{“_id”:”6726c0b0e91948b75708af84″,”slug”:”dfc-beats-friends-united-fc-garhwal-heroes-reach-top-with-fg-chandigarh-news-c-16-pkl1043-553148-2024-11-03″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: डीएफसी ने फ्रेंड्स यूनाइटेड एफसी को हराया, गढ़वाल हीरोज एफजी के साथ शिखर पर पहुंचे”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

चंडीगढ़। डीएफसी ने प्रीमियर लीग में फ्रेंड्स यूनाइटेड एफसी पर 2-1 की कड़ी जीत हासिल की। इस रोमांचक जीत ने डीएफसी को लीग में खेल रही गढ़वाल हीरोज एफसी के साथ अंकों के मामले में संयुक्त शीर्ष स्थान पर पहुंचा दिया है।
डीएफसी ने फ्रेंड्स यूनाइटेड एफसी के खिलाफ आक्रामक खेल दिखाया। नाओबा ने 11वें मिनट में गोल के साथ टीम का खाता खोल दिया। डीएफसी ने वापसी की और गति को नियंत्रित किया। उन्होंने अपने विरोधियों पर दबाव बनाया। खिलाड़ी सजल ने 72वें मिनट में एक गोल कर मैच में 1-1 से बराबरी की। इसके बाद एक बार फिर से उन्होंने एक गोल किया, लेकिन डीएफसी ने 2-1 की जीत दर्ज की। यह जीत महत्वपूर्ण थी क्योंकि इस जीत से डीएफसी ने 14 अंक अर्जित किए और खिताब के करीब पहुंच गया।





























