• Latest
  • Trending
  • All
Indonesia to buy J-10C fighter jets from China | चीन से J-10C फाइटर जेट खरीदेगा इंडोनेशिया: ₹75 हजार करोड़ में लेगा 42 विमान; पाकिस्तान भारत के खिलाफ इसका इस्तेमाल कर चुका

Indonesia to buy J-10C fighter jets from China | चीन से J-10C फाइटर जेट खरीदेगा इंडोनेशिया: ₹75 हजार करोड़ में लेगा 42 विमान; पाकिस्तान भारत के खिलाफ इसका इस्तेमाल कर चुका

10 months ago
Pakistan:इमरान खान की आंखों में कितना सुधार हुआ? जेल प्रशासन ने सेहत पर सुप्रीम कोर्ट में दी पूरी जानकारी – Imran Khans Eye Condition Almost Normal Jail Authorities Tell Supreme Court Pakistan

Pakistan:इमरान खान की आंखों में कितना सुधार हुआ? जेल प्रशासन ने सेहत पर सुप्रीम कोर्ट में दी पूरी जानकारी – Imran Khans Eye Condition Almost Normal Jail Authorities Tell Supreme Court Pakistan

1 hour ago
Security agencies dismantle ISI-backed Shahzad Bhatti Network

Security agencies dismantle ISI-backed Shahzad Bhatti Network

2 hours ago
रांची से बड़ी खबर, छात्र नेता देवेंद्र नाथ मेहतो ने अनशन खत्म करने का ऐलान किया, सोनम वांगचुक से बात भी की

रांची से बड़ी खबर, छात्र नेता देवेंद्र नाथ मेहतो ने अनशन खत्म करने का ऐलान किया, सोनम वांगचुक से बात भी की

4 hours ago
यूक्रेन युद्ध का विरोध करने की सजा… रूसी नेता को 11 साल की जेल, चुनाव लड़ने पर भी लगा बैन – russia opposition leader lev shlosberg 11 years prison ukraine war yabloko election ban ntcpvp

यूक्रेन युद्ध का विरोध करने की सजा… रूसी नेता को 11 साल की जेल, चुनाव लड़ने पर भी लगा बैन – russia opposition leader lev shlosberg 11 years prison ukraine war yabloko election ban ntcpvp

4 hours ago
Feedly attributes weeklong slowdown to bug, not its AI pivot

Feedly attributes weeklong slowdown to bug, not its AI pivot

4 hours ago
US-Iran Tension | Why Trump Avoided Military Attack Strategy Explained

US-Iran Tension | Why Trump Avoided Military Attack Strategy Explained

4 hours ago
Two Mumbai doctors held on to Jinnah’s secret for decades set to receive Pakistan’s highest civilian award

Two Mumbai doctors held on to Jinnah’s secret for decades set to receive Pakistan’s highest civilian award

5 hours ago
12 women, six minorities in Team Nitin Nabin

12 women, six minorities in Team Nitin Nabin

6 hours ago
Tamil Nadu–Karnataka Tensions Escalate: Poaching Row & Cauvery Water Dispute Intensify | Brass Tacks

Tamil Nadu–Karnataka Tensions Escalate: Poaching Row & Cauvery Water Dispute Intensify | Brass Tacks

7 hours ago
इन टिप्स को फॉलो करने से तेजी से बढ़ेगा जेड प्लांट, कुछ ही समय में दिखेगी नई ग्रोथ

इन टिप्स को फॉलो करने से तेजी से बढ़ेगा जेड प्लांट, कुछ ही समय में दिखेगी नई ग्रोथ

8 hours ago
India Terror Network Bust | ISI Shahzad Bhatti Module Neutralized

India Terror Network Bust | ISI Shahzad Bhatti Module Neutralized

8 hours ago
No murder evidence yet in IPS officer’s mother’s death: Ambedkar Nagar Police

No murder evidence yet in IPS officer’s mother’s death: Ambedkar Nagar Police

9 hours ago
Monday, August 17, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    90’s पुराने गाने | 90’s Evergreen Bollywood Hits | Old is Gold Collection | Hindi Sadabahar Gaane

    90’s पुराने गाने | 90’s Evergreen Bollywood Hits | Old is Gold Collection | Hindi Sadabahar Gaane

    New Song 2026 | New Hindi Song | Dheere Dheere | Ranveer Singh,Sara Arjun | Romantic Song | New Song

    New Song 2026 | New Hindi Song | Dheere Dheere | Ranveer Singh,Sara Arjun | Romantic Song | New Song

    90’s Romantic Love Songs | Bollywood Evergreen Love Hits | Old Hindi Songs Jukebox

    90’s Romantic Love Songs | Bollywood Evergreen Love Hits | Old Hindi Songs Jukebox

    Teri Yaadon Ki Chadar Odhe (Official Video ) (Dil Ne Tera Naam Liya) || Romantic Bollywood Hits Song

    Teri Yaadon Ki Chadar Odhe (Official Video ) (Dil Ne Tera Naam Liya) || Romantic Bollywood Hits Song

    इंस्टाग्राम वाली बीबी😃90’S Old Hindi Songs🤣90s Love Song😍Udit Narayan,Alka Yagnik,Kumar Sanu song

    इंस्टाग्राम वाली बीबी😃90’S Old Hindi Songs🤣90s Love Song😍Udit Narayan,Alka Yagnik,Kumar Sanu song

    इंसानियत 😃90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs

    इंसानियत 😃90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs

    Kheti | Hardev Mahinangal | Amnindr Bhangu | Latest Punjabi Songs 2026 | Lipci | Mukaam records

    Kheti | Hardev Mahinangal | Amnindr Bhangu | Latest Punjabi Songs 2026 | Lipci | Mukaam records

    PANGA (Official Video) | Labh Heera | Jaskaran Grewal | New Punjabi Songs 2026 |Latest Punjabi Songs

    PANGA (Official Video) | Labh Heera | Jaskaran Grewal | New Punjabi Songs 2026 |Latest Punjabi Songs

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

Indonesia to buy J-10C fighter jets from China | चीन से J-10C फाइटर जेट खरीदेगा इंडोनेशिया: ₹75 हजार करोड़ में लेगा 42 विमान; पाकिस्तान भारत के खिलाफ इसका इस्तेमाल कर चुका

by India News Online Team
October 16, 2025
in Hindi News
0
Indonesia to buy J-10C fighter jets from China | चीन से J-10C फाइटर जेट खरीदेगा इंडोनेशिया: ₹75 हजार करोड़ में लेगा 42 विमान; पाकिस्तान भारत के खिलाफ इसका इस्तेमाल कर चुका
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email


जकार्ता2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
चीनी रक्षा मंत्री डोंग जून और इंडोनेशियाई रक्षा मंत्री सजफ्री सजमसुद्दीन 21 अप्रैल को मुलाकात के दौरान हाथ मिलाते हुए। - Dainik Bhaskar

चीनी रक्षा मंत्री डोंग जून और इंडोनेशियाई रक्षा मंत्री सजफ्री सजमसुद्दीन 21 अप्रैल को मुलाकात के दौरान हाथ मिलाते हुए।

इंडोनेशिया ने अपनी सैन्य क्षमता बढ़ाने के लिए चीन से 42 J-10C फाइटर जेट खरीदने का फैसला किया है। यह पहली बार है जब इंडोनेशिया किसी गैर-पश्चिमी देश से विमान खरीद सौदा कर रहा है।

इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री सजफ्री सजमसुद्दीन ने बुधवार को कहा कि, ‘ये जल्द ही जकार्ता के आसमान में उड़ते नजर आएंगे।’ पहले J-10C को सिर्फ चीन की वायुसेना के लिए डिजाइन किया गया था, लेकिन अब चीन इसे दूसरे देशों को भी बेचेगा।

वित्त मंत्री पुरबया युधी सदेवा ने मीडिया से कहा कि 75 हजार करोड़ से ज्यादा का बजट मंजूर हो गया है। हालांकि, ये चीन से कब आएंगे, इसकी जानकारी अभी जारी नहीं की गई है। ये विमान पाकिस्तान के पास भी मौजूद है। पाकिस्तान ने मई में संघर्ष के दौरान इस विमान का भारत के खिलाफ इस्तेमाल किया था।

चीनी विदेश मंत्री वांग यी (दाएं से दूसरे) और इंडोनेशियाई रक्षा मंत्री सजफ्री सजमसुद्दीन (बाएं से पहले) ने बीजिंग में मुलाकात की थी

चीनी विदेश मंत्री वांग यी (दाएं से दूसरे) और इंडोनेशियाई रक्षा मंत्री सजफ्री सजमसुद्दीन (बाएं से पहले) ने बीजिंग में मुलाकात की थी

अपने लड़ाकू विमान अपग्रेड कर रहा इंडोनेशिया

यह सौदा इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के नेतृत्व वाली सरकार की सैन्य सुधार योजना का हिस्सा है। इसके लिए उन्होंने दुनिया भर की यात्राएं की हैं। नई सैन्य हथियार प्रणालियां, निगरानी और क्षेत्रीय रक्षा क्षमताएं हासिल करने के लिए चीन, फ्रांस, रूस, तुर्की और अमेरिका गए।

वर्तमान में इंडोनेशियाई वायुसेना के पास अमेरिका, रूस और ब्रिटेन से आए लड़ाकू विमान हैं, लेकिन इनमें से कई पुराने हो चुके हैं और इन्हें अपग्रेड या बदलने की जरूरत है।

J-10C जैसे आधुनिक विमान इंडोनेशिया को चौथी पीढ़ी के लड़ाकू जेट्स की क्षमता प्रदान करेंगे, जो हवा से हवा और हवा से जमीन हमलों में सक्षम हैं।

फ्रांस और तुर्की से भी फाइटर जेट खरीदेगा इंडोनेशिया

इंडोनेशिया केवल चीन पर निर्भर नहीं हो रहा। तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने जून में ऐलान किया था कि तुर्की इंडोनेशिया को 48 KAAN लड़ाकू विमान देगा। ये विमान तुर्की में निर्मित होंगे और पांचवीं पीढ़ी के स्टेल्थ फाइटर होंगे।

इसके अलावा, जनवरी 2024 में फ्रांस के साथ 42 दसॉल्ट राफेल लड़ाकू विमानों का सौदा फाइनल हुआ। जिसकी पहली डिलीवरी 2026 की शुरुआत में होने की उम्मीद है।

फ्रांस से ही दो स्कॉर्पीन इवॉल्व्ड सबमरीन और 13 थेल्स ग्राउंड कंट्रोल इंटरसेप्शन रडार की खरीद की भी घोषणा की। ये सौदे दिखाते हैं कि इंडोनेशिया अपनी सैन्य खरीदारी के लिए किसी एक देश पर निर्भर नहीं है।

KAAN तुर्की का पहला पांचवीं पीढ़ी का स्टेल्थ लड़ाकू विमान है

KAAN तुर्की का पहला पांचवीं पीढ़ी का स्टेल्थ लड़ाकू विमान है

एक्सपर्ट की चेतावनी- पड़ोसी देशों में यह सौदा चिंता पैदा कर सकता है

इंडोनेशिया इंस्टीट्यूट फॉर डिफेंस एंड स्ट्रैटेजिक स्टडीज के रक्षा विश्लेषक बेनी सुकादिस ने इस सौदे पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया राजनीतिक रूप से नॉन-एलाइंड देश है, लेकिन सरकार को अपने फैसलों के प्रभावों को कम नहीं आंकना चाहिए।

दशकों तक पश्चिमी देशों (जैसे अमेरिका और यूरोप) से हथियार खरीदने के बाद चीन से इतना बड़ा सौदा इंडोनेशिया की सुरक्षा नीति में बदलाव का संकेत दे सकता है। सुकादिस ने चेतावनी दी कि एशिया में चीन के बढ़ते सैन्य प्रभाव के बीच यह कदम क्षेत्रीय संवेदनशीलता पैदा कर सकती है।

खासकर दक्षिण चीन सागर में, जहां चीन के क्षेत्रीय दावे हैं और इंडोनेशिया समेत कई देशों के साथ विवाद चल रहे हैं। फिलीपींस, वियतनाम जैसे पड़ोसी देशों में यह सौदा चिंता पैदा कर सकता है। अमेरिका और उसके सहयोगी भी इसे चीन के प्रभाव विस्तार के रूप में देख सकते हैं।

इंडोनेशिया-चीन के बीच साउथ चाइना सी को लेकर विवाद

इंडोनेशिया और चीन के बीच मुख्य विवाद साउथ चाइना सी से जुड़ा हुआ है, जो वैश्विक व्यापार का अहम रास्ता है। यहां चीन अपना पुराना ‘नाइन-डैश लाइन’ दावा करके समुद्र के बड़े हिस्से पर कब्जा करने की कोशिश करता है।

जो इंडोनेशिया के नाटुना द्वीपों के पास वाले विशेष आर्थिक क्षेत्र (EEZ) से टकराता है। यहां तेल, गैस और मछली जैसे संसाधन हैं। चीन के मछुआरे जहाज और कोस्ट गार्ड बार-बार इंडोनेशिया के पानी में घुस आते हैं, जिससे 2019-2020 में बड़ा तनाव हुआ जब इंडोनेशिया ने जहाज भगाए और राष्ट्रपति ने खुद दौरा किया।

इंडोनेशिया कहता है कि वह विवाद में शामिल नहीं है और अंतरराष्ट्रीय कानून (UNCLOS) का पालन करता है।

साउथ चाइना सी में तैनात चीनी कोस्टगार्ड वेसल।

साउथ चाइना सी में तैनात चीनी कोस्टगार्ड वेसल।

बांग्लादेश भी चीन से 20 J-10CE फाइटर जेट खरीद रहा

इंडोनेशिया के अलावा बांग्लादेश भी चीन से 20 J-10CE फाइटर जेट खरीदने की योजना बना रहा है। इस सौदे की कीमत करीब 2.2 अरब अमेरिकी डॉलर (लगभग ₹18,500 करोड़) बताई गई थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह समझौता प्रशिक्षण, रखरखाव और अन्य तकनीकी सेवाओं को भी शामिल करेगा। भुगतान 10 वित्तीय वर्षों में, यानी 2036 तक किस्तों में किया जाएगा।

पाकिस्तान के पास मौजूद J-10CE फाइटर जेट

  • बांग्लादेश सरकार ने अक्टूबर 2025 में चीन के J-10CE मल्टीरोल फाइटर जेट की खरीद को मंजूरी दी।
  • 20 विमानों की डिलीवरी 2027 तक की जाएगी, जिसकी कुल लागत 2.2 अरब डॉलर (करीब 18,500 करोड़) होगी, जिसमें प्रशिक्षण और स्पेयर पार्ट्स शामिल हैं। भुगतान 10 वर्षों में किया जाएगा।
  • जे-10सीई विमान 4.5 पीढ़ी की तकनीक, एईएसए रडार, पीएल-15ई मिसाइल और उन्नत डेटा लिंक से लैस होंगे। इसके साथ बांग्लादेश चीन और पाकिस्तान के बाद तीसरा देश बन जाएगा, जिसके पास यह मॉडर्न पीढ़ी के फाइटर जेट होंगे।
  • एयर चीफ मार्शल हसन महमूद खान ने बताया कि सरकार ने मल्टीरोल जेट, सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें और लंबी दूरी के रडार खरीदने को मंजूरी दे दी है, पर चीन का नाम स्पष्ट नहीं किया।

भारत ने J-10C को तबाह किया था

मई में पाकिस्तान ने संघर्ष के दौरान भारत के खिलाफ जिन फाइटर जेट्स का इस्तेमाल किया था उसमें J-10C फाइटर जेट भी शामिल था। भारत के स्वदेशी हथियारों (जैसे ब्रह्मोस और आकाशतीर) ने इन्हें नाकाम कर दिया था।

इसके अलावा, चीन का PL-15 और HQ-9P मिसाइल, JF-17 फाइटर जेट को भी नाकाम किया था। 9 मई को पंजाब के होशियारपुर जिले में एक खेत से PL-15E मिसाइल के टुकड़े भी बरामद किए गए थे। यह मिसाइल चीन में बनी थी। इसके बाद 12 मई को वायु सेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहली बार इसका मलबा दिखाया था।

पाकिस्तान ने JF-17 लड़ाकू विमान से चीन में बनी PL-15E मिसाइल दागी थी, लेकिन उसे हवा में ही नाकाम कर दिया गया, जिससे वह अपने निशाने तक नहीं पहुंच सकी। रिपोर्ट्स के मुताबिक पहली बार किसी संघर्ष में PL-15E मिसाइल का इस्तेमाल हुआ है।

J-10CE फाइटर जेट।

J-10CE फाइटर जेट।

चीन ने दूसरे देशों को बेचने के लिए J-10CE बनाया था

J-10C और J-10CE दोनों एक ही विमान Chengdu J-10 के वर्जन हैं, लेकिन इन दोनों में मुख्य अंतर निर्यात और घरेलू इस्तेमाल का है। J-10C चीन की वायुसेना के लिए बनाया गया मॉडल है।

इसमें चीन की सबसे उन्नत तकनीकें, AESA रडार, इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम, और PL-15 मिसाइल की पूरी क्षमता होती है। इस संस्करण में कुछ संवेदनशील या गोपनीय सिस्टम (जैसे डेटा लिंक, रडार कोड, ECM सॉफ्टवेयर आदि) चीन अपने नियंत्रण में रखता है।

वहीं, J-10CE अन्य देशों को बेचने के लिए बनाया गया संस्करण है। इसे चीन ने पाकिस्तान, इंडोनेशिया जैसे देशों को निर्यात करने के लिए डिजाइन किया है। इसमें कुछ तकनीकी अंतर होते हैं, जैसे कुछ सॉफ्टवेयर और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम वर्जन में बदल दिए जाते हैं।

सुरक्षा कारणों से रडार और डेटा लिंक सिस्टम में थोड़ी सीमाएं होती हैं। हथियार प्रणाली चीन के नियंत्रण के अनुसार अनुकूलित होती है, यानी केवल वे मिसाइलें और सिस्टम जिनकी एक्सपोर्ट करने की अनुमति है।

———————————————

ये खबर भी पढ़ें…

चीन बोला- अमेरिका लड़ना चाहता तो आखिर तक लड़ेंगे: बातचीत करना है, तो धमकियां देना बंद करे; ट्रम्प ने 100% टैरिफ लगाया है​​​​​​​

चीन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के 100% टैरिफ लगाने के फैसले का विरोध किया है। चीनी वित्त मंत्रालय के अधिकारी ने मंगलवार को मीडिया से कहा कि अगर अमेरिका लड़ना चाहता है, तो हम आखिर तक लड़ेंगे; अगर बातचीत करना चाहता है, तो धमकियां देना बंद कर दे।​​​​​​​ पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Tags: buyChinafighterIndonesiaJ10Cjetsइडनशयइसकइसतमलककरकरडखरदगखलफचकचनजटपकसतनफइटरभरतमलगवमनसहजर
Share196Tweet123Send

Related Posts

Pakistan:इमरान खान की आंखों में कितना सुधार हुआ? जेल प्रशासन ने सेहत पर सुप्रीम कोर्ट में दी पूरी जानकारी – Imran Khans Eye Condition Almost Normal Jail Authorities Tell Supreme Court Pakistan
Hindi News

Pakistan:इमरान खान की आंखों में कितना सुधार हुआ? जेल प्रशासन ने सेहत पर सुप्रीम कोर्ट में दी पूरी जानकारी – Imran Khans Eye Condition Almost Normal Jail Authorities Tell Supreme Court Pakistan

August 17, 2026
रांची से बड़ी खबर, छात्र नेता देवेंद्र नाथ मेहतो ने अनशन खत्म करने का ऐलान किया, सोनम वांगचुक से बात भी की
Hindi News

रांची से बड़ी खबर, छात्र नेता देवेंद्र नाथ मेहतो ने अनशन खत्म करने का ऐलान किया, सोनम वांगचुक से बात भी की

August 17, 2026
यूक्रेन युद्ध का विरोध करने की सजा… रूसी नेता को 11 साल की जेल, चुनाव लड़ने पर भी लगा बैन – russia opposition leader lev shlosberg 11 years prison ukraine war yabloko election ban ntcpvp
Hindi News

यूक्रेन युद्ध का विरोध करने की सजा… रूसी नेता को 11 साल की जेल, चुनाव लड़ने पर भी लगा बैन – russia opposition leader lev shlosberg 11 years prison ukraine war yabloko election ban ntcpvp

August 17, 2026
US-Iran Tension | Why Trump Avoided Military Attack Strategy Explained
Hindi News

US-Iran Tension | Why Trump Avoided Military Attack Strategy Explained

August 17, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
Security agencies dismantle ISI-backed Shahzad Bhatti Network

Security agencies dismantle ISI-backed Shahzad Bhatti Network

0
COVID-19: Delhi govt-run medical colleges to re-open; students to join in phased manner

COVID-19: Delhi govt-run medical colleges to re-open; students to join in phased manner

0
WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

0
Pakistan:इमरान खान की आंखों में कितना सुधार हुआ? जेल प्रशासन ने सेहत पर सुप्रीम कोर्ट में दी पूरी जानकारी – Imran Khans Eye Condition Almost Normal Jail Authorities Tell Supreme Court Pakistan

Pakistan:इमरान खान की आंखों में कितना सुधार हुआ? जेल प्रशासन ने सेहत पर सुप्रीम कोर्ट में दी पूरी जानकारी – Imran Khans Eye Condition Almost Normal Jail Authorities Tell Supreme Court Pakistan

August 17, 2026
Security agencies dismantle ISI-backed Shahzad Bhatti Network

Security agencies dismantle ISI-backed Shahzad Bhatti Network

August 17, 2026
रांची से बड़ी खबर, छात्र नेता देवेंद्र नाथ मेहतो ने अनशन खत्म करने का ऐलान किया, सोनम वांगचुक से बात भी की

रांची से बड़ी खबर, छात्र नेता देवेंद्र नाथ मेहतो ने अनशन खत्म करने का ऐलान किया, सोनम वांगचुक से बात भी की

August 17, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • Pakistan:इमरान खान की आंखों में कितना सुधार हुआ? जेल प्रशासन ने सेहत पर सुप्रीम कोर्ट में दी पूरी जानकारी – Imran Khans Eye Condition Almost Normal Jail Authorities Tell Supreme Court Pakistan
  • Security agencies dismantle ISI-backed Shahzad Bhatti Network
  • रांची से बड़ी खबर, छात्र नेता देवेंद्र नाथ मेहतो ने अनशन खत्म करने का ऐलान किया, सोनम वांगचुक से बात भी की
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.