
विनेश से मिलीं पीटी उषा
– फोटो : PTI
विस्तार
हरियाणा की पहलवान विनेश फौगाट ने ओलंपिक से बाहर होने के बाद कुश्ती को अलविदा कह दिया है। उनके इस फैसले से पूरे प्रदेश के खेल प्रेमियों में मायूसी है। वहीं हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने कहा है कि विनेश हमारे लिए चैंपियन है। इसलिए हरियाणा लौटने पर उनका स्वागत एक सिल्वर मेडलिस्ट की तरह होगा।
सीएम ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा-हरियाणा की हमारी बहादुर बेटी विनेश फोगाट ने जबरदस्त प्रदर्शन करके ओलंपिक में फाइनल में प्रवेश किया था। किन्हीं भी कारणों से वो भले ही ओलंपिक का फाइनल नहीं खेल पाई हो लेकिन हम सबके लिए वो एक चैंपियन है।
हरियाणा की हमारी बहादुर बेटी विनेश फौगाट ने ज़बरदस्त प्रदर्शन करके ओलंपिक में फाइनल में प्रवेश किया था। किन्हीं भी कारणों से वो भले ही ओलंपिक का फाइनल नहीं खेल पाई हो लेकिन हम सबके लिए वो एक चैंपियन है।
हमारी सरकार ने ये फैसला किया है कि विनेश फौगाट का स्वागत और अभिनंदन एक…
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) August 8, 2024
हमारी सरकार ने ये फैसला किया है कि विनेश फोगाट का स्वागत और अभिनंदन एक मेडलिस्ट की तरह ही किया जाएगा । हरियाणा सरकार ओलंपिक रजत पदक विजेता को जो सम्मान, इनाम और सुविधाएं देती है वे सभी विनेश फोगाट को भी कृतज्ञता पूर्वक दी जाएंगी । हमें आप पर गर्व है विनेश !



























