{“_id”:”68b8ab90245f18049101ab4f”,”slug”:”students-of-gurukul-global-school-showed-excellent-performance-in-stephens-carrom-ranking-tournament-chandigarh-news-c-16-pkl1079-809240-2025-09-04″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: गुरुकुल ग्लोबल स्कूल के छात्रों ने स्टीफंस कैरम रैंकिंग टूर्नामेंट में दिखाया शानदार प्रदर्शन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
मनीमाजरा। गुरुकुल ग्लोबल स्कूल के छात्रों ने 27वीं सेंट स्टीफंस कैरम रैंकिंग टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। यह प्रतियोगिता सेंट स्टीफन्स स्कूल सेक्टर-45 चंडीगढ़ में आयोजित की गई थी। गर्ल्स सब-जूनियर श्रेणी में खुशी अग्रवाल (कक्षा 6 ए) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मुद्रा (कक्षा 6 ए) ने तृतीय स्थान हासिल किया। बॉयज सब-जूनियर श्रेणी में अरमान (कक्षा 6 ए) ने तृतीय स्थान और प्रियांश (यूकेजी) ने चौथा स्थान प्राप्त किया। गर्ल्स जूनियर श्रेणी में शैना (कक्षा 11 ह्यूमैनिटीज) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य एवं विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेताओं को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि पर बधाई दी।