
सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज 11 जनवरी को शुरू होगी। इसके लिए अभी तक टीम इंडिया का एलान नहीं हुआ है। अफगानिस्तान ने अपनी टीम घोषित कर दी है और उसके खिलाड़ी भारत पहुंच भी गए हैं। सीरीज से पहले भारतीय टीम के लिए बुरी खबर सामने आई है। अनुभवी खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव सीरीज से बाहर हो गए हैं। वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ भी चोट के कारण उपलब्ध नहीं हैं।
गायकवाड़ अंगुली की चोट के कारण उपलब्ध नहीं हैं। उनके इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के शुरुआती मैचों से भी दूर रहने की संभावना है। अफगानिस्तान टी20 के लिए टीम का चयन रविवार शाम को किया जा सकता है। रोहित शर्मा और विराट कोहली के इसका हिस्सा होने पर अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। 2022 टी20 विश्व कप के बाद से न तो रोहित और न ही कोहली ने कोई अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेला है।






















