बच्चे मासूम और निश्छल होते हैं. बच्चा किसी आम इंसान का हो या फिर किसी बड़े उद्योगपति या नेता का, चंचलता उसका स्वभाव होता है और ऐसा होना बहुत जरूरी भी होता है ताकि उसका बचपना जीवित रहे. कई बार खास जगहों पर इन बच्चों की शरारतें कभी शर्मिंदा कर देती हैं तो कभी हंसा देती हैं.
हाल में अमेरिका की संसद में कुछ ऐसा ही हुआ. यहां टेनेसी प्रतिनिधि जॉन रोज़ के एक गंभीर भाषण के दौरान, वहां मौजूद उनके 6 साल के बेटे ने जो किया वह मजेदार था और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
रोज़ पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के हालिया आपराधिक आरोपों के खिलाफ बात कर रहे थे लेकिन उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि पीछे बैठा उनका बेटा टेढ़े मेढ़े चेहरे बना रहा था.लड़का कैमरे की ओर देखकर मुस्कुराना शुरू करता है, फिर अपनी जीभ बाहर निकालने और आंखें घुमाने लगता है. ये सब कुछ कैमरे में कैद हो रहा था. थोड़ी बदमाशी के बाद आखिरकार थक कर वह हाथ में लिए खिलौने से खेलने लग जाता है.
एक्स पर अपलोड किए गए वीडियो के जॉन ने रिट्वीट किया और कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा- ‘अपने बेटे गाई से कैमरे पर उसके भाई के लिए मुस्कुराने को कहने पर मुझे ये मिला.’
गाइ के चंचल व्यवहार ने सोशल मीडिया पर लोगों के खूब हंसाया. लोग इस वीडियो पर ढेरों कमेंट कर रहे हैं और गाई को क्यूट बच्चा बता रहे हैं.









![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)












