अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को जब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए तो वे दो चीजों को लेकर भ्रम की स्थिति में दिखे। पहली- यूक्रेन के लिए वे रूस से क्या-क्या मांगें रख सकते हैं। दूसरी- जिस जगह पर उनकी पुतिन के साथ बैठक होनी है, वह अलास्का कहां स्थित है। दरअसल, ट्रंप ने कह दिया कि वे व्लादिमीर पुतिन से शुक्रवार को बैठक के लिए रूस में मिलेंगे, जबकि अलास्का बीते करीब 150 वर्षों से अमेरिका का हिस्सा ही है।
ऐसे में यह जानना अहम है कि जिस अलास्का की स्थिति को लेकर ट्रंप इस तरह भ्रम की स्थिति में हैं, वह आखिर कहां स्थित है? कभी रूस और अब अमेरिका के हिस्से के तौर पर पहचाने जाने वाले इस क्षेत्र का इतिहास क्या है? कैसे और क्यों रूस का हिस्सा रहा यह क्षेत्र अमेरिका के हाथ में आ गया? इस भूभाग का रणनीतिक और सामरिक महत्व कितना रहा है? आइये जानते हैं…



























