{“_id”:”68f2945df53c001c910df787″,”slug”:”declaration-of-cm-mann-as-next-chief-minister-is-commendable-dhaliwal-chandigarh-news-c-59-1-asr1001-114738-2025-10-18″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”सीएम मान को अगला मुख्यमंत्री घोषित किए जाना प्रशंसनीय : धालीवाल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Updated Sat, 18 Oct 2025 12:39 AM IST

संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। पूर्व कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने हलका अजनाला के सभी पार्टी वालंटियरों और नेताओं को मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने संग्रांद के अवसर पर अजनाला से पार्टी के सक्रिय वालंटियर नेता लवकर्ण सिंह द्वारा राजासांसी में सर्वजन के कल्याण और क्षेत्र की चढ़दी कला के लिए रखवाए गए श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग के मौके पर मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान की उत्तम सेहत, लंबी उम्र और पार्टी की उन्नति के लिए अरदास की।
इस मौके पर धालीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की स्वीकृति से पार्टी के पंजाब मामलों के इंचार्ज और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा वर्ष 2027 की आगामी विधानसभा आम चुनावों में भगवंत सिंह मान को पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करने और चुनावों में पार्टी को बहुमत मिलने पर उन्हें दोबारा मुख्यमंत्री चुने जाने की घोषणा का स्वागत किया।



























