12:18 PM, 08-Aug-2025
राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित
संसद में विपक्ष का हंगामा जारी है और एक बार फिर से सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी है। लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 3 बजे तक और राज्यसभा की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई है।
12:08 PM, 08-Aug-2025
लोकसभा की कार्यवाही फिर शुरू
स्थगन के बाद लोकसभा की कार्यवाही फिर से शुरू हो गई है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा, ‘मुझे समझ नहीं आता, कभी वो फर्जी वोटरों की बात करते हैं, कभी वोटरों के नाम हटाने की शिकायत करते हैं। वो क्या चाहते हैं? चुनाव आयोग ने 1 अगस्त को नोटिस जारी किया है। उन्हें जाकर चुनाव आयोग को उन वोटरों के बारे में बताना चाहिए जिनके नाम सूची से बाहर रह गए हैं।’
#WATCH दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा, “मुझे समझ नहीं आता, कभी वो फर्जी वोटरों की बात करते हैं, कभी वोटरों के नाम हटाने की शिकायत करते हैं। वो क्या चाहते हैं?… चुनाव आयोग ने 1 अगस्त को नोटिस जारी किया है। उन्हें… pic.twitter.com/qCExT2Hqol
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 8, 2025
11:30 AM, 08-Aug-2025
संसद की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
विपक्ष के हंगामे के चलते संसद की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई है।
11:09 AM, 08-Aug-2025
एसआईआर के मुद्दे पर विपक्ष का प्रदर्शन
एसआईआर के मुद्दे पर विपक्ष का विरोध जारी है। विपक्षी सांसद सदन में नारेबाजी कर रहे हैं।
11:03 AM, 08-Aug-2025
संसद की कार्यवाही शुरू
संसद की कार्यवाही शुरू हो गई है। संसद के दोनों सदनों में पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को श्रद्धांजलि दी गई।
11:00 AM, 08-Aug-2025
एसआईआर के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन
बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के खिलाफ INDIA गठबंधन के सांसदों ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।
#WATCH दिल्ली: बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के खिलाफ INDIA गठबंधन के सांसदों ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/gOjDQRb6pq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 8, 2025
10:08 AM, 08-Aug-2025
लोकसभा में शुक्रवार को कुछ निजी सदस्यों के विधेयकों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राजीव प्रताप रूडी मानसिक स्वास्थ्य देखभाल (संशोधन) विधेयक, 2024 में धारा 2 में बदलाव सहित संशोधनों का प्रस्ताव रखेंगे। इसके अलावा, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के कल्याण संबंधी समिति की विभिन्न रिपोर्टें भी निचले सदन में पेश की जाएंगी, जहां भाजपा के सांसद गणेश सिंह और रामवीर सिंह बिधूड़ी ‘सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय (सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग) के अंतर्गत ओबीसी के कल्याण हेतु विभिन्न उपायों/योजनाओं का कार्यान्वयन, और भारत सरकार तथा केंद्र शासित प्रदेशों के अंतर्गत पदों और सेवाओं में ओबीसी के लिए आरक्षण नीति का निर्माण और कार्यान्वयन, और कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय से संबंधित कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के अंतर्गत विभिन्न विभागों/संगठनों/संस्थानों में रोजगार में ओबीसी का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने और उनके कल्याण के लिए किए गए उपाय’ जैसे विषयों पर आठवीं और नौवीं रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
09:34 AM, 08-Aug-2025
Parliament Live: एसआईआर, टैरिफ के मुद्दे पर संसद में हंगामा जारी, लोकसभा की कार्यवाही 3 बजे तक स्थगित
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल आज भारतीय बंदरगाह विधेयक 2025 भी लोकसभा में पेश करेंगे। इस विधेयक में बंदरगाह संबंधी कानून, एकीकृत बंदरगाह विकास को बढ़ावा देने, व्यापास आसान करने और भारत की तटीय रेखा का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल और विकास करने जैसे प्रावधान हैं। विधेयक में स्टेट मेरीटाइम बोर्ड के गठन, प्रबंधन, मेरीटाइम स्टेट डेवलेपमेंट काउंसिल के गठन और बंदरगाहों के विकास पर फोकस किया गया है। साथ ही प्रदूषण, आपदा, आपात स्थिति, सुरक्षा, परिवहन और डेटा आदि की समस्या से निपटने की भी व्यवस्था की गई है।



























