शाहदरा जिले के गीता कॉलोनी थाना अंतर्गत रानी गार्डन इलाके में 19 वर्षीय यश की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने शुरुआती जांच में हमलावरों की पहचान अमान और रहमान के रूप में की है।
Trending Videos
शाहदरा जिले के डीसीपी प्रशांत गौतम ने बताया कि गीता कॉलोनी इलाके में एक हत्या हुई है। मृतक का नाम यश है। उसकी उम्र करीब 19 साल है। हत्यारों के जो नाम सामने आए हैं, वे अमान और रहमान हैं।
#WATCH | Delhi | Shahdara District DCP Prashant Gautam says, “A murder has taken place in the Geeta Colony area. The deceased’s name is Yash, who is around 19 years old. The names of the killers that have come to light are Amaan and Rehman. These two boys together stabbed Yash in… https://t.co/erlhKnpirE pic.twitter.com/CjWz9ylCGp
इन दोनों लड़कों ने मिलकर यश की पीठ के निचले हिस्से में चाकू घोंपा है। शुरुआती जांच में पता चला है कि तीनों एक रोडरेज की घटना में शामिल थे। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। हमारी टीम आरोपियों की तलाश कर रही है