
पंजाब के मोहाली के जीरकपुर की महिला के साथ दुष्कर्म मामले के आरोपी पास्टर बजिंदर सिंह को मोहाली की अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट से दोषी करार दिए जाने के बाद पुलिस ने पास्टर को हिरासत में ले लिया था। वह पटियाला जेल में बंद है। महिला से दुष्कर्म के मामले में नामजद पास्टर बजिंदर सिंह सोमवार को अदालत में पेश हुआ था। उस दिन की पेशी के बाद कोर्ट ने फैसले को सुरक्षित रख लिया था।




























