506 बच्चे हैं।

इ​​​​​​जराइल ने 7 अक्टूबर को हमास के हमले में मरने वाले लोगों की संख्या घटा दी है। इजराइल के विदेश मंत्रालय ने बताया है कि पहले 1400 लोगों के मारे जाने की जानकारी थी, लेकिन ये संख्या 1200 है।

इजराइल-हमास जंग की 5 अहम तस्वीरें…

नॉर्थ गाजा में इस बच्चे ने इजराइली हमले में अपना घर-परिवार सब कुछ खो दिया।

नॉर्थ गाजा में इस बच्चे ने इजराइली हमले में अपना घर-परिवार सब कुछ खो दिया।

गाजा में इजराइली हमले में घायल हुए बच्चे को खान यूनिस के नासेर अस्पताल पहुंचाया गया।

गाजा में इजराइली हमले में घायल हुए बच्चे को खान यूनिस के नासेर अस्पताल पहुंचाया गया।

फिलिस्तीनी बच्ची को घायल अवस्था में खान यूनिस के नासेर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

फिलिस्तीनी बच्ची को घायल अवस्था में खान यूनिस के नासेर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अपने परिवार को खोने के बाद एक-दूसरे से लिपटकर रोते फिलिस्तीनी।

अपने परिवार को खोने के बाद एक-दूसरे से लिपटकर रोते फिलिस्तीनी।

‘अल-अक्सा फ्लड’ के खिलाफ इजराइल का ऑपरेशन ‘सोर्ड्स ऑफ आयरन’
हमास ने इजराइल के खिलाफ अपने ऑपरेशन को ‘अल-अक्सा फ्लड’ नाम दिया है। इसके जवाब में इजराइल की सेना ने हमास के खिलाफ ‘सोर्ड्स ऑफ आयरन’ ऑपरेशन शुरू किया। हमास के सैन्य कमांडर मोहम्मद दीफ ने कहा था- ये हमला यरूशलम में अल-अक्सा मस्जिद को इजराइल की तरफ से अपवित्र करने का बदला है। दरअसल, इजराइली पुलिस ने अप्रैल 2023 में अल-अक्सा मस्जिद में ग्रेनेड फेंके थे।

वहीं, हमास के प्रवक्ता गाजी हामद ने अल जजीरा से कहा था- ये कार्रवाई उन अरब देशों को हमारा जवाब है, जो इजराइल के साथ करीबी बढ़ा रहे हैं। हाल ही के दिनों में मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अमेरिका की पहल पर सऊदी अरब इजराइल को देश के तौर पर मान्यता दे सकता है।

इजराइल और फिलिस्तीन के बीच क्यों है विवाद?
मिडिल ईस्ट के इस इलाके में यह संघर्ष कम से कम 100 साल से चला आ रहा है। यहां वेस्ट बैंक, गाजा पट्टी और गोलन हाइट्स जैसे इलाकों पर विवाद है। फिलिस्तीन इन इलाकों समेत पूर्वी यरुशलम पर दावा जताता है। वहीं, इजराइल यरुशलम से अपना दावा छोड़ने को राजी नहीं है।

गाजा पट्टी इजराइल और मिस्र के बीच में है। यहां फिलहाल हमास का कब्जा है। ये इजराइल विरोधी समूह है। सितंबर 2005 में इजराइल ने गाजा पट्टी से अपनी सेना वापस बुला ली थी। 2007 में इजराइल ने इस इलाके पर कई प्रतिबंध लगा दिए। फिलिस्तीन का कहना है कि वेस्ट बैंक और गाजा पट्टी में स्वतंत्र फिलिस्तीन राष्ट्र की स्थापना हो।

ये खबर भी पढ़ें…

अल-अक्सा मस्जिद में इजराइली पुलिस ने नमाजियों को गिरफ्तार किया; हमास ने कहा- कीमत चुकानी पड़ेगी

​​​​​​इजराइल में यरुशलम के अल-अक्सा मस्जिद में पुलिस और फिलिस्तीनियों की बीच झड़प हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार किया और उन पर पवित्र मस्जिद को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। पुलिस के मुताबिक, कुछ फिलिस्तीनियों ने खुद को पटाखों, लाठी और पत्थरों के साथ मस्जिद में बंद कर लिया था और बाहर बैरिकेडिंग लगा दी थी। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Tags: airstrikesGazaHamasIDFISRAELLebanonliveMilitaryNetanyahuphotosRPGstripUpdatewarआतकककररवईगएजवबदवनचबचचबसतरममरमलसरगहमस
Share198Tweet124Send

Related Posts

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता
Hindi News

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता

January 27, 2026
IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain
Hindi News

IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain

January 26, 2026
Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें
Hindi News

Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें

January 26, 2026
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई
Hindi News

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई

January 26, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
BJP, Opposition trade barbs over Constitution (131st Amendment) Bill

BJP, Opposition trade barbs over Constitution (131st Amendment) Bill

0
Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

0
Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

0
BJP, Opposition trade barbs over Constitution (131st Amendment) Bill

BJP, Opposition trade barbs over Constitution (131st Amendment) Bill

April 19, 2026
Habeas Corpus Petition Dismissed: Father’s Rights As Natural Guardian

Habeas Corpus Petition Dismissed: Father’s Rights As Natural Guardian

April 18, 2026
FC Goa Ends Mumbai City’s Unbeaten Run: Key Highlights

FC Goa Ends Mumbai City’s Unbeaten Run: Key Highlights

April 18, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • BJP, Opposition trade barbs over Constitution (131st Amendment) Bill
  • Habeas Corpus Petition Dismissed: Father’s Rights As Natural Guardian
  • FC Goa Ends Mumbai City’s Unbeaten Run: Key Highlights
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.