- Hindi News
- National
- The Accident Happened Due To Luggage Falling On The Head Of The Passenger
नई दिल्ली16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

एक पैसेंजर के सिर पर रखा सामान गिरने से 15 फरवरी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ हुई थी। सामान गिरने से यात्री सीढ़ियों पर गिर पड़े थे। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन के प्रश्न पर यह लिखित उत्तर दिया। हालांकि, उन्होंने शुक्रवार को राज्यसभा में दिए अपने जवाब में ‘भगदड़’ शब्द का इस्तेमाल नहीं किया।
15 फरवरी को महाकुंभ में शामिल होने प्रयागराज जाने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ थी। हादसे में 18 लोगों की जान चली गई थी जबकि 15 लोग घायल हुए थे।
रेल मंत्री ने मार्च में लोकसभा को बताया था कि हादसे वाले दिन रेलवे स्टेशन पर करीब 49 हजार जनरल टिकट बेचे गए थे। यह रोजाना के औसत से 13 हजार ज्यादा थे।





















