{“_id”:”6929f63f8e0091b6ec0adfea”,”slug”:”the-accused-said-i-dont-know-the-mba-student-the-police-framed-her-chandigarh-news-c-16-pkl1079-883543-2025-11-29″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: दोषी बोला- मैं नहीं जानता एमबीए छात्रा को… पुलिस ने फंसाया”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
दोषी मोनू ने कहा कि उसका पुलिसकर्मियों के साथ झगड़ा हुआ था। इसके चलते उस पर झूठा केस दर्ज कर दिया गया। वहीं, दोषी ने एमबीए छात्रा की हत्या से इन्कार किया। जब दोषी से पूछा गया कि वह इतने समय से फरार था तो उसने कहा कि वह कहीं नहीं था। वह खुद थाने में पेश हुआ था। वह एमबीए छात्रा को न तो जानता है और न ही कोई उसके साथ वारदात की।