{“_id”:”68754e3a3509c19b880fe3e6″,”slug”:”punjab-news-there-will-be-life-imprisonment-for-sacrilege-no-parole-will-be-given-bill-approved-in-cabinet-2025-07-15″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Punjab: बेअदबी पर होगा आजीवन कारावास, नहीं मिलेगी पैरोल; कैबिनेट में बिल को मंजूरी, विधानसभा में चर्चा आज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
पंजाब सरकार ने विधेयक में बेअदबी के दोषी को आजीवन कारावास का प्रावधान किया है। दोषी को पैरोल भी नहीं मिलेगी। मंगलवार को इस विधेयक पर पंजाब विधानसभा में चर्चा होगी।
पंजाब विधानसभा – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मान सरकार ने बेअदबी पर कानून बनाने को लेकर सोमवार को मंत्रिमंडल की बैठक में पंजाब में पवित्र ग्रंथों के खिलाफ अपराध रोकथाम विधेयक-2025 को मंजूरी दे दी। इसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विधेयक को पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में भी पेश किया। मंगलवार को इस विधेयक पर चर्चा होगी।