
ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह का दृश्य
– फोटो : एक्स/एस जयशंकर
विस्तार
पूरी दुनिया की निगाहें सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह पर लगी रहीं। इस दौरान एक बात ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा और वो ये था कि ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर को पहली पंक्ति में ट्रंप के मंच के ठीक सामने बिठाया गया था। यह वैश्विक परिदृश्य में भारत के ऊंचे होते कद का उदाहरण है। इस तस्वीर से भारत के दुश्मनों को जलन होना स्वभाविक है।
Trending Videos




























