{“_id”:”680fc88abb56e4fece00cd08″,”slug”:”ipl-2025-rr-vs-gt-sachin-tendulkar-yuvraj-singh-yusuf-pathan-reacts-on-vaibhav-suryavanshi-inning-know-details-2025-04-28″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Vaibhav Suryavanshi: सचिन-युवराज-यूसुफ जैसे दिग्गज 14 वर्षीय वैभव के मुरीद; मिली शाबाशी, कहा- नाम याद रखना…”,”category”:{“title”:”Cricket News”,”title_hn”:”क्रिकेट न्यूज़”,”slug”:”cricket-news”}}

वैभव सूर्यवंशी
– फोटो : PTI
विस्तार
देखन में छोटा लगे घाव करें गंभीर…! राजस्थान रॉयल्स के 14 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सोमवार को अपनी उम्र से ज्यादा बड़ा कारनामा कर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में महज 35 गेंदों में शतक जड़कर पूर्व भारतीय बल्लेबाज यूसुफ पठान का 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। उनकी इस पारी ने सचिन तेंदुलकर से लेकर युवराज सिंह तक, सभी क्रिकेटर्स को अपना मुरीद बना लिया।

























