गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां हरजीत कौर पर गोलियां चलाते हुए हमलावर।
गुरदासपुर के बटाला में गुरुवार रात करीब 9:30 बजे कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां हरजीत कौर और उसके करीबी करणवीर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
.
बताया जा रहा है कि जब वे कार से कहीं जा रही थीं, तभी बाइक पर आए हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। शुरुआती जांच में सामने आया कि निशाना करणवीर था। करणवीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ गोलियां जग्गू की मां को भी लगीं। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

अस्पताल में पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।
पुलिस इस घटना को आपसी गैंगवार से जोड़कर देख रही है, क्योंकि जग्गू भगवानपुरिया पंजाब में लंबे समय से अपराध की दुनिया में सक्रिय रहा है और कई विरोधी गैंग से उसका टकराव रहा है। वहीं, बंबीहा गैंग ने इस पूरे घटना की जिम्मेदारी ली है।
बंबीहा गैंग ने ली जिम्मेदारी
घटना की जिम्मेदारी हरियाणा के दो कुख्यात गैंगस्टरों प्रभू दासुवाल और कौशल चौधरी ने सोशल मीडिया पर ली है। ये दोनों ही बंबीहा गैंग से जुड़े हुए हैं। पुलिस इसे गैंगवार का नतीजा मान रही है और उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी गई है।

बंबीहा गैंग की तरफ से डाली गई पोस्ट।


























