
गृह मंत्रालय के युद्ध से बचाव को लेकर दिए गए दिशा-निर्देश के बाद पंजाब में इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। सात मई को देशभर में मॉक ड्रिल होगी। पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि प्रदेश के 20 जिलों में मॉक ड्रिल की जाएगी। सिविल डिफेंस, पंजाब पुलिस की टीमें गृह मंत्रालय के साथ मिलकर कल मॉक ड्रिल करेंगी। हमें अपनी 500 किलोमीटर की सीमा और नागरिकों की सुरक्षा करनी है। पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच फिरोजपुर कैंट एरिया व सीमावर्ती गांवों में ब्लैकआउट की रिहर्सल की जाएगी। डीसी फिरोजपुर ने मॉक ड्रिल को लेकर जानकारी दी। साथ ही कहा कि किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है।








![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)











