
सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : istock
विस्तार
एक नाबालिग बच्चे के साथ दो लड़कों ने कुकर्म किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने कुकर्म का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बच्चे को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जानकारी के अनुसार थाना खुईयां सरवर के अंतर्गत एक गांव में दो लड़कों ने 11 वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म किया है। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर तीन दिन तक हैवानियत करते रहे हैं। आखिर में वीडियो वायरल भी कर दिया। जब यह वीडियो परिजनों तक पहुंचा तो उन्होंने सूचना पुलिस को दी। इसके बाद बच्चे को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डीएसपी अरुण मुंडन ने बताया कि इस मामले की जांच जारी है और पता चला है कि बच्चे से कुकर्म करने वाले भी नाबालिग हैं। डीएसपी ने कहा कि मामले की जांच जारी है और बच्चे के बयान दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
खन्ना: शादी का दिया झांसा, शारीरिक संबंध बनाया, अब केस दर्ज
पंजाब के खन्ना इलाके में एक युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने एक सप्ताह साथ रखने के बाद युवती को उसके घर छोड़ दिया। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसके साथ जबरदस्ती हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी शादीशुदा है। उसने युवती को झांसा दिया कि वह अपनी पत्नी को छोड़कर उससे शादी करेगा। 10 जनवरी को युवती को आरोपी ने अपने घर बुलाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी उसे अपनी बाइक पर अमृतसर ले गया। 17 जनवरी को उसे वापस गांव छोड़ गया। इसके बाद पीड़िता ने अपनी मां को पूरी बात बताई। एसएचओ संदीप कुमार ने कहा कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।












![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)









