5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ पूर्व प्रधानमंत्री ली केकियांग
चीन के पूर्व प्रधानमंत्री ली केकियांग का शुक्रवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। न्यूयॉर्क टाइम्स केकियांग ने एक दशक तक शी जिनपिंग के साथ काम किया था।
चीन के स्टेट मीडिया के मुताबिक 68 साल के ली केकियांग शंघाई के दौरे पर थे, जब गुरुवार आधी रात उनकी हृदय गति रुक गई। रिपोर्ट में कहा गया, उन्हें बचाने की काफी कोशिश की गई पर वो उसमें फेल रहे।

इस तस्वीर में शी जिनपिंग (बाएं) ली केकियांग (बीच में) और नए प्रधानमंत्री ली कियांग दिख रहे हैं।
10 महीने पहले पद छोड़ा था पद
ली केकियांग ने 10 महीने में ही प्रधानमंत्री का पद छोड़ा था। 68 साल की उम्र में ली को पद से हटा दिया था। चीनी की कम्युनिस्ट पार्टी में किसी भी बड़े पद पर बैठे नेता के लिए ये अजीब बात थी कि उन्हें इतनी कम उम्र में रिटायरमेंट की तरफ धकेला जा रहा हो।
उनके बाद ली कियांग को प्रधानमंत्री बनाया गया था। इसकी वजह ली कियांग की शी जिनपिंग के साथ करीबी बताई गई। हालांकि एक, चीन की जिस जीरो कोविड पॉलिसी की वजह से पूरी दुनिया में आलोचना हुई उसे तैयार और इंपलिमेंट करने वाले ली कियांग ही थे।
बीबीसी के मुताबिक चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ली के कियांग को साइडलाइन किया था। ली अक्टूबर 2007 में 17वीं पार्टी कांग्रेस में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो स्थायी समिति में शामिल हुए।
यूथ लीग में ली के अनुभव और तब चीन के सबसे बड़े नेता हू जिंताओ के साथ उनके जुड़ाव के चलते ली को हू के कार्यकाल की शुरुआत से ही हू के उत्तराधिकारी के दावेदार के रूप में देखा गया था।
2012 में पार्टी नेता के तौर पर हू जिंताओ का कार्यकाल खत्म हुआ। तब ली को उनकी जगह लेने की काफी उम्मीदें थीं। तभी शी जिनपिंग ने उन्हें पार्टी की स्थायी समिति में पद से हटा दिया गया।
शी के सहारे कामयाबी की सीढ़ियां चढ़े ली-कियांग
ली केकियांग को रिप्लेस करने वाले ली कियांग के राजनीतिक सफर की शुरुआत भी चीन के यूथ लीग सिस्टम से हुई थी। इसके बाद वो चीन के वेंझोऊ इलाके के लीडर बने।
इस समय शी जिनपिंग चीन के झेजियांग प्रोविंस के पार्टी सेक्रेटरी थे उन्हें इस इलाके में पार्टी को संभालने के लिए एक अच्छे नेता की जरूरत थी। तभी उनकी मुलाकात ली कियांग से हुई।
वहीं जब शी जिनपिंग नेशनल पार्टी के लीडर बने तो उन्होंने कियांग को 2012 में झेजियांग प्रोविंस का गवर्नर बना दिया। फिर 2016 में उन्हें जिआंग्सु इलाके का भी सेक्रेटरी बनाया गया और 2017 में उन्हें चीन के सबसे अहम शहरों में से एक शांघाई का पार्टी सेक्रेटरी बना दिया।


























