• Latest
  • Trending
  • All
PM Narendra Modi Canada G7 Summit LIVE Photos Update; Mark Carney | Donald Trump Giorgia Meloni | G7 समिट में मोदी बोले- भारत-कनाडा के संबंध काफी महत्वपूर्ण: 10 साल बाद यहां आया; भारत-कनाडा में हाई कमिश्नर बहाल करने पर सहमति बनी

1 year ago
High Court restrains NPPA from action against AstraZeneca

High Court restrains NPPA from action against AstraZeneca

2 hours ago
Bihar JDU chief raises concerns after two independent MLCs join BJP

Bihar JDU chief raises concerns after two independent MLCs join BJP

2 hours ago
‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ…’ विपक्ष को घेरने के लिए आज बीजेपी की यूपी में पदयात्रा – bjp up loktantra bachao arajkata hatao march campaign cm yogi ntc drmt

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ…’ विपक्ष को घेरने के लिए आज बीजेपी की यूपी में पदयात्रा – bjp up loktantra bachao arajkata hatao march campaign cm yogi ntc drmt

3 hours ago
Nukes, Netanyahu, and November: Tucker Carlson raises nuclear war alarm for Nth time

Nukes, Netanyahu, and November: Tucker Carlson raises nuclear war alarm for Nth time

5 hours ago
Mukesh Ambani Adds  Billion to Fortune as Reliance Industries Shares Rally

Mukesh Ambani Adds $7 Billion to Fortune as Reliance Industries Shares Rally

6 hours ago
Judoka Khushbu Rajakbhai Darjada assures medal, swimmer Dhinidhi Desinghu also in final at Youth Olympics

Judoka Khushbu Rajakbhai Darjada assures medal, swimmer Dhinidhi Desinghu also in final at Youth Olympics

7 hours ago
Rahul Gandhi Attacks PM Modi

Rahul Gandhi Attacks PM Modi

7 hours ago
एशिया कप राइजिंग स्टार के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को मिली जगह, तिलक वर्मा करेंगे कप्तानी

एशिया कप राइजिंग स्टार के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को मिली जगह, तिलक वर्मा करेंगे कप्तानी

8 hours ago
यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक – europe supermarket cyberattack fridge temperature 50 degrees ntc mnrd

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक – europe supermarket cyberattack fridge temperature 50 degrees ntc mnrd

8 hours ago
Why Couldn’t Shah Rukh Khan Scold Abhishek Bachchan And Vivaan? SRK’s Hilarious Story Left Amitabh Bachchan Laughing

Why Couldn’t Shah Rukh Khan Scold Abhishek Bachchan And Vivaan? SRK’s Hilarious Story Left Amitabh Bachchan Laughing

10 hours ago
Sensex jumps 1,233 points as Reliance surges, crude oil prices fall

Sensex jumps 1,233 points as Reliance surges, crude oil prices fall

10 hours ago
Why Winter Makes You More Prone To Coughs, Colds And Sore Throats

Why Winter Makes You More Prone To Coughs, Colds And Sore Throats

10 hours ago
Monday, November 2, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    Refugee (Official Music Video) Jordan Sandhu | Latest Punjabi Songs 2026

    Refugee (Official Music Video) Jordan Sandhu | Latest Punjabi Songs 2026

    Sappan De Ghar | Gulab Sidhu | New Punjabi Song 2026 | Latest Punjabi Song | Finetone Music

    Sappan De Ghar | Gulab Sidhu | New Punjabi Song 2026 | Latest Punjabi Song | Finetone Music

    90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi Jukebox

    90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi Jukebox

    2026🔥 Best of Sidhu Moose Wala | All Time Hits Punjabi Songs | Greatest Hits Collection | 😎

    2026🔥 Best of Sidhu Moose Wala | All Time Hits Punjabi Songs | Greatest Hits Collection | 😎

    New Song 2026 | New Hindi Song | Kaisi Ye Bekhudi Hai Sanam | Emran Hashmi | Kriti Sanon| New Song

    New Song 2026 | New Hindi Song | Kaisi Ye Bekhudi Hai Sanam | Emran Hashmi | Kriti Sanon| New Song

    Dil Ne Yeh Kaha Hain Dil Se -HD VIDEO SONG | Akshay, Suniel & Shilpa | Dhadkan | Hindi Romantic Song

    Dil Ne Yeh Kaha Hain Dil Se -HD VIDEO SONG | Akshay, Suniel & Shilpa | Dhadkan | Hindi Romantic Song

    सदाबहार हिंदी गीत | 90’s पुराने गाने | Sadabahar Hindi Gane | Evergreen Old Hindi Songs | Hindi Song

    सदाबहार हिंदी गीत | 90’s पुराने गाने | Sadabahar Hindi Gane | Evergreen Old Hindi Songs | Hindi Song

    New Song 2026 | Top 10 Hindi romantic Songs | New Song | Audio Jukebox | New Hindi Song

    New Song 2026 | Top 10 Hindi romantic Songs | New Song | Audio Jukebox | New Hindi Song

    90’s Filmi Gaane | Old Is Gold Songs | Hindi Gana | Hindi Sadabahar Gaane | Best Movie Songs

    90’s Filmi Gaane | Old Is Gold Songs | Hindi Gana | Hindi Sadabahar Gaane | Best Movie Songs

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

PM Narendra Modi Canada G7 Summit LIVE Photos Update; Mark Carney | Donald Trump Giorgia Meloni | G7 समिट में मोदी बोले- भारत-कनाडा के संबंध काफी महत्वपूर्ण: 10 साल बाद यहां आया; भारत-कनाडा में हाई कमिश्नर बहाल करने पर सहमति बनी

by India News Online Team
June 17, 2025
in Hindi News
0
PM Narendra Modi Canada G7 Summit LIVE Photos Update; Mark Carney | Donald Trump Giorgia Meloni | G7 समिट में मोदी बोले- भारत-कनाडा के संबंध काफी महत्वपूर्ण: 10 साल बाद यहां आया; भारत-कनाडा में हाई कमिश्नर बहाल करने पर सहमति बनी
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email

  • Hindi News
  • International
  • PM Narendra Modi Canada G7 Summit LIVE Photos Update; Mark Carney | Donald Trump Giorgia Meloni

अल्बर्टा12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
कनाडा के अल्बर्टा राज्य के कैननास्किस में जारी G7 समिट में मोदी पहुंचे। कनाडा के पीएम ने हाथ मिलाकर स्वागत किया। - Dainik Bhaskar

कनाडा के अल्बर्टा राज्य के कैननास्किस में जारी G7 समिट में मोदी पहुंचे। कनाडा के पीएम ने हाथ मिलाकर स्वागत किया।

पीएम मोदी ने बुधवार सुबह कनाडा के कैननास्किस में आयोजित G7 समिट में गेस्ट नेशन के रूप में हिस्सा लिया। कनाडा के पीएम मार्क कार्नी ने मोदी का वेलकम किया। इसके बाद दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच द्विपक्षीय मुलाकात हुई।

मीटिंग के बाद मोदी ने कहा- भारत और कनाडा के संबंध काफी महत्वपूर्ण हैं। मैं भारत को जी-7 में आमंत्रित करने के लिए आपका (कनाडाई पीएम) बहुत आभारी हूं। मैं भाग्यशाली भी हूं कि मुझे 2015 के बाद एक बार फिर कनाडा आने और कनाडा के लोगों से जुड़ने का अवसर मिला है।

इसी के साथ भारत और कनाडा के बीच हाई कमिश्नर को फिर से बहाल करने पर सहमति बन गई है। दरअसल आतंकी निज्जर हत्याकांड के बाद पिछले साल अक्टूबर में दोनों देशों ने 6-6 डिप्लोमैट्स को देश से निकाल दिया था।

मोदी ने समिट में वर्ल्ड लीडर्स से भी मुलाकात की। इनमें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम पार्डो, ऑस्ट्रेलिया पीएम एंथनी अल्बनीज, द. अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा, साउथ कोरिया राष्ट्रपति लीजे म्युंग शामिल हैं।

G7 समिट में मोदी, 5 तस्वीरों में…

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ पीएम मोदी।

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ पीएम मोदी।

साउथ कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग से पीएम मोदी ने मुलाकात की।

साउथ कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग से पीएम मोदी ने मुलाकात की।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ पीएम मोदी का मजाकिया अंदाज।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ पीएम मोदी का मजाकिया अंदाज।

मेक्सिकन राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम के साथ मोदी ने द्विपक्षीय बैठक की।

मेक्सिकन राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम के साथ मोदी ने द्विपक्षीय बैठक की।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर पीएम मोदी के साथ गंभीर चर्चा करते हुए।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर पीएम मोदी के साथ गंभीर चर्चा करते हुए।

G7 समिट के पल-पल के अपडेट के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…

लाइव अपडेट्स

16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीएम कार्नी से सवाल- क्या मोदी से निज्जर मुद्दे पर बात की

एक पत्रकार ने कनाडा के पीएम से पूछा कि, क्या उन्होंने पीएम मोदी से हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बारे में कुछ बात की। इस पर कार्नी ने सीधे तौर पर कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा- हमने और मोदी ने कानून से जुड़े मसलों और आपसी सहयोग पर बात की है। और वो मुद्दा अभी कोर्ट में है, ऐसे में मुझे उस पर टिप्पणी करने में सावधानी रखनी होगी।

18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कनाडाई पीएम का समापन भाषण

कनाडा के पीएम मार्क कार्नी ने जी7 समिट के समापन भाषण पर कहा- पूरी दुनिया बदलाव के दौरे से गुजर रही है। हमारे सामने कई चुनौतियां हैं। चाहे वह जलवायु परिवर्तन हो, या संघर्ष।

39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी यूरोपियन कमीशन की अध्यक्ष से मिले

48 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत-कनाडा में हाई कमिश्नर बहाल होंगे, रुकी हुई चर्चाएं शुरू होंगी

प्रधानमंत्री मोदी और कनाडाई प्रधानमंत्री कार्नी की बैठक पर विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, दोनों देशों के प्रधानमंत्री के बीच कई मुद्दों पर सहमति बनी है। भारत और कनाडा में जल्द ही हाई कमिश्नर को बहाल किया जाएगा। बिजनेस और संबंधों के सुधार के लिए जो बातचीत लंबे समय से अटकी थी, उसे फिर से शुरू किया जाएगा।

11:55 PM17 जून 2025

  • कॉपी लिंक

ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के बीच मुलाकात हुई

ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज।

ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज।

11:32 PM17 जून 2025

  • कॉपी लिंक

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की भी कनाडा से जल्दी निकलेंगे

कनाडाई न्यूज वेबसाइट CBC के मुताबिक, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की भी जी7 समिट से जल्दी लौटेंगे। जेलेंस्की को पहले से शेड्यूल कार्यक्रम और एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए कैलगरी जाना था। लेकिन अब वे नहीं जाएंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी इजराइल-ईरान संघर्ष का हवाला देते हुए कल रात जल्दी चले गए थे। जेलेंस्की ट्रम्प से आमने-सामने बात करने और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर दबाव बनाने के लिए यहाँ आए थे। लेकिन वे आज जी7 नेताओं के समर्थन के संयुक्त बयान के बिना कनाडा से जा रहे हैं।

11:24 PM17 जून 2025

  • कॉपी लिंक

जी7 नेताओं ने माइग्रेंट स्मगलिंग, AI जैसे मुद्दों पर साझा बयान जारी किए

जी7 समिट की मेजबानी कर रहे कनाडा ने बताया कि, ग्रुप में शामिल सभी 7 देशों ने मिनरल्स, AI और जंगलों में आग लगने की घटनाओं को रोकने जैसे मुद्दों पर 6 साझा बयानों पर सहमति जताई है। इसके अलावा क्वांटम कंप्यूटिंग, माइग्रेंट स्मगलिंग जैसे मुद्दों पर सभी सदस्य देशों ने एक राय व्यक्त की है।

10:39 PM17 जून 2025

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री से मुलाकात की

मोदी ने X पर पोस्ट किया, कनाडा में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा के साथ गहन विचार-विमर्श। भारत और जापान विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

10:17 PM17 जून 2025

  • कॉपी लिंक

कनाडा के पीएम कार्नी बोले- हम आतंकवाद के खिलाफ एकजुट

प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी बैठक के बाद कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा, हम जिन मुद्दों से मिलकर निपटना चाहते हैं, उनमें ऊर्जा सुरक्षा से लेकर और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई शामिल है।

10:07 PM17 जून 2025

  • कॉपी लिंक

इटली की पीएम ने मोदी के साथ तस्वीर पोस्ट की

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ तस्वीर X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, भारत और इटली के बीच गहरी दोस्ती है।

इस पर मोदी ने जवाब दिया कि, प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, मैं आपसे पूरी तरह सहमत हूं। इटली के साथ भारत की दोस्ती और मजबूत होती जाएगी, जिससे हमारे लोगों का फायदा होगा।

09:39 PM17 जून 2025

  • कॉपी लिंक

मोदी बोले- भारत और कनाडा के संबंध काफी महत्वपूर्ण

पीएम मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ द्विपक्षीय मुलाकात की। इस मीटिंग के बाद मोदी ने कहा, मैं भारत को जी-7 में आमंत्रित करने के लिए आपका (कनाडाई पीएम) बहुत आभारी हूं। मैं भाग्यशाली भी हूं कि मुझे 2015 के बाद एक बार फिर कनाडा आने और कनाडा के लोगों से जुड़ने का अवसर मिला है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। पिछले दिनों जी-20 समिट की अध्यक्षता के रूप में भारत ने दुनिया के लिए कई इनिशेटिव लिए थे। जी 7 में उस पर काम करने की दिशा में हम आगे बढ़े।

भारत और कनाडा के संबंध काफी महत्वपूर्ण हैं। कनाडा की कई कंपनियों को भारत में निवेश है। भारत के लोगों का भी कनाडा की धरती पर निवेश है। दोनों देशों को मिलकर लोकतंत्र, मानवता को मजबूत करना होगा। मुझे विश्वास है कि पीएम के चुनाव के बाद उनसे पहली बार मिला, उन्हें इस जीत की बधाई। आगे वाले समय में भारत और कनाडा एक साथ प्रगति करेंगे।

09:18 PM17 जून 2025

  • कॉपी लिंक

वर्ल्ड लीडर्स से मुलाकात के बाद मोदी बैठक में शामिल हुए

08:43 PM17 जून 2025

  • कॉपी लिंक

मोदी ने X पर लिखा- दुनिया के विकास के लिए एक साथ

08:42 PM17 जून 2025

  • कॉपी लिंक

PM मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति को गले लगाया

08:35 PM17 जून 2025

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से मिले

08:32 PM17 जून 2025

  • कॉपी लिंक

इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी से मिले पीएम मोदी

08:31 PM17 जून 2025

  • कॉपी लिंक

ब्राजील और साउथ अफ्रीकी राष्ट्रपति के साथ मोदी

G7 समिट में ब्राजील के राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के साा पीएम मोदी।

08:21 PM17 जून 2025

  • कॉपी लिंक

मोदी का पोस्ट- भारत, जर्मनी आतंकवाद के खिलाफ एकजुट

पीएम मोदी ने X पर पोस्ट किया- कनाडा में जी7 समिट के दौरान जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के साथ बातचीत करके बहुत खुशी हुई। भारत और जर्मनी दोस्त हैं। इस साल हम अपनी रणनीतिक साझेदारी के 25 साल पूरे कर रहे हैं। चांसलर मर्ज और मैंने रक्षा और सुरक्षा संबंधों को गहरा करने पर भी चर्चा की। हम आतंकवाद का मुकाबला करने और आतंकवाद की फंडिंग पर लगाम लगाने जैसे मुद्दों पर मिलकर काम करते रहेंगे।

08:03 PM17 जून 2025

  • कॉपी लिंक

साउथ अफ्रीकी राष्ट्रपति और ऑस्ट्रेलियाई PM के साथ मोदी की मुलाकात

07:57 PM17 जून 2025

  • कॉपी लिंक

G7 समिट में ग्रुप फैमिली फोटो सेशन में गेस्ट सदस्य

07:28 PM17 जून 2025

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी साउथ कोरियन राष्ट्रपति से मिले

07:26 PM17 जून 2025

  • कॉपी लिंक

मेक्सिकन राष्ट्रपति से पीएम मोदी ने चर्चा की

07:12 PM17 जून 2025

  • कॉपी लिंक

PM मोदी ने साउथ कोरिया के राष्ट्रपति से मुलाकात की

07:05 PM17 जून 2025

  • कॉपी लिंक

साउथ अफ्रीकी राष्ट्रपति से मिले PM मोदी

07:04 PM17 जून 2025

  • कॉपी लिंक

मोदी का पोस्ट- फ्रेंड अल्बानीज से मिलकर खुशी हुई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, कनाडा में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान अपने मित्र, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिलकर खुशी हुई।

07:01 PM17 जून 2025

  • कॉपी लिंक

मोदी और जर्मन चांसलर के बीच द्विपक्षीय मुलाकात

पीएम मोदी ने जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

06:59 PM17 जून 2025

  • कॉपी लिंक

वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष, UN महासचिव भी समिट में पहुंचे

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा जी7 समिट के दौरान आपस में बात करते हुए।

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा जी7 समिट के दौरान आपस में बात करते हुए।

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस हाथ मिलाते हुए।

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस हाथ मिलाते हुए।

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा का स्वागत किया।

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा का स्वागत किया।

06:50 PM17 जून 2025

  • कॉपी लिंक

G7 समिट का पहला दिन- 4 वजहों से ट्रम्प चर्चा में

जी7 समिट में ट्रम्प अपने कोट पर कनाडा और अमेरिका दोनों के झंडे लगाकर आए।

जी7 समिट में ट्रम्प अपने कोट पर कनाडा और अमेरिका दोनों के झंडे लगाकर आए।

  • इजराइल-ईरान विवाद: जी7 समिट में इजराइल-ईरान संघर्ष रोकने को लेकर एक प्रस्ताव तैयार किया जा रहा था। कनाडाई न्यूज वेबसाइट का दावा है कि ट्रम्प इस प्रस्ताव पर साइन नहीं करेंगे। उधर, ट्रम्प ने समिट शुरू होने से पहले कहा कि ईरान यह जंग हार रहा है। उन्होंने बात करने में देर कर दी।
  • समिट बीच में छोड़कर गए: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प G7 समिट छोड़कर अमेरिका वापस चले गए। व्हाइट हाउस ने बताया कि मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते ट्रम्प ने यह फैसला लिया है। इस बीच ट्रम्प ने कहा, ‘मैं सीजफायर के लिए वॉशिंगटन नहीं लौट रहा हूं। बात उससे कहीं बड़ी है।’
  • कनाडा के फ्लैग वाली पिन: समिट में हिस्सा लेने आए डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिका और कनाडा के झंडे वाली पिन अपने कोट पर लगाई। दरअसल, ट्रम्प कनाडा को 51वां राज्य बनाना चाहते हैं। वहीं कनाडा हर बार इसका विरोध करता रहा है।
  • रूस के एग्जिट पर: समिट से पहले ट्रम्प ने कहा- G7 पहले G8 हुआ करता था। बराक ओबामा और ट्रूडो दो ऐसे शख्स थे जो रूस को इसमें शामिल नहीं करना चाहते थे। और मैं कहूंगा कि यह एक गलती थी।

06:42 PM17 जून 2025

  • कॉपी लिंक

G7 समिट में पहुंचे गेस्ट की 3 तस्वीरें, इसमें मोदी भी

कनाडा के पीएम मार्क कार्नी ने पीएम मोदी का स्वागत किया।

कनाडा के पीएम मार्क कार्नी ने पीएम मोदी का स्वागत किया।

जी7 समिट में पहुंची मेक्सिकन राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम के साथ कनाडाई पीएम।

जी7 समिट में पहुंची मेक्सिकन राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम के साथ कनाडाई पीएम।

ब्राजील के राष्ट्रपति लुईज इनासियो लूला दा सिल्वा से हाथ मिलाते हुए कनाडाई पीएम कार्नी।

ब्राजील के राष्ट्रपति लुईज इनासियो लूला दा सिल्वा से हाथ मिलाते हुए कनाडाई पीएम कार्नी।

06:30 PM17 जून 2025

  • कॉपी लिंक

PM मोदी ने मेक्सिकन राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनाडा के कनानास्किस में G7 समिट के दौराने मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम पार्डो से मुलाकात की। यह दोनों नेताओं के बीच पहली मुलाकात थी। दोनों पक्षों ने व्यापार, फार्मास्यूटिकल्स, साइंस एंड टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।

06:22 PM17 जून 2025

  • कॉपी लिंक

कनाडा पीएम ने मोदी का G7 समिट में स्वागत किया

06:05 PM17 जून 2025

  • कॉपी लिंक

जी7 समिट- 17 जून को क्या-क्या हुआ

  • ट्रम्प ने एक बार फिर रूस को G8 से बाहर करने को गलती माना। दरअसल रूस पहले इसी ग्रुप का हिस्सा हुआ करता था। लेकिन 2014 में यूक्रेन से क्रीमिया को अपने कब्जे में लेने के बाद उसे बाहर कर दिया गया।
  • ट्रम्प ने कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का जिक्र करते हुए कहा, G7 पहले G8 हुआ करता था। बराक ओबामा और ट्रूडो दो ऐसे शख्स थे जो रूस को इसमें शामिल नहीं करना चाहते थे। और मैं कहूंगा कि यह एक गलती थी, क्योंकि मुझे लगता है कि अगर रूस इसमें शामिल होता तो आज युद्ध नहीं होता और अगर चार साल पहले ट्रम्प राष्ट्रपति होते तो आज युद्ध नहीं होता।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ब्रिटेन के साथ समझौते का दस्तावेज दिखाया।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ब्रिटेन के साथ समझौते का दस्तावेज दिखाया।

  • जी7 समिट के दौरान डोनाल्ड ट्रम्प और ब्रिटेन के पीएम स्टार्मर के बीच द्विपक्षीय मुलाकात हुई। ट्रम्प ने प्रेस के सामने स्टार्मर को ‘यूके का महान प्रधानमंत्री’ बताया। फिर अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक दस्तावेज दिखाया। ट्रम्प ने कहा कि यह एक बिजनेस डील है जो दोनों देशों में बहुत सारी नौकरियां और इनकम लाएगी।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प G7 समिट छोड़कर अमेरिका वापस चले गए। व्हाइट हाउस ने बताया कि मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते ट्रम्प ने यह फैसला लिया है। इस बीच ट्रम्प ने कहा, ‘मैं सीजफायर के लिए वॉशिंगटन नहीं लौट रहा हूं। बात उससे कहीं बड़ी है।’
  • G7 के सदस्यों ने एक फैमिली फोटो भी खिंचवाई। फोटो सेशन के बाद, कुछ नेता मंच से उतर गए।
  • कनाडा में G7 देशों ने इजराइल-ईरान संकट पर चिंता जताई है। एक साझा बयान में ईरान से तनाव कम करने की अपील की है। G7 नेताओं ने कहा- ईरान के पास कभी भी परमाणु हथियार नहीं होना चाहिए। बयान में यह भी जोर दिया गया है कि मिडिल ईस्ट में तनाव को कम करने के किसी भी कोशिश में गाजा में सीजफायर भी शामिल होना चाहिए, ताकि पूरे इलाके में शांति की दिशा में ठोस कदम बढ़ाए जा सकें।

05:59 PM17 जून 2025

  • कॉपी लिंक

G7 क्या है, इसमें कौन-कौन से देश हैं?

जवाब: G7 यानी ‘ग्रुप ऑफ सेवन’, दुनिया के उन 7 देशों का समूह है, जिन्हें दुनिया की ‘मॉडर्न इकोनॉमी’ वाला देश कहा जाता है। ये देश हैं- अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन, जापान, इटली, कनाडा और जर्मनी।

पहले इसका नाम G-8 हुआ करता था। 2014 में रूस ने पड़ोसी देश क्रीमिया पर कब्जा कर लिया तो बाकी सदस्य देशों ने रूस को ग्रुप से बाहर कर दिया। इसका नाम G7 हो गया।

05:59 PM17 जून 2025

  • कॉपी लिंक

G7 समिट क्या है, इस बार इसके एजेंडे की खास बात क्या है?

जवाब: एक तय एजेंडे पर बातचीत के लिए हर साल G7 समिट होती है, जिसका आयोजन G7 का अध्यक्ष देश करता है। दरअसल, G7 के सभी 7 देश बारी-बारी से इसकी अध्यक्षता करते हैं। इस साल कनाडा अध्यक्षता कर रहा है। ऐसे में G7 समिट कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के कानानास्किस शहर में होगी। इस समिट के एजेंडे में वैश्विक शांति और सुरक्षा, आर्थिक स्थिरता, विकास और डिजिटल डेवलपमेंट जैसे मुद्दे हैं।

इसके अलावा G7 के सदस्य देशों के लीडर्स और ऑफिसर्स साल में कई बैठकें करते हैं, जिनमें कई समझौते होते हैं और दुनिया की बड़ी घटनाओं पर आधिकारिक बयान जारी किए जाते हैं। शुरुआत में G7 का एजेंडा आर्थिक चुनौतियों और क्लाइमेट चेंज जैसे मुद्दों का हल निकालना था। बाद में राजनीतिक और सुरक्षा से जुड़े मुद्दे भी इसमें शामिल हो गए। वैश्विक मुद्दों पर G7 के फैसलों का असर पूरी दुनिया पर पड़ता है।

उदाहरण के लिए G7 ने 2002 में मलेरिया और एड्स से लड़ने के लिए ग्लोबल फंड बनाया। 1998 में वित्तीय संकट के दौरान इंडोनेशिया और थाईलैंड जैसे देशों को आर्थिक मदद की। रूस-यूक्रेन जंग के दौरान रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने और यूक्रेन की मदद करने का फैसला किया।

2024 में इटली में हुई समिट के दौरान G7 के टॉप लीडर्स।

2024 में इटली में हुई समिट के दौरान G7 के टॉप लीडर्स।

05:58 PM17 जून 2025

  • कॉपी लिंक

इससे पहले पीएम मोदी G7 समिट में कितनी बार शामिल हुए?

जवाब: G7 समिट के लिए आमतौर पर भारतीय प्रधानमंत्रियों को बुलाया जाता रहा है। 2004 से 2014 तक पीएम रहे मनमोहन सिंह ने पांच बार G-8 समिट में हिस्सा लिया था।

वहीं पीएम मोदी को पहली बार 2019 में फ्रांस के बियारिट्ज में हुई समिट में बुलाया गया था। इसके बाद 2020 में अमेरिका को मेजबानी करनी थी, लेकिन अमेरिका ने तब समिट रद्द कर दी। इस एक साल को छोड़ दें तो 2019 से 2024 तक हर साल पीएम मोदी G7 समिट में शामिल हुए। 2021 में वे वर्चुअल मीडियम से इसमें शामिल हुए। फिर 2022 में जर्मनी, 2023 में जापान और 2024 में इटली में हुई G7 समिट में शामिल हुए।

05:58 PM17 जून 2025

  • कॉपी लिंक

समिट में पीएम मोदी क्या करेंगे?

जवाब: प्रो. राजन कुमार बताते हैं कि समिट में आर्थिक मुद्दों, क्लाइमेट चेंज जैसे मुद्दों पर ही बात होगी। आतंकवाद पर भी देशों के लीडर्स गोल-मोल बातें करेंगे। हालांकि G7 की अहमियत अब घटी है। ट्रम्प ने इसके बाकी सदस्य देशों पर टैरिफ लगा रखा है। ऐसे में G7 के अंदर एक तरह का डिवाइड हो गया है। पीएम मोदी बैठक में द्विपक्षीय बातचीत कर सकते हैं।

G7 इटली समिट के दौरान अन्य देशों के नेताओं के साथ पीएम मोदी।

G7 इटली समिट के दौरान अन्य देशों के नेताओं के साथ पीएम मोदी।

05:57 PM17 जून 2025

  • कॉपी लिंक

क्या इस दौरान खालिस्तानी गुट प्रोटेस्ट कर सकते हैं?

जवाब: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में 1 लाख से ज्यादा सिख रहते हैं। कानानास्किस शहर में जहां समिट होनी है, वहां बड़े विरोध प्रदर्शन होने वाले हैं। कनाडाई न्यूज चैनल CTV के मुताबिक, कानानास्किस के सीनियर पुलिस ऑफिसर डेविड हॉल ने कहा है कि प्रोटेस्ट के लिए 3 जोन तय किए गए हैं, जहां से प्रोटेस्ट को G7 में शामिल हो रहे नेताओं को लाइव दिखाया जाएगा, क्योंकि नेता इन प्रोटेस्ट को देख-सुन नहीं सकते थे।’

दरअसल, कनाडा सरकार ‘शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट’ को जनता का अधिकार बताती है। इससे पहले भी भारत के एतराज के बावजूद कनाडा ने भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन की अनुमति दी थी।

प्रो. एके पाशा बताते हैं,

QuoteImage

पीएम मोदी के पहुंचने पर सिख ग्रुप उग्र प्रोटेस्ट कर सकते हैं। संभव है कि इसीलिए पीएम मोदी के समिट में शामिल होने को लेकर फैसला लेने में देरी हुई।

QuoteImage

05:56 PM17 जून 2025

  • कॉपी लिंक

क्या G7 समिट से कनाडा और भारत के रिश्ते सुधरेंगे?

जवाब: इसके लिए पहले कनाडा और भारत के रिश्तों का थोड़ा बैकग्राउंड समझ लीजिए-

  • 2023 में तब के कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर कनाडा में रह रहे खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप लगाया था। भारत ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया था। इसके बाद भारत और कनाडा के संबंध अच्छे नहीं रहे।
  • जनवरी 2025 में ट्रूडो के इस्तीफे के बाद 14 मार्च को मार्क कार्नी कनाडा के नए पीएम बने थे। 25 मई को नई विदेश मंत्री अनीता आनंद और भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के बीच फोन पर बात हुई। मार्क कार्नी के सत्ता में आने के बाद दोनों देशों की ये पहली ऑफिशियल बातचीत थी।
  • इसके बाद अनीता ने एक इंटरव्यू में कहा कि कनाडा, बिजनेस बढ़ाने के लिए अमेरिका से अलग, भारत के साथ संबंधों को दोबारा बेहतर कहना चाहता है।
  • मई में एक इंटरव्यू में अनीता ने कहा था, ‘कानून के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा, इस केस (निज्जर हत्याकांड) में जांच जारी है। हम भारत के साथ पार्टनरशिप बढ़ाने पर भी ध्यान दे रहे हैं।’

प्रो. एके पाशा कहते हैं, ‘भारत ने निज्जर की हत्या में किसी भी तरह का हाथ होने से इनकार कर दिया था, लेकिन कार्नी सरकार भारत से इस मामले की जांच में सपोर्ट मांग रही है। ये मुद्दा अभी भी गर्म है। हालांकि कार्नी के सत्ता में आने के बाद भारत और कनाडा के संबंध बेहतर होने की उम्मीद बढ़ी है।’

प्रो. राजन कुमार कहते हैं,

QuoteImage

ट्रम्प ने कनाडा को अमेरिका का 51वां स्टेट बनाने को कहा था। वहीं कनाडा पर अमेरिकी टैरिफ बढ़ने से कनाडा को नुकसान हुआ। चीन से उसके रिश्ते ठीक नहीं हैं। ऐसे में इस समिट के जरिए कनाडा, भारत से रिश्ते सुधारने की कोशिश करेगा।

QuoteImage

05:56 PM17 जून 2025

  • कॉपी लिंक

G20 से कैसे अलग है G7 ?

जवाब: G7 का कोई स्थायी कार्यालय नहीं है और इसके सदस्य देश कोई अंतरराष्ट्रीय कानून पारित नहीं कर सकते। G20 में सबसे बड़ा मुद्दा वर्ल्ड इकोनॉमी होता है, जबकि G7 के लिए राजनीतिक मुद्दे भी अहम होते हैं। 1999 में बने G20 में G7 के देशों के अलावा BRICS के देश भी शामिल हैं। इन देशों में भारत के अलावा अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, चीन, इंडोनेशिया, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, तुर्किये और यूरोपीय संघ शामिल हैं। राजन कुमार के मुताबिक G20 में नई और बढ़ती हुई इकोनॉमी वाले देशों को भी शामिल किया गया है। भले ही G7 और G20 का एजेंडा एक जैसा हो, लेकिन इस समय G20 ज्यादा प्रभावी गुट है। 2020 में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने भी G7 को बहुत आउटडेटेड ग्रुप कहा था।

Source link

Tags: CanadaCarneyDonaldGiorgialiveMarkMeloniModiNarendraphotosSummitTrumpUpdateआयककफकमशनरकरनपरबदबनबलबहलभरतकनडममदमहतवपरणयहसबधसमटसलसहमतहई
Share196Tweet123Send

Related Posts

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ…’ विपक्ष को घेरने के लिए आज बीजेपी की यूपी में पदयात्रा – bjp up loktantra bachao arajkata hatao march campaign cm yogi ntc drmt
Hindi News

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ…’ विपक्ष को घेरने के लिए आज बीजेपी की यूपी में पदयात्रा – bjp up loktantra bachao arajkata hatao march campaign cm yogi ntc drmt

November 2, 2026
Rahul Gandhi Attacks PM Modi
Hindi News

Rahul Gandhi Attacks PM Modi

November 2, 2026
एशिया कप राइजिंग स्टार के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को मिली जगह, तिलक वर्मा करेंगे कप्तानी
Hindi News

एशिया कप राइजिंग स्टार के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को मिली जगह, तिलक वर्मा करेंगे कप्तानी

November 2, 2026
यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक – europe supermarket cyberattack fridge temperature 50 degrees ntc mnrd
Hindi News

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक – europe supermarket cyberattack fridge temperature 50 degrees ntc mnrd

November 2, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
Bihar JDU chief raises concerns after two independent MLCs join BJP

Bihar JDU chief raises concerns after two independent MLCs join BJP

0
COVID-19: Delhi govt-run medical colleges to re-open; students to join in phased manner

COVID-19: Delhi govt-run medical colleges to re-open; students to join in phased manner

0
WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

0
High Court restrains NPPA from action against AstraZeneca

High Court restrains NPPA from action against AstraZeneca

November 2, 2026
Bihar JDU chief raises concerns after two independent MLCs join BJP

Bihar JDU chief raises concerns after two independent MLCs join BJP

November 2, 2026
‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ…’ विपक्ष को घेरने के लिए आज बीजेपी की यूपी में पदयात्रा – bjp up loktantra bachao arajkata hatao march campaign cm yogi ntc drmt

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ…’ विपक्ष को घेरने के लिए आज बीजेपी की यूपी में पदयात्रा – bjp up loktantra bachao arajkata hatao march campaign cm yogi ntc drmt

November 2, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • High Court restrains NPPA from action against AstraZeneca
  • Bihar JDU chief raises concerns after two independent MLCs join BJP
  • ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ…’ विपक्ष को घेरने के लिए आज बीजेपी की यूपी में पदयात्रा – bjp up loktantra bachao arajkata hatao march campaign cm yogi ntc drmt
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.