
पंजाब में किसानों ने टोल प्लाजा फ्री करवाए।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
संयुक्त किसान मोर्चा ने गुरुवार सुबह 11 बजे पंजाब के सभी टोल प्लाजा फ्री करवा दिए। टोल दोपहर दो बजे तक फ्री रहेंगे। इसके अलावा 16 को भारत बंद रहेगा।
यूनियन नेताओं ने कहा कि अगर केंद्र इस नीतियों से पीछे नहीं हुई तो वह 18 फरवरी को अगली रणनीति तय करेंगे और विरोध तेज करने पर विचार करेंगे। नेताओं ने कहा कि जैसे प्रशासन द्वार रबड़ की गोलियां, वाटर कैनन, पिल्लर खड़े करना, आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे है, वह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि आंसू गैस के गोले एक्सायर डेट के इस्तेमाल किए जा रहे है। जिसके चलते लोगों को सांस लेने की तकलीफ हो रही है। वहीं वाटर कैनन में कैमिकल मिलाकर उन पर छिड़काव किया जा रहा है, वह निंदनीय है।














![Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music](https://i.ytimg.com/vi/sCuLojys0n4/maxresdefault.jpg)











