• Latest
  • Trending
  • All
Manipur Violence Crisis; Amit Shah Vs Congress MP Bimol Akoijam Letter | कांग्रेस सांसद का शाह को लेटर: लिखा- केंद्र के लिए मणिपुर के लोग मायने नहीं रखते; गुजरात में ऐसा होता तो आपको दुख होता

Manipur Violence Crisis; Amit Shah Vs Congress MP Bimol Akoijam Letter | कांग्रेस सांसद का शाह को लेटर: लिखा- केंद्र के लिए मणिपुर के लोग मायने नहीं रखते; गुजरात में ऐसा होता तो आपको दुख होता

2 years ago
Urology scam: KGMU to recover misused funds after FIR registration

Urology scam: KGMU to recover misused funds after FIR registration

4 hours ago
Teen stabs fellow student to death during extra class in UP’s Chandauli

Teen stabs fellow student to death during extra class in UP’s Chandauli

4 hours ago
Iran US War Peace Deal Araghchi Sets 60-Day Compliance Test Before Signing Final Deal Loopholes

Iran US War Peace Deal Araghchi Sets 60-Day Compliance Test Before Signing Final Deal Loopholes

4 hours ago
FIFA World Cup 2026: Australia coach Tony Popovic confident

FIFA World Cup 2026: Australia coach Tony Popovic confident

4 hours ago
HC stays proceedings against 22 accused in Sambhal violence case

HC stays proceedings against 22 accused in Sambhal violence case

6 hours ago
DoJ Approves Paramount Skydance-Warner Bros. Deal, Cementing Ellison Family Control Of American Media

DoJ Approves Paramount Skydance-Warner Bros. Deal, Cementing Ellison Family Control Of American Media

7 hours ago
Lucknow Cantt to replace old water pipelines

Lucknow Cantt to replace old water pipelines

9 hours ago
Adityanath reviews PWD projects in Varanasi, calls for adhering to quality standards

Adityanath reviews PWD projects in Varanasi, calls for adhering to quality standards

12 hours ago
​Strategic stalemate: On the U.S.-Iran conflict

​Strategic stalemate: On the U.S.-Iran conflict

12 hours ago
US-Israel-Iran War LIVE Updates: Pakistan Says US-Iran Peace Deal Text Finalised

US-Israel-Iran War LIVE Updates: Pakistan Says US-Iran Peace Deal Text Finalised

12 hours ago
Iran Likely Added Russian-Made Missiles as It Rebuilt Arsenal

Iran Likely Added Russian-Made Missiles as It Rebuilt Arsenal

12 hours ago
Expedite road work, complete projects on time: UP CM in Varanasi

Expedite road work, complete projects on time: UP CM in Varanasi

14 hours ago
Saturday, June 13, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    Sadabahar Hindi Songs Collection | 90s Hits Hindi Song |90s Evergreen Hindi Love Songs Audio Jukebox

    Sadabahar Hindi Songs Collection | 90s Hits Hindi Song |90s Evergreen Hindi Love Songs Audio Jukebox

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    आज तो बाल बाल बच गया😄90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu song

    आज तो बाल बाल बच गया😄90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu song

    भाभी ने बचाई ननद की जान 😆 90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar

    भाभी ने बचाई ननद की जान 😆 90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar

    When Online Love Becomes Real💞Chinese mix Hindi Songs💞Cin Klip💞Chinese Drama💞Korean Mix Hindi Songs

    When Online Love Becomes Real💞Chinese mix Hindi Songs💞Cin Klip💞Chinese Drama💞Korean Mix Hindi Songs

    Cold Rude boy falling for cute girl 💕 korean mix hindi songs 💞 Chinese mix hindi songs

    Cold Rude boy falling for cute girl 💕 korean mix hindi songs 💞 Chinese mix hindi songs

    90s हिंदी सदाबहार गीत | 90’s Romantic Hindi Songs | 90’s सदाबहार फिल्मी गाने | 90’s Bollywood Songs

    90s हिंदी सदाबहार गीत | 90’s Romantic Hindi Songs | 90’s सदाबहार फिल्मी गाने | 90’s Bollywood Songs

    90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi Jukebox

    90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi Jukebox

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

Manipur Violence Crisis; Amit Shah Vs Congress MP Bimol Akoijam Letter | कांग्रेस सांसद का शाह को लेटर: लिखा- केंद्र के लिए मणिपुर के लोग मायने नहीं रखते; गुजरात में ऐसा होता तो आपको दुख होता

by India News Online Team
September 11, 2024
in Hindi News
0
Manipur Violence Crisis; Amit Shah Vs Congress MP Bimol Akoijam Letter | कांग्रेस सांसद का शाह को लेटर: लिखा- केंद्र के लिए मणिपुर के लोग मायने नहीं रखते; गुजरात में ऐसा होता तो आपको दुख होता
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email


इंफाल2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मणिपुर में हिंसा के बीच इनर मणिपुर सीट से कांग्रेस सांसद ए बिमोल अकोइजाम ने 10 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेटर लिखा। उन्होंने पूछा कि अगर इस तरह का हिंसक संकट देश के मुख्य राज्यों जैसे यूपी, बिहार, पंजाब, महाराष्ट्र में होता, तब भी क्या केंद्र सरकार इसे जारी रहने देती।

अकोइजाम ने कहा, ‘मणिपुर की मौजूदा स्थिति 1947 में भारत के विभाजन की याद दिलाती है। यह 2021 से 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस ​​के रूप में मनाने के सरकार के हालिया प्रयासों को देखते हुए विशेष रूप से दर्दनाक है।’

कांग्रेस सांसद ने कहा, ‘मुझे बहुत अफसोस है कि केंद्र के लिए मणिपुर में लोगों का जीवन कोई मायने नहीं रखता। अगर ऐसा कुछ आपके अपने गृह राज्य गुजरात में होता तो आपको बहुत दुख होता, जैसा कि किसी भी अन्य गुजराती को महसूस होता।’

इंफाल में हिंसा के खिलाफ 10 सितंबर को छात्रों का प्रदर्शन हिंसक हो गया। पुलिस ने उनपर आंसू गैस के गोले दागे।

इंफाल में हिंसा के खिलाफ 10 सितंबर को छात्रों का प्रदर्शन हिंसक हो गया। पुलिस ने उनपर आंसू गैस के गोले दागे।

मणिपुर में 15 सितंबर तक इंटरनेट बैन, दो दिन कॉलेज बंद मणिपुर में 3 मई 2023 से कुकी-मैतेई समुदाय के बीच जातीय संघर्ष जारी है। इस महीने 1 सितंबर से कई ड्रोन और रॉकेट हमलों के कारण हिंसा और बढ़ गई हैं। सरकार ने राज्य में 15 सितंबर तक इंटरनेट बैन कर दिया गया है।

11 और 12 सितंबर को कॉलेज बंद हैं। इंफाल ईस्ट, इंफाल वेस्ट सहित तीन जिलों में कर्फ्यू लगा है। केंद्र ने मंगलवार (10 सितंबर) को मणिपुर में 2,000 और CRPF जवान भेजने का फैसला किया है।

1 सितंबर से तीन ड्रोन हमले, अब तक 8 की मौत मणिपुर में 1 सितंबर से 7 सितंबर तक, एक हफ्ते के बीच हिंसा की चार घटनाएं हुईं। इनमें 8 लोगों की मौत और 12 घायल हो गए। चार में से तीन हमले ड्रोन और रॉकेट से किए गए थे। चारों घटनाएं सिलसिलेवार पढ़ें…

1 सितंबर: 1 साल से जारी हिंसा में पहली बार ड्रोन अटैक, 2 मौतें मणिपुर में मई 2023 से हिंसा जारी है। हालांकि, इस साल सितंबर में पहली बार ड्रोन हमला देखने को मिला। इंफाल वेस्ट जिले के कोत्रुक गांव में 1 सितंबर को उग्रवादियों ने पहाड़ी के ऊपरी इलाके से कोत्रुक और कडांगबांड घाटी के निचले इलाकों में फायरिंग की और ड्रोन से हमला किया। इसमें 2 लोगों की मौत और 9 घायल हुए। पूरी खबर पढ़ें…

3 सितंबर: सेजम चिरांग गांव में ड्रोन अटैक, 3 घायल

सेजम चिरांग गांव के एक मैतेई रहवासी ने 2 सितंबर को अपने घर पर ड्रोन हमले का वीडियो शेयर किया था।

सेजम चिरांग गांव के एक मैतेई रहवासी ने 2 सितंबर को अपने घर पर ड्रोन हमले का वीडियो शेयर किया था।

मणिपुर में इंफाल जिले के सेजम चिरांग गांव में सोमवार (3 सितंबर) की शाम उग्रवादियों ने ड्रोन अटैक किए। इसमें एक महिला समेत 3 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह दो दिन में दूसरा ड्रोन अटैक है। उग्रवादियों ​​​​​​ने रिहायशी इलाके में ड्रोन से 3 विस्फोटक गिराए, जो छत को तोड़ते हुए घरों के अंदर फटे। उग्रवादियों ने पहाड़ी की चोटी से गोलीबारी भी की। पूरी खबर पढ़ें…

6 सितंबर: पूर्व CM के घर पर रॉकेट से हमला हुआ, 1 की मौत

पूर्व CM के घर पर रॉकेट बम हमले में एक बुजुर्ग की मौत हुई थी।

पूर्व CM के घर पर रॉकेट बम हमले में एक बुजुर्ग की मौत हुई थी।

मणिपुर के बिष्णुपुर जिला स्थित मोइरांग में शुक्रवार (6 सितंबर) को पूर्व मुख्यमंत्री मैरेम्बम कोइरेंग के घर पर हमला हुआ था। कुकी उग्रवादियों ने दोपहर 3 बजे पूर्व CM के घर पर रॉकेट बम फेंका। इस हमले में 1 एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए।

कांग्रेस नेता मैरेम्बम कोइरेंग राज्य के पहले मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वे 1963 से 1967, 1967 में 200 दिन और 1968 में 3 बार मणिपुर के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनका निधन 27 दिसंबर 1994 को हो हुआ था।

इस घटना से कुछ घंटे पहले मोइरांग से 4 किमी दूर ट्रोंगलाओबी इलाके में रॉकेट बम से हमला हुआ था। इसमें 2 इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। मोइरांग में पहली बार बंदूक-बम से हमला हुआ है। पूरी खबर पढ़ें…

7 सितंबर: जिरिबाम में गोलीबारी, 5 की मौत

तस्वीर मणिपुर राइफल्स हेडक्वार्टर की है, जहां गुस्साई भीड़ ने 6 सितंबर की रात हमला किया।

तस्वीर मणिपुर राइफल्स हेडक्वार्टर की है, जहां गुस्साई भीड़ ने 6 सितंबर की रात हमला किया।

जिरिबाम में हिंसा की दो घटनाओं में 5 लोगों की मौत हुई। पहली घटना जिला हेडक्वार्टर से करीब 7 KM दूर हुई। यहां संदिग्ध पहाड़ी उग्रवादियों ने एक घर में घुसकर बुजुर्ग को सोते समय गोली मार दी। दूसरी घटना में कुकी और मैतेई लोगों के बीच गोलीबारी हुई। इसमें 4 लोगों की मौत हुई।

6 सितंबर की देर रात इंफाल में भीड़ ने मणिपुर राइफल्स हेडक्वार्टर से हथियार लूटने की कोशिश की। सुरक्षाबलों ने खाली राउंड फायरिंग और आंसू गैस छोड़कर उन्हें रोका। पूरी खबर पढ़ें…

मणिपुर हिंसा में अब तक 226 लोगों की मौत मणिपुर में 3 मई, 2023 से कुकी और मैतेई समुदाय के बीच आरक्षण को लेकर हिंसा चल रही है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार हिंसा में अब तक 226 लोगों की मौत हो चुकी है। 1100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। 65 हजार से ज्यादा लोग अपना घर छोड़ चुके हैं।

4 पॉइंट्स में जानिए क्या है मणिपुर हिंसा की वजह… मणिपुर की आबादी करीब 38 लाख है। यहां तीन प्रमुख समुदाय हैं- मैतेई, नगा और कुकी। मैतई ज्यादातर हिंदू हैं। नगा-कुकी ईसाई धर्म को मानते हैं। ST वर्ग में आते हैं। इनकी आबादी करीब 50% है। राज्य के करीब 10% इलाके में फैली इंफाल घाटी मैतेई समुदाय बहुल ही है। नगा-कुकी की आबादी करीब 34 प्रतिशत है। ये लोग राज्य के करीब 90% इलाके में रहते हैं।

कैसे शुरू हुआ विवाद: मैतेई समुदाय की मांग है कि उन्हें भी जनजाति का दर्जा दिया जाए। समुदाय ने इसके लिए मणिपुर हाई कोर्ट में याचिका लगाई। समुदाय की दलील थी कि 1949 में मणिपुर का भारत में विलय हुआ था। उससे पहले उन्हें जनजाति का ही दर्जा मिला हुआ था। इसके बाद हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से सिफारिश की कि मैतेई को अनुसूचित जनजाति (ST) में शामिल किया जाए।

मैतेई का तर्क क्या है: मैतेई जनजाति वाले मानते हैं कि सालों पहले उनके राजाओं ने म्यांमार से कुकी काे युद्ध लड़ने के लिए बुलाया था। उसके बाद ये स्थायी निवासी हो गए। इन लोगों ने रोजगार के लिए जंगल काटे और अफीम की खेती करने लगे। इससे मणिपुर ड्रग तस्करी का ट्राएंगल बन गया है। यह सब खुलेआम हो रहा है। इन्होंने नागा लोगों से लड़ने के लिए आर्म्स ग्रुप बनाया।

नगा-कुकी विरोध में क्यों हैं: बाकी दोनों जनजाति मैतेई समुदाय को आरक्षण देने के विरोध में हैं। इनका कहना है कि राज्य की 60 में से 40 विधानसभा सीट पहले से मैतेई बहुल इंफाल घाटी में हैं। ऐसे में ST वर्ग में मैतेई को आरक्षण मिलने से उनके अधिकारों का बंटवारा होगा।

सियासी समीकरण क्या हैं: मणिपुर के 60 विधायकों में से 40 विधायक मैतेई और 20 विधायक नगा-कुकी जनजाति से हैं। अब तक 12 CM में से दो ही जनजाति से रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें…

मणिपुर CM बोले- मैं इस्तीफा क्यों दूं, घोटाला नहीं किया: मोदी पर कहा- उनका आना जरूरी नहीं था; PM ने संसद में दो बार हिंसा पर बात की

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अगले छह महीने में राज्य में शांति बहाल करने का दावा किया है। उन्होंने CM पद से इस्तीफे की आशंका को लेकर कहा, ‘इसका कोई सवाल ही नहीं उठता है। मैं इस्तीफा क्यों दूं? क्या मैंने कुछ चुराया है? कोई घोटाला किया है?’

बीरेन सिंह ने गुरुवार (29 अगस्त) को न्यूज एजेंसी PTI को दिए एक इंटरव्यू में ये बातें कहीं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मणिपुर नहीं जाने के सवाल पर कहा कि तनाव के बीच उनका आना जरूरी नहीं था। PM संसद में दो बार हिंसा पर अपनी बात रख चुके हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Tags: AkoijamAmitBimolCongressCrisisLetterManipurShahviolenceआपकऐसककगरसकदरगजरततदखनहममणपरमयनरखतलएलखलगलटरशहससदहत
Share199Tweet124Send

Related Posts

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता
Hindi News

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता

January 27, 2026
IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain
Hindi News

IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain

January 26, 2026
Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें
Hindi News

Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें

January 26, 2026
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई
Hindi News

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई

January 26, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

0
Phool Maangu Na Bahaar Maangu – Video Song | Raja | Madhuri Dixit & Sanjay Kapoor

Phool Maangu Na Bahaar Maangu – Video Song | Raja | Madhuri Dixit & Sanjay Kapoor

0
Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

0
Urology scam: KGMU to recover misused funds after FIR registration

Urology scam: KGMU to recover misused funds after FIR registration

June 13, 2026
Teen stabs fellow student to death during extra class in UP’s Chandauli

Teen stabs fellow student to death during extra class in UP’s Chandauli

June 13, 2026
Iran US War Peace Deal Araghchi Sets 60-Day Compliance Test Before Signing Final Deal Loopholes

Iran US War Peace Deal Araghchi Sets 60-Day Compliance Test Before Signing Final Deal Loopholes

June 13, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • Urology scam: KGMU to recover misused funds after FIR registration
  • Teen stabs fellow student to death during extra class in UP’s Chandauli
  • Iran US War Peace Deal Araghchi Sets 60-Day Compliance Test Before Signing Final Deal Loopholes
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.