
फिरोजपुर शहर के परमार भवन से श्री भगवान जगन्नाथ पुरी की शोभायात्रा निकाली गई । शोभायात्रा विभिन्न बाजारों से गुजरी और लोगों ने फूलों की वर्षा की। इस मौके पर शोभा यात्रा में शामिल लोगों का कहना है कि भगवान जगन्नाथ पुरी से प्यार करना सीखो और भगवान की बिना स्वार्थ के पूजा करें । भगवान का दिया हुआ सब कुछ है। इस मौके पर लोगों ने श्रद्धालुओं के लिए चाय और बिस्कुट का लंगर भी लगाया। पूरा क्षेत्र राधे-राधे के नारों से गूंज उठा।




























