
नाइट फूड स्ट्रीट के बाहर झगड़ते समलैंगिक और थर्ड जेंडर।
चंडीगढ़। पीजीआई के सामने नाइट फूड स्ट्रीट के बाहर वीरवार अल सुबह थर्ड जेंडर के लोगों और समलैंगिक पुरुषों के बीच जमकर हंगामा हुआ। इसके बार दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। इसमें एक थर्ड जेंडर घायल हुआ, उसके सिर पर चोट लग गई। आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। थर्ड जेंडर की ओर से घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पीसीआर गाड़ी पहुंचीए जिसके बाद समलैंगिक पुरुष वहां से भाग निकले। थर्ड जेंडर ने उनके खिलाफ शिकायत देने से इनकार कर दिया और चले गए।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि समलैंगिक पुरुष नाइट फूड स्ट्रीट पर पहले से खड़े थे। इस दौरान थर्ड जेंडर के लोगों की उनके साथ बहस हो गई। इसके बाद समलैंगिक पुरुष के लोगों ने अपने साथियों को बुलाकर थर्ड जेंडर के लोगों के साथ मारपीट की और मौके से भाग गए। थर्ड जेंडर के लोगों ने जमकर हंगामा किया। लोगों के सामने अपने कपड़े तक उतारने की कोशिश की। वहीं, लोगों ने हंगामा करते हुए की वीडियो बनाकर वायरल कर दी।



























