
सैफ अली खान, करीना कपूर
– फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
करीना कपूर खान और सैफ अली खान बी-टाउन की प्यारी जोड़ी में से एक है। फैंस के बीच ये कपल सैफीना के नाम से फेमस है। करीना कपूर और सैफ अली खान ने हाल ही में, पटौदी पैलेस में अपनी शादी की सालगिरह मनाई । दोनों की शादी 12 अक्तूबर 2012 को हुई थी। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है और इसे दर्शकों का खूब प्यार भी मिल रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीर
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में सैफ को करीना के गाल पर किस देते हुए देखा जा सकता है। दूसरी तस्वीर, सैफ पत्नी करीना के कंधे पर हाथ रखे नजर आ रहे हैं। तस्वीर में सैफ नीली टी-शर्ट में बेहद स्टाइलिश लग रहे हैं। वही, करीना ने व्हाइट ड्रेस वियर की है । करीना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सैफ और तैमूर की तस्वीरें भी शेयर कीं। जहां सैफ अपने पुश्तैनी घर के सामने खड़े नजर आए, वहीं करीना ने इसे प्यारा सा कैप्शन भी दिया। एक और फोटो में तैमूर फुटबॉल खेलते नजर आ रहे थे। करीना ने इसे कैप्शन दिया, “मेरी तरह का सेलिब्रेशन।”
कैसे बढ़ी नजदीकियां
करीना कपूर खान और सैफ अली खान बॉलीवुड के सबसे चर्चित जोड़ी में से एक हैं। कपल ने हाल में अपनी 12वीं शादी की सालगिरह मनाई । पांच साल एक दूसरे को डेट करने के बाद, सैफ अली खान और करीना कपूर ने आखिरकार शादी की सैफ को फिल्म टशन के सेट पर करीना कपूर से प्यार हो गया था। सैफ और करीना को अक्सर एक साथ स्पॉट किया गया था और उन्हें बहुत जल्दी ‘कपल’ टैग दे दिया गया था ।
इस फिल्म में आए नजर
सैफ ने हाल ही में कोराटला शिवा की निर्देशित एक्शन-ड्रामा फिल्म देवरा : पार्ट 1 से तेलुगू फिल्म में डेब्यू किया है। करीना रोहित शेट्टी की निर्देशित एक्शन-थ्रिलर ‘सिंघम अगेन’ में अजय देवगन के साथ मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म 1 नवंबर, 2024 को रिलीज होगी ।




























