{“_id”:”6776a60706cb6d6c240a1b90″,”slug”:”woman-stole-jewelery-worth-rs-12-lakh-from-brother-in-law-house-in-khadoor-sahib-2025-01-02″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”जीजा के घर साली ने डाला डाका: बेटी ने भी दिया साथ, 12 लाख के गहने लेकर फुर्र, मामले में कूदे कैबिनेट मंत्री”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
महिला चोरी कर फरार हो गई है। – फोटो : Amar Ujala
विस्तार
पंजाब में एक साली ने अपने जीजा के घर पर ही डाका डाल दिया। महिला ने बहन के घर से उसके लाखों रुपये के जेवर चोरी कर लिए। इस घटना को अंजाम देने के लिए उसकी बेटी ने भी मां का साथ दिया। घटना खडूर साहिब के कस्बा पट्टी के गांव कैरों की है। गांव में रहने वाले सुरजीत सिंह के घर से उसकी साली ने अपनी बेटी के साथ मिलकर 12 लाख के सोने के गहने चोरी कर लिए। इतना ही नहीं घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी डिलीट कर दी। एक माह की भाग-दौड़ के बावजूद पुलिस ने केस रजिस्टर्ड नहीं किया। कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने पुलिस अधिकारियों से जवाब तलब किया है। इसके बाद थाना पट्टी में केस रजिस्टर्ड किया गया।
Trending Videos
गांव कैरों निवासी सुरजीत सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी हरजिंदर कौर की रिश्तेदारी में लगती बहन कंवलजीत कौर निवासी गांव नंदपुर अपनी बेटी नवदीप कौर समेत एक दिसंबर की शाम छह बजे उसके घर आई व अलमारी से 12 लाख की कीमत वाले गहने चोरी कर लिए। घर में लगे कैमरों की फुटेज डिलीट करने के लिए कंवलजीत कौर की बेटी नवदीप कौर ने पहले से ही वाईफाई का पासवर्ड बहाने से ले लिया। इसके बाद दोनों मां-बेटी ने घर से गहने चोरी किए और फरार हो गई।
पुलिस अधिकारियों को लगाई फटकार
सुरजीत सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस चौकी कैरों के प्रभारी प्रमजीत सिंह को उन्होंने लिखित शिकायत दी है। एएसआई परमजीत सिंह ने कार्रवाई करने में बहानेबाजी की। सुरजीत सिंह ने थक हारकर कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर समक्ष मामला उठाया। भुल्लर ने पुलिस अधिकारियों को फटकार लगाई।
दोनों आरोपियों को ढूंढने के लिए खर्च किया 25 हजार का पेट्रोल
भुल्लर समक्ष सुरजीत सिंह ने बताया कि एक माह के दौरान उसने 25 हजार का पेट्रोल डलवाकर आरोपियों को तलाश करने के लिए पंजाब के कई शहरों व गांवों तक पहुंचा। इस मामले में चौकी इंचार्ज परमजीत सिंह ने आरोपियों का खुलकर साथ दिया। एसएसपी अभिमन्यु राणा ने बताया कि आरोपी कंवलजीत कौर व उसकी बेटी नवदीप कौर के खिलाफ केस रजिस्टर्ड कर लिया गया है। केस रजिस्टर्ड करने में देरी क्यों हुई, इस बारे में सब डिवीजन पट्टी के डीएसपी से रिपोर्ट मांगी गई है।