09:01 AM, 24-Jul-2025
यूके-भारत विजन 2035 का अनावरण
ब्रिटेन सरकार ने एक बयान जारी कर बताया कि प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री स्टार्मर मजबूत साझेदारी के लिए यूके-भारत विजन 2035 का अनावरण करेंगे।
03:39 AM, 24-Jul-2025
स्टार्मर ने पीएम मोदी की यात्रा के दौरान एफटीए को बताया ‘बड़ी जीत’ बताया
इस बीच, ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा है कि वह अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी के साथ जिस “ऐतिहासिक” मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर करने वाले हैं। गुरुवार को चेकर्स में पीएम मोदी के साथ बहुप्रतीक्षित द्विपक्षीय वार्ता से पहले एक बयान में स्टार्मर ने यह भी घोषणा की कि नए निवेश और निर्यात विकास में लगभग 6 बिलियन GBP की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि भारतीय कंपनियां ब्रिटेन में अपने परिचालन का विस्तार कर रही हैं और ब्रिटिश कंपनियां भारत में नए व्यापार अवसर हासिल कर रही हैं।
02:30 AM, 24-Jul-2025
वैश्विक प्रगति के लिए भारत-ब्रिटेन की मज़बूत दोस्ती ज़रूरी- पीएम मोदी
इस बीच प्रधानमंत्री मोदी ने यूके यात्रा को लेकर एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा कि लंदन पहुंच गया हूं। यह यात्रा हमारे देशों के बीच आर्थिक साझेदारी को आगे बढ़ाने में काफ़ी मददगार साबित होगी। हमारा ध्यान हमारे लोगों के लिए समृद्धि, विकास और रोज़गार सृजन को बढ़ावा देने पर रहेगा। वैश्विक प्रगति के लिए भारत-ब्रिटेन की मज़बूत दोस्ती ज़रूरी है।
02:09 AM, 24-Jul-2025
अपनी यूके यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लंदन में भारतीय समुदाय के सदस्यों ने स्वागत और अभिवादन किया। इस दौरान प्रवासी भारतीयों ने अपने हाथों में तिरंगा थाम रखा था और वे भारत माता की जय और मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे। वहीं पीएम मोदी ने हाथ जोड़कर और हाथ मिलाकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया।
#WATCH | UK | Prime Minister Narendra Modi was welcomed and greeted by the members of the Indian Diaspora in London
(Source: ANI/DD) pic.twitter.com/XM2PCj8ZPN
— ANI (@ANI) July 23, 2025
01:49 AM, 24-Jul-2025
प्रवासी समुदाय कर रहे पीएम मोदी का स्वागत
प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा पर प्रवासी भारतीय रामचंद्र शास्त्री ने कहा कि आज हम अपने पूरे परिवार के साथ आए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को क्रांतिकारी व्यक्ति बताया। उन्होंने कहा कि वह न केवल भारत के विकास की बात करते हैं, बल्कि पूरे विश्व के विकास की बात करते हैं। वह वेद, पुराण, उपनिषद जैसे सभी शास्त्रों को समझते हैं और सभी लोगों के कल्याण की बात करते हैं। मुझे उनसे दोबारा मिलने का अवसर मिलने पर बहुत खुशी हो रही है।
01:22 AM, 24-Jul-2025
ब्रिटेन भारत में छठा सबसे बड़ा निवेशक
ब्रिटेन भारत में छठा सबसे बड़ा निवेशक है, जिसका कुल एफडीआई 36 अरब डॉलर है। दिलचस्प बात यह है कि भारत भी ब्रिटेन में एक प्रमुख निवेशक है, जिसका कुल एफडीआई लगभग 20 अरब डॉलर है। मिस्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अपने ब्रिटिश समकक्ष के साथ भारत-ब्रिटिश द्विपक्षीय संबंधों के संपूर्ण पहलुओं पर व्यापक चर्चा करेंगे। भगोड़ों अपराधियों के प्रत्यर्पण पर उन्होंने कहा, हम एक-दूसरे के संपर्क में हैं। तहव्वुर राणा जैसे अन्य लोगों का प्रत्यर्पण कैसे हो सकता है इस पर भी चर्चा होगी।
12:54 AM, 24-Jul-2025
प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा को लेकर वहां के प्रवासी भारतीय समुदाय में खासा उत्साह है। वहां रहने वाली अनघा ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मैं यूके में जन्मी और पली-बढ़ी हूं। मेरे माता-पिता महाराष्ट्र से हैं। मैं अपने दादा-दादी और गाँवों व शहरों में रहने वाले अपने परिवार से प्रधानमंत्री मोदी के बारे में सकारात्मक बातें सुनती रही हूं। मैं उनसे मिलने के लिए बहुत उत्साहित हूं। भारत विश्व स्तर पर अग्रणी है।
वहीं प्रवासी भारतीय गायत्री लोखंडे ने कहा कि हम पीएम से मिलने के लिए बहुत उत्साहित हैं। मैं उनसे ओडिशा में एक प्रवासी भारतीय कार्यक्रम के दौरान मिली थी। यह मेरा दूसरा मौका होगा। मैं यहाँ ‘भारत को जानिए’ क्विज़ की विजेता के रूप में आई हूं। हम प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ होने वाले व्यापार समझौते का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
12:39 AM, 24-Jul-2025
किंग चार्ल्स तृतीय से भी करेंगे मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूनाइटेड किंगडम पहुंच गए हैं। वह दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर हैं। यहां उनकी मौजूदगी में भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर होंगे। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी किंग चार्ल्स तृतीय और अपने ब्रिटिश समकक्ष कीर स्टार्मर से मुलाकात करेंगे। यात्रा के दौरान उनकी भारत और ब्रिटेन, दोनों के व्यापारिक नेताओं के साथ बातचीत की भी योजना है। दोनों देश व्यापक रणनीतिक साझेदारी की प्रगति पर भी चर्चा करेंगे और इसमें व्यापार, अर्थव्यवस्था, तकनीक, अविष्कार, सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन, स्वास्थ्य, शिक्षा और लोगों को लोगों से संबंधों को बेहतर बनाने पर चर्चा होगी। पदभार ग्रहण करने के बाद से यह प्रधानमंत्री की ब्रिटेन की चौथी यात्रा है।
12:26 AM, 24-Jul-2025
रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने आधिकारिक बयान में कहा, भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी है जिसमें हाल के वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। हमारा सहयोग व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, नवोन्मेष, रक्षा, शिक्षा, अनुसंधान, स्थिरता, स्वास्थ्य और लोगों के बीच परस्पर संबंधों सहित कई क्षेत्रों में फैला हुआ है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सर कीर स्टारमर के साथ मुलाकात के दौरान हमें अपनी आर्थिक साझेदारी को और बढ़ाने का अवसर मिलेगा, जिसका उद्देश्य दोनों देशों में समृद्धि, विकास और रोजगार सृजन को बढ़ावा देना है। मैं इस यात्रा के दौरान ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय से मिलने के लिए भी उत्सुक हूं।
12:15 AM, 24-Jul-2025
PM Modi UK Visit Live: PM मोदी की मौजूदगी में होंगे एफटीए पर हस्ताक्षर; समकक्ष स्टार्मर संग करेंगे वार्ता
प्रधानमंत्री मोदी, ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टार्मर के साथ भारत-ब्रिटेन द्विपक्षीय संबंधों के संपूर्ण पहलुओं पर व्यापक चर्चा करेंगे। वे क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। दोनों पक्ष व्यापार और अर्थव्यवस्था, प्रौद्योगिकी और नवाचार, रक्षा और सुरक्षा, जलवायु, स्वास्थ्य, शिक्षा और लोगों के बीच संबंधों पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए व्यापक रणनीतिक साझेदारी (सीएसपी) की प्रगति की भी समीक्षा करेंगे।







![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)












