{“_id”:”67519cedf64d2605b3054090″,”slug”:”threat-to-bomb-in-hotel-lalit-by-email-chandigarh-police-searched-security-tight-2024-12-05″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”होटलों को बम से उड़ाने की धमकी: ईमेल भेजकर धमकाया, चंडीगढ़ पुलिस ने खंगाला चप्पा-चप्पा, बढ़ाई सुरक्षा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
होटल में जांच करने पहुंची पुलिस। – फोटो : संवाद
विस्तार
चंडीगढ़ के दो बड़े होटलों में बम है। वीरवार दोपहर एक बजे से पहले होटल को खाली करवाने और बम से उड़ाने की ई-मेल से मिली धमकी के बाद होटल प्रबंधकों में हड़कंप मच गया। सुबह-सुबह आई ई-मेल को देखकर होटल स्टॉफ ने पुलिस को सूचना दी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने आईटी पार्क स्थित होटल द ललित और औद्योगिक क्षेत्र स्थित होटल हयात पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने सुबह 11 बजे तक होटल में चप्पे-चप्पे की छानबीन की।
Trending Videos
आईटी पार्क स्थित होटल ललित में चंडीगढ़ पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस की डॉग स्क्वॉड और अन्य टीमें होटल के अंदर की बारीकी से जांच-पड़ताल की। इस दौरान पुलिस ने होटल में ठहरे यात्रियों को कोई परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा। होटल के सिक्योरिटी ऑफिसर सितारे लाल ने बताया कि द ललित के ड्यूटी मैनेजर को ईमेल आई थीकि ललित होटल में बम है। इसे एक बजे से पहले खाली करवा दो। इसके बाद ललित होटल ग्रुप की ओर से अपने अलग-अलग शहरों में स्थित होटलों की सुरक्षा के लिए पुलिस को सूचित किया गया। चंडीगढ़ पुलिस को आईटी पार्क में स्थित होटल के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी और ललित होटल के आसपास आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है। वहीं, पुलिस की एक टीम मौके पर तैनात कर दी गई है। हालांकि, पुलिस को कुछ नहीं मिला। आईटी पार्क थाना प्रभारी जुलदान सिंह ने बताया कि होटल को ई-मेल आने के बाद पुलिस की टीम ने पूरे होटल की जांच की। होटल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ई-मेल की जांच कर रही है।
दिल्ली पुलिस ई-मेल भेजने वाले की कर रही जांच
होटल में पुलिस बल की मौजूदगी और जांच-पड़ताल से कुछ यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूत्रों के अनुसार दिल्ली स्थित ललित होटल को भेजे ई-मेल में धमकी मिली थी होटल को बम से उड़ा दिया जाएगा। इसके बाद ललित होटल ग्रुप ने अपने अलग-अलग शहरों में स्थित होटल की सुरक्षा के लिए पुलिस को सूचना दी। वहीं, ई-मेल भेजने वाले की दिल्ली पुलिस जांच कर रही है। ई-मेल किसने और कहां से भेजी है, इसकी जांच चल रही है।
ललित में दो शादी समारोह की थी बुकिंग
वीरवार सुबह होटल में बम होने की धमकी की ईमेल के बाद प्रबंधकों के हाथ-पांव फूल गए क्योंकि होटल में दो शादी समारोह की बुकिंग थी। एक वीरवार दिन में आयोजन था और दूसरा शादी वीरवार-शुक्रवार की रात होनी थी। शादी समारोह के लिए ललित होटल के बाहर परिसर में टेंट लगाकर भव्य सजावट की गई थी। प्रबंधकों के साथ पुलिस ने होटल के अंदर और बाहर परिसर में लगे टेंट में कोने-कोने की जांच की। हालांकि, पुलिस ने मेहमानों को कोई परेशानी न हो, इसका ख्याल रखा। उनके समारोह में कोई अड़चन नहीं आई।