यूपी:कारगर साबित हुई अखिलेश की रणनीति, एमएलसी चुनाव से बढ़ी सपा की ताकत, दो सीटों पर जीत, तीन पर आगे – Up: Akhilesh’s Strategy Proves Effective; Sp’s Strength Grows Following Mlc Elections—wins Two Seats, Leads In
{“_id”:”6ae1a3301d7f2d954a0e7758″,”slug”:”up-akhilesh-s-strategy-proves-effective-sp-s-strength-grows-following-mlc-elections-wins-two-seats-leads-in-2026-10-28″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: कारगर साबित हुई अखिलेश की रणनीति, एमएलसी चुनाव से बढ़ी सपा की ताकत, दो सीटों पर जीत, तीन पर आगे”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
सपा प्रमुख अखिलेश यादव। – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विधान परिषद चुनाव में सपा ने अपनी ताकत बढ़ा ली है। वाराणसी शिक्षक क्षेत्र से सपा प्रत्याशी लाल बिहारी यादव और आगरा शिक्षक क्षेत्र से सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने जीत हासिल की। जबकि, इलाहबाद-झांसी स्नातक सीट से उसके प्रत्याशी डॉ. मान सिंह यादव, वाराणसी स्नातक सीट से आशुतोष सिन्हा और लखनऊ स्नातक सीट से उसकी प्रत्याशी कांति सिंह उल्लेखनीय रूप से आगे चल रही हैं।