{“_id”:”68e518ba24fc97a162022fc5″,”slug”:”punjab-weather-alert-yellow-alert-issued-for-heavy-rain-and-strong-winds-in-12-districts-2025-10-07″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Punjab Weather Alert: 12 जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का यलो अलर्ट जारी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

मौसम विभाग ने पठानकोट, गुरदासपुर, लुधियाना सहित 12 जिलों के लिए भारी बारिश और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं का यलो अलर्ट जारी किया है। किसानों और आम जनता को सतर्क रहने की सलाह।सूबे के अधिकतर जिलों में सोमवार को हुई बारिश की वजह से मंडियों में रखा ज्यादातर धान भीग गया। मंगलवार के लिए भी मौसम विभाग ने 12 जिलों के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है, जिससे किसानों को नुकसान का डर सता रहा है। वहीं इस बारिश और पहाड़ों पर हुई बर्फबारी की वजह से सोमवार को अधिकतम तापमान में 9 डिग्री की भारी गिरावट दर्ज की गई जिससे मौसम में ठंडक भी महसूस होने लगी है।




























