{“_id”:”6868333b7179de651b084f2b”,”slug”:”two-bike-riders-snatched-the-girls-mobile-chandigarh-news-c-16-pkl1043-753953-2025-07-05″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: दो बाइक सवारों ने युवती का मोबाइल छीना”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:32 AM IST
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos
चंडीगढ़। सेक्टर-51 पेट्रोल पंप के पास पैदल मोबाइल पर बात करते हुए जा रही युवती का मोबाइल झपटकर दो बाइक सवार फरार हो गए। सेक्टर-49 थाना पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-37 सी निवासी मुस्कान जिष्टु ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मोहाली में नौकरी करती है। वीरवार दोपहर करीब तीन बजे वह सेक्टर 51 में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास सेक्टर-45 गोशाला की तरफ पैदल जा रही थी। तभी पीछे से दो युवक आए और मोबाइल झपटकर भाग गए। पीड़िता ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस झपटमारों की तलाश में सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।