09:07 PM, 20-Jun-2025
Ind vs Eng Test Live: भारत का स्कोर 240 के पार
इंग्लैंड के खिलाफ भारत का स्कोर 240 रन के पार पहुंच गया है। भारत को यशस्वी के रूप में तीसरा झटका लगा जो शतक लगाकर आउट हुए। भारत के उपकप्तान ऋषभ पंत गिल का साथ देने उतरे और दोनों के बीच अब तक 21 रनों की साझेदारी हो गई है।
08:37 PM, 20-Jun-2025
Ind vs Eng Test Live: यशस्वी पवेलियन लौटे
यशस्वी जायसवाल शतक लगाकर पवेलियन लौट गए हैं। यशस्वी और गिल के बीच तीसरे विकेट के लिए 129 रनों की साझेदारी हुई जिसे बेन स्टोक्स ने यशस्वी को आउट कर तोड़ा। दूसरे सत्र में इंग्लैंड के गेंदबाज विकेट के लिए तरस गए थे, लेकिन तीसरे सत्र की शुरुआत में ही उन्हें यशस्वी का विकेट मिला। यशस्वी 159 गेंदों पर 16 चौकों और एक छक्के की मदद से 101 रन बनाकर आउट हुए।
08:33 PM, 20-Jun-2025
Ind vs Eng Test Live: तीसरे सत्र का खेल शुरू
भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच के शुरुआती दिन के तीसरे सत्र का खेल शुरू हो गया है। दूसरा सत्र पूरी तरह भारत के नाम रहा था और अब तीसरे सत्र में गिल और यशस्वी की नजरें इस लय को बरकरार रखने पर टिकी होंगी। भारत का स्कोर अब तक 200 रन के पार पहुंच गया है।
08:14 PM, 20-Jun-2025
Ind vs Eng Test Live: टी तक भारत का स्कोर 215/2
यशस्वी जायसवाल और कप्तान शुभमन गिल की साझेदारी से पहले टेस्ट मैच के शुरुआती दिन का दूसरा सत्र पूरी तरह भारत के नाम रहा है। भारत ने लंच ब्रेक से ठीक पहले दो विकेट गंवाए थे और दूसरे सत्र में यशस्वी का साथ देने के लिए गिल उतरे थे। गिल और यशस्वी ने इस सत्र में इंग्लैंड को कोई सफलता हासिल नहीं करने दी जिससे भारत ने चायकाल तक दो विकेट पर 215 रन बनाए। यशस्वी ने इस दौरान अपना शतक पूरा किया, जबकि गिल ने अर्धशतक लगाया। यशस्वी और गिल के बीच तीसरे विकेट के लिए अब तक 123 रनों की साझेदारी हुई है। यशस्वी 100 और गिल 58 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
08:02 PM, 20-Jun-2025
Ind vs Eng Test Live: यशस्वी का शतक
भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ 144 गेंदों पर शतक जड़ दिया है। यशस्वी ने पहले टेस्ट मैच में शानदार बल्लेबाजी जारी रखी है और कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी भी पूरी कर ली है। भारत का स्कोर भी 200 रन के पार पहुंच गया है। यशस्वी का इंग्लैंड में यह पहला टेस्ट मैच है और उन्होंने इसमें अपना दम दिखाया है।
07:41 PM, 20-Jun-2025
Ind vs Eng Test Live: यशस्वी-गिल के बीच शतकीय साझेदारी
यशस्वी और गिल के बीच तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। भारत का स्कोर 200 रन के करीब पहुंच गया है।
07:28 PM, 20-Jun-2025
Ind vs Eng Test Live: गिल का अर्धशतक
यशस्वी के बाद कप्तान शुभमन गिल ने भी इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में अर्धशतक लगा दिया है। गिल ने 56 गेंदों पर पचासा पूरा किया। गिल और यशस्वी के बीच तीसरे विकेट के लिए शानदार साझेदारी हो रही है जिससे भारत का स्कोर 180 रन के पार पहुंच गया है।
07:19 PM, 20-Jun-2025
Ind vs Eng Test Live: भारत का स्कोर 160 के पार
यशस्वी जायसवाल और कप्तान शुभमन गिल के बीच शानदार साझेदारी हो रही है जिससे भारत का स्कोर पहली पारी में 160 रन के पार पहुंच गया है। गिल और यशस्वी ने तीसरे विकेट के लिए अब तक 70+ रनों की साझेदारी कर ली है। यशस्वी ने जहां अर्धशतक पूरा कर लिया है, वहीं गिल भी पचासा लगाने के करीब पहुंच गए हैं।
06:52 PM, 20-Jun-2025
Ind vs Eng Test Live: यशस्वी का अर्धशतक
भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 96 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। यशस्वी ने केएल राहुल के साथ भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई और अब पचासा लगाने में सफल रहे। भारत का स्कोर 130 रन के पार पहुंच गया है।
06:23 PM, 20-Jun-2025
Ind vs Eng Test Live: भारत के 100 रन पूरे
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारत ने 100 रन पूरे कर लिए हैं। भारत के लिए यशस्वी जायसवाल क्रीज पर टिके हुए हैं और उनका साथ देने के लिए शुभमन गिल उतरे हैं।

























