इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का मिनी ऑक्शन मंगलवार (20 दिसंबर) को दुबई में हुआ है. इस ऑक्शन में खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश हुई है. मिनी ऑक्शन के दौरान सबसे पहले बोली रोवमैन पॉवेल पर लगी. फिर हैरी ब्रूक और ट्रेविस हेड जैसे स्टार्स पर पैसों की बारिश हुई. इस ऑक्शन ने कई खिलाड़ियों को करोड़पति बनाया है. आईपीएल 2024 के इस मिनी ऑक्शन में किस प्लेयर को कितनी राशि मिली और कौन खिलाड़ी किस टीम में गया, आइए जानते हैं…
सोल्ड खिलाड़ियों की लिस्ट
1. रोवमैन पॉवेल (वेस्टइंडीज)- 7.40 करोड़, राजस्थान रॉयल्स (बेस प्राइस- 1 करोड़)
2. हैरी ब्रूक (इंग्लैंड)- 4 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स (बेस प्राइस- 2 करोड़)
3. ट्रेविस हेड (ऑस्ट्रेलिया)- 6.80 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद (बेस प्राइस- 2 करोड़)
4. वानिंदु हसारंगा (श्रीलंका)- 1.50 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद (बेस प्राइस- 1.5 करोड़)
5. रचिन रवींद्र (न्यूजीलैंड)- 1.80 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स (बेस प्राइस- 50 लाख)
6. शार्दुल ठाकुर (भारत)- 4 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स (बेस प्राइस- 2 करोड़)
7. अजमतुल्लाह उमरजई (अफगानिस्तान)- 50 लाख, गुजरात टाइटन्स (बेस प्राइस- 50 लाख)




























