10:28 PM, 17-May-2025
रद्द हुआ मुकाबला
गत विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। शनिवार को खेला जाने वाला मैच बिना किसी नतीजे के रद्द हो गया। इस मैच में बारिश शुरू से ही बाधा बनी हुई थी, जिसकी वजह से टॉस भी नहीं हो पाया था। मुकाबला रद्द होने के बाद दोनों टीमों को एक-एक दे दिए गए। आरसीबी 17 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गई जबकि केकेआर 12 अंकों के साथ छठे पायदान पर है। हालांकि, उसका सफर समाप्त हो गया। वहीं, आरसीबी की प्लेऑफ की उम्मीदें अभी जीवित हैं।
केकेआर आईपीएल 2025 से बाहर होने वाली चौथी टीम बन गई। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद (आठवें स्थान), राजस्थान रॉयल्स (नौवें स्थान) और चेन्नई सुपर किंग्स (10वें स्थान) का सफर समाप्त हुआ था। आरसीबी 12 मैचों में आठ मुकाबले जीतकर शीर्ष पर पहुंच गई है। उसने गुजरात टाइटंस को पीछे छोड़ दिया जिसके खाते में 16 अंक हैं। वहीं, पंजाब किंग्स 15 और मुंबई इंडियंस 14 अंकों के साथ क्रमश: तीसरे और चौथे पायदान पर है। दिल्ली की टीम 13 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के प्रशंसक विराट कोहली के सम्मान में टेस्ट जर्सी पहनकर चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंचे। कोहली ने हाल ही में टेस्ट करियर को अलविदा कहा था और आरसीबी के प्रशंसकों ने इसी कारण कोहली की 18 नंबर जर्सी पहनकर स्टेडियम में आने का फैसला किया। आरसीबी और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला होना था, लेकिन बारिश के कारण इसमें टॉस भी नहीं हो सका।
आरसीबी और केकेआर के बीच मैच से आईपीएल 2025 के शेष सत्र की शुरुआत हुई, जिसे भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण एक सप्ताह के लिए स्थगित किया गया था। दोनों देशों के बीच सीजफायर के एलान के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल का संशोधित कार्यक्रम जारी किया था। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच मैच से पहले भारतीय सैनिकों के सम्मान में राष्ट्रगान होना था। हालांकि, बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो सका।
10:18 PM, 17-May-2025
RCB vs KKR Live Score: चिन्नास्वामी में बारिश जारी
चिन्नास्वामी में बारिश अभी भी हो रही है। कवर्स से मैदान ढका हुआ है।
08:41 PM, 17-May-2025
RCB vs KKR Live Score: चिन्नास्वामी में फिर शुरू हुई बारिश
चिन्नास्वामी में एक बार फिर बारिश शुरू हो चुकी है। अब तक इस मैच का टॉस भी नहीं हो पाया है।
08:31 PM, 17-May-2025
RCB vs KKR Live Score: बंगलुरू में बारिश रुकी
बंगलुरू में बारिश रुक गई है। अंपायर्स मैदान पर मौजूद हैं और मैदान का निरीक्षण कर रहे हैं। टॉस पर किसी भी वक्त फैसला आ सकता है।
07:59 PM, 17-May-2025
RCB vs KKR Live Score: 8:45 से ओवर की कटौती शुरू होगी
बारिश तेज हो गई है। मैच अब तक शुरू हो जाना चाहिए था लेकिन नहीं हो पाया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 8:45 से ओवर की कटौती शुरू होगी। वहीं, पांच ओवर का मैच अगर होता है तो 10:56 बजे तक किसी भी सूरत में मुकाबला शुरू करना होगा।
07:33 PM, 17-May-2025
RCB vs KKR Live Score: चिन्नास्वामी में बारिश अब भी जारी
चिन्नास्वामी में बारिश अभी भी हो रही है। मैदान को कवर्स से ढका गया है।
07:32 PM, 17-May-2025
RCB vs KKR Live Score: विराट के लिए टेस्ट जर्सी में पहुंचे दर्शक
विराट कोहली ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान किया था। यही वजह है कि आज के मैच में प्रशंसक उन्हें सम्मानित करने के लिए टेस्ट जर्सी में मैदान पर पहुंचे हैं।
Chinnaswamy stadium is a proper vibe today. A sea of white amidst the usual red #RCBvKKR #ViratKohli𓃵 pic.twitter.com/lQqNLaawhN
— Ashish Pant (@ashishpant43) May 17, 2025
07:00 PM, 17-May-2025
RCB vs KKR Live Score: बारिश के कारण टॉस में देरी
चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज आरसीबी और कोलकाता के बीच मुकाबला खेला जाना है। मैच पर बारिश का साया है। टॉस में भी बारिश के कारण देरी हो रही है।
06:40 PM, 17-May-2025
RCB vs KKR Live Score: शाम 7.25 बजे होगा राष्ट्रगान
आईपीएल के आधिकारिक प्रसारणकर्ता ने बताया कि मैच शुरू होने से ठीक पहले शाम सात बजकर 25 मिनट पर एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खिलाड़ी, मैच अधिकारियों के साथ ही स्टेडियम पर मौजूद सभी लोग भारतीय सेना के सम्मान में राष्ट्रगान गाएंगे। प्रसारणकर्ता ने पोस्ट में लिखा, आज शाम 7.25 बजे हम सभी हर एक सैनिक के सम्मान में राष्ट्रगान के लिए एकत्रित होंगे, जो हमारे लिए खड़े रहे। यह पल उनके नाम होगा और यह हमारी एकता होगी।
06:39 PM, 17-May-2025
RCB vs KKR Live Score: भारतीय सैनिकों के सम्मान में मैच से पहले होगा राष्ट्रगान
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच मैच से पहले भारतीय सैनिकों के सम्मान में राष्ट्रगान होगा। आरसीबी और केकेआर के बीच मैच से आईपीएल 2025 के शेष मुकाबले शुरू हो रहे हैं जिन्हें भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण एक सप्ताह के लिए स्थगित किया गया था। दोनों देशों के बीच सीजफायर के एलान के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल का संशोधिक कार्यक्रम जारी किया था।




























