चंडीगढ़। सेक्टर-7 के स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में बुधवार को दूसरे इंडियन ओपन रिले कंपीटीशन का आयोजन किया गया। इसमें रिलायंस का प्रतिनिधित्व करने वाले शीर्ष धावकों ने पुरुषों की 4×100 मीटर रिले स्पर्धा में 38.69 सेकेंड का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले 38.89 सेकेंड का पिछला रिकॉर्ड दिल्ली में 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स में बनाया गया था। रिलायंस की रिकॉर्ड तोड़ने वाली टीम के सदस्य गुरिंदरवीर सिंह, अनिमेष कुजूर, मणिकांत होबलीधर और अमलान बोरगोहिन थे। इंडियन ओपन रिले कंपीटीशन में देश के विभिन्न राज्यों से बेहतरीन एथलीटों ने हिस्सा लिया।
परिणाम:
पुरुषों
4×100 मीटर रिले: रिलायंस 38.69 – गुरिंदरवीर सिंह, अनिमेष कुजूर, मणिकांता होबलीधर, अमलान बोरगोहेन,
तमिलनाडु: 39.83 सेकंड-तमिल अरासु एस, मानव आर, रागुल कुमार, सैम वसंत एस,
सेना 41.40 सेकंड- अंकुर, अक्षु सिंधु, वेट्रिवेलन ए, वी गुर्जर
अंडर 20- 4×100 मीटर रिले: रिलायंस 40.60 सेकंड (महेंद्र सांता, आस्तिक प्रधान, अभय सिंह, प्रतीक महराना), तमिलनाडु 41.63 सेकंड (संतोष पी. यागवराज ए, वरुण मनोहर, थारुन एसएम), राजस्थान 42.22 (डी सिंह शेखावत, आर कुमार बाजिया, सौरभ टाक, गौरव यादव)।
महिला वर्ग में
4×100 मीटर रिले: एनसीओई त्रिवेन्द्रम: 44.12 सेकंड-श्रबानी नंदा, अबिनया राजराजन, स्नेहा एसएस, निथ्या गंधे
तमिलनाडु: 46.07 सेकेंड-निथ्या रामराज, जी रवि कुमार, एंजेल सिल्विया एम, किरुथिका ए,
हरियाणा: 49.68 सेकेंड-अंशु, प्रियंका, शैलेंशी, शुभम।
महिला: अंडर20 4×100 मीटर रिले: हरियाणा 51.83 सेकेंड-नेहा, लक्षिता मान, सानिया, आयुषी,
राजस्थान 53.89 सेकेंड-कृतिका, सोनू रावत, पूनम, अंकर चौधरी
तमिलनाडु 55.15 सेकेंड-सुबा धरसिनी एस, वर्षा एसएस, वल्लियाम्मा एम, बी भास्कर।
मिश्रित रिले 4×100 मीटर : तमिलनाडु 43.44 सेकेंड-एंजेल सिल्विया एम, वैसाली गणेशन, तमिल अरासु एस, गिट्सन।
ओडिशा 43.61 सेकेंड- बोनिता लाकड़ा, मनीषा मेरेल, अभिनाश साहू, डी जयराम।
पंजाब 44.36 सेकेंड- हरलीन कौर, सरबजीत कौर, हरमनप्रीत सिंह, कुलवीर राम।



























