
श्री गुरु रविदास महाराज के 648वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आज फगवाड़ा में विशाल शोभायात्रा निकाली जा रही है। एसपी रूपिंदर कौर भट्टी ने बताया कि शोभायात्रा के दौरान ट्रैफिक को निर्विघ्न चलाने के लिए आज दोपहर 12 बजे से लेकर शाम आठ बजे तक ट्रैफिक रूट डायवर्ट किए गए हैं ताकि जालंधर-लुधियाना हाईवे और नकोदर-होशियारपुर हाईवे पर वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी न हो।
एसपी रुपिंदर कौर भट्टी ने बताया कि जालंधर से लुधियाना की तरफ जाने वाली ट्रैफिक हैवी व्हीकल के लिए तल्हन सलेमपुर अंडरब्रिज से होने से मैकडोनाल्ड, जमशेर, जंडियाला से नूरमहल, फिल्लौर से होते हुए लुधियाना तक जाएगा। इसी तरह हवेली डाबा से यू टर्न आगे पटवारी ढाबा से जमशेर, जंडियाला से नूर महल, फिल्लौर से होते हुए लुधियाना तक जाएगा। इसके अलावा रामामंडी से जालंधर कैंट, जमशेर, जंडियाला से नूरमहल, फिल्लौर से होते हुए लुधियाना जाएगा।


























