
हथकड़ी लगे बंदी से सिपाही ने चलवाई बाइक
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोशल मीडिया पर गुरुवार को एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें हाथो में हथकड़ी पहना एक बंदी बाइक चलाते हुए नजर आ रहा है। वहीं, पीछे एक आरक्षी हेलमेट लगाकर बैठा है। वीडियो यूपी के मैनपुरी का बताया जा रहा है। किसी कार सवार ने बनाकर वायरल किया है। एसपी ने मामले में जांच बैठा दी है।






















