2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

शरीर को स्वस्थ बनाये रखने के लिए लोग खुली हवा में सांस लेने के लिए बाहर निकलते हैं, लेकिन फिलहाल राजधानी दिल्ली की सड़कें हों या फिर मुंबई की इनपर निकलना आम जनता के लिए किसी बीमारी को दावत देने से काम नहीं है। राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में AQI 300 के पर चला गया है। एक्यूआई(AQI) यानी समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक आज सुबह 303 तक पहुंच गया। जोकि बहुत खराब श्रेणी में है। बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण दिल्ली में रह रहे लोगों को कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सर्दियां शुरु होने से पहले ही राजधानी दिल्ली की हवा में प्रदूषण और धुंध की चादर बिछने लगी है। इसके अलावा मुंबई शहर के कई इलाकों में धुंध की मोटी परत अभी से दिखाई देने लगी है। मुंबई में 24 अक्टूबर को एयर क्वालिटी का आंकड़ा 163 AQI तक पहुंच गया है. इसका असर लोगों की स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है. काफी ज्यादा संख्या में लोगों के बीच से खांसी और वायरल इंफेक्शन की शिकायतें आ रही हैं.नगर निगम मुंबई में अलग-अलग जगहों पर एंटी स्मॉग गन और वॉटर स्प्रिंकर्ल से धूल -मिट्टी कम करने की कोशिश कर रहा है. इसको लेकर बीएमसी द्वारा गाइडलाइन भी जारी की गई है।
बता दें कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है.

























