• Latest
  • Trending
  • All
Devendra Fadnavis vs Rahul Gandhi – ‘जिन्हें महाराष्ट्र की जनता ने नकारा… वो जनादेश को नकार रहे’, राहुल गांधी पर देवेंद्र फडणवीस का पलटवार – Devendra Fadnavis Hits back at Rahul Gandhi says those who were rejected by the people of Maharashtra are rejecting the mandate ntc

1 year ago
Collective Artists Network expands Galleri5 AI Studio with Agentic Canvas

Collective Artists Network expands Galleri5 AI Studio with Agentic Canvas

38 mins ago
Andy Burnham: Andy Burnham wins crucial Makerfield by-election, intensifying pressure on PM Keir Starmer | World News

Andy Burnham: Andy Burnham wins crucial Makerfield by-election, intensifying pressure on PM Keir Starmer | World News

2 hours ago
Prices Fall, Check Latest Rates In Delhi, Mumbai, Chennai, More

Prices Fall, Check Latest Rates In Delhi, Mumbai, Chennai, More

3 hours ago
Iran’s Revolutionary Guards set up covert Iraqi cells to attack Gulf neighbors, sources say

Iran’s Revolutionary Guards set up covert Iraqi cells to attack Gulf neighbors, sources say

4 hours ago
Indian IT Stocks Plunge, Sensex Tumbles After Accenture Revenue Guidance Cut

Indian IT Stocks Plunge, Sensex Tumbles After Accenture Revenue Guidance Cut

6 hours ago
12 Messages To Share With Your Dad

12 Messages To Share With Your Dad

6 hours ago
Quote of the Day by Pythagoras: ‘Anger begins with folly, and ends with…’ Greek philosopher’s words capture timeless truth about human emotion

Quote of the Day by Pythagoras: ‘Anger begins with folly, and ends with…’ Greek philosopher’s words capture timeless truth about human emotion

6 hours ago
UP: ₹2-crore Hapur dacoity accused killed in police encounter, constable hurt

UP: ₹2-crore Hapur dacoity accused killed in police encounter, constable hurt

6 hours ago
Karnataka MLC polls: Congress sweeps all five seats, says mandate backs government’s policies

Karnataka MLC polls: Congress sweeps all five seats, says mandate backs government’s policies

7 hours ago
Rajnath writes to Gadkari, seeks elevated corridor over Shaheed Path in Lucknow

Rajnath writes to Gadkari, seeks elevated corridor over Shaheed Path in Lucknow

8 hours ago
Pakistan terror link suspected in Ranchi RSS office attack; 3 held

Pakistan terror link suspected in Ranchi RSS office attack; 3 held

14 hours ago
Trump’s Iran deal runs into Republican storm; Vance comes to defend

Trump’s Iran deal runs into Republican storm; Vance comes to defend

14 hours ago
Friday, June 19, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    4×4 | Gulab Sidhu | Mandy Takhar | Latest Punjabi Songs 2026 | New Punjabi Songs 2026

    4×4 | Gulab Sidhu | Mandy Takhar | Latest Punjabi Songs 2026 | New Punjabi Songs 2026

    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    Sadabahar Hindi Songs Collection | 90s Hits Hindi Song |90s Evergreen Hindi Love Songs Audio Jukebox

    Sadabahar Hindi Songs Collection | 90s Hits Hindi Song |90s Evergreen Hindi Love Songs Audio Jukebox

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    आज तो बाल बाल बच गया😄90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu song

    आज तो बाल बाल बच गया😄90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu song

    भाभी ने बचाई ननद की जान 😆 90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar

    भाभी ने बचाई ननद की जान 😆 90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar

    When Online Love Becomes Real💞Chinese mix Hindi Songs💞Cin Klip💞Chinese Drama💞Korean Mix Hindi Songs

    When Online Love Becomes Real💞Chinese mix Hindi Songs💞Cin Klip💞Chinese Drama💞Korean Mix Hindi Songs

    Cold Rude boy falling for cute girl 💕 korean mix hindi songs 💞 Chinese mix hindi songs

    Cold Rude boy falling for cute girl 💕 korean mix hindi songs 💞 Chinese mix hindi songs

    90s हिंदी सदाबहार गीत | 90’s Romantic Hindi Songs | 90’s सदाबहार फिल्मी गाने | 90’s Bollywood Songs

    90s हिंदी सदाबहार गीत | 90’s Romantic Hindi Songs | 90’s सदाबहार फिल्मी गाने | 90’s Bollywood Songs

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

Devendra Fadnavis vs Rahul Gandhi – ‘जिन्हें महाराष्ट्र की जनता ने नकारा… वो जनादेश को नकार रहे’, राहुल गांधी पर देवेंद्र फडणवीस का पलटवार – Devendra Fadnavis Hits back at Rahul Gandhi says those who were rejected by the people of Maharashtra are rejecting the mandate ntc

by India News Online Team
June 8, 2025
in Hindi News
0
Devendra Fadnavis vs Rahul Gandhi – ‘जिन्हें महाराष्ट्र की जनता ने नकारा… वो जनादेश को नकार रहे’, राहुल गांधी पर देवेंद्र फडणवीस का पलटवार – Devendra Fadnavis Hits back at Rahul Gandhi says those who were rejected by the people of Maharashtra are rejecting the mandate ntc
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य में चुनावी धांधली के आरोप लगाने के लिए निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जनता द्वारा खारिज किये जाने के बाद अब कांग्रेस नेता बार-बार लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अपमान कर रहे हैं. फडणवीस ने कहा, ‘राहुल गांधी लगातार लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अपमान करते हैं. वह बार-बार जनादेश का अनादर करते हैं. लोगों ने राहुल गांधी को नकार दिया है और बदले में वह लोगों को नकार रहे हैं. इससे कांग्रेस पार्टी और भी अधिक पतन की ओर बढ़ेगी.’

राहुल गांधी का शनिवार को इंडियन एक्सप्रेस में एक लेख प्रकाशित हुआ था, जिसमें लोकसभा में विपक्ष के नेता ने दावा किया था कि 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव ‘लोकतंत्र में धांधली’ कैसी की जाती है, इसका उदाहरण है. उन्होंने चुनाव आयोग पर समझौता करने का आरापे लगाया था और कहा था कि यह ‘मैच फिक्सिंग’ अगली बार बिहार में होगी. चुनाव आयोग ने तुरंत इस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि एक प्रतिकूल चुनावी नतीजे के बाद संवैधानिक संस्था को बदनाम करना बिल्कुल बेतुका है.

Rejected by people, now he rejects people’s mandate @IndianExpresshttps://t.co/PpsuX7lCbb

जनतेने ज्यांना नाकारले, ते जनादेशाला नाकारतात !@LoksattaLivehttps://t.co/JSDeGr3LjI

जनता त्यांना नाकारते, ते जनादेशाला नाकारतात ! @lokmat https://t.co/TEPSGxvzb8 https://t.co/mj9sXLtmo9 pic.twitter.com/Lq85A933Ak

— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) June 8, 2025

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को इंडियन एक्सप्रेस में ही एक आर्टिकल लिखकर राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नता से सवाल पूछा, ‘लोकतांत्रिक प्रक्रिया और संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार संदेह जताकर, यह देश को किस दिशा में ले जाया जा रहा है? किस तरह का जहर फैलाया जा रहा है?’ पिछले साल हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने 288 सीटों में से 235 सीटें जीतकर शानदार जीत हासिल की. ​​महा विकास अघाड़ी में शामिल किसी भी पार्टी- कांग्रेस को 16 सीटें, शिवसेना (यूबीटी) को 20 सीटें और एनसीपी (एसपी) को 10 सीटें- विपक्ष के नेता का पद पाने के लिए पर्याप्त सीटें नहीं मिलीं, जो छह दशकों में पहली बार हुआ.

यह भी पढ़ें: ‘महाराष्ट्र चुनाव फिक्सिंग’ लेख पर रार… अब राहुल गांधी ने मांगी मतदाता सूची और CCTV फुटेज, EC बोला- आरोप बेतुका और निराधार

सम्बंधित ख़बरें

देवेंद्र फडणवीस ने अपने आर्टिकल में कहा, ‘मैं समझता हूं कि महाराष्ट्र में हार से कितना दुख पहुंचा होगा. लेकिन अगर आप इसी तरह किसानों, महिलाओं, नागरिकों और महाराष्ट्र की जनता की इच्छा का अपमान करते रहेंगे, तो राज्य की जनता आपको कभी माफ नहीं करेगी. मुख्यमंत्री और जनता के सेवक के तौर पर मैं महाराष्ट्र की जनता के इस तरह के अपमान की हमेशा निंदा करूंगा.’ उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी बिहार सहित आगामी विधानसभा चुनावों में हार के लिए अभी से बहाने तैयार कर रहे हैं.

राहुल गांधी ने महाराष्ट्र चुनाव को लेकर क्या दावे किए?

लोकसभा में विपक्ष के नेता ने महाराष्ट्र चुनाव में कथित अनियमितताओं को चरणबद्ध तरीके से रेखांकित किया. राहुल गांधी ने उनके द्वारा लिखे गए एक लेख को साझा करते हुए आरोप लगाया कि वोटर लिस्ट में फर्जी मतदाताओं को जोड़ा जाता है, मतदान प्रतिशत को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जाता है, फर्जी मतदान की सुविधा दी जाती है, और बाद में सबूत छिपाए जाते हैं. उन्होंने कहा कि चुनाव कैसे चुराया जाए? 2024 में हुआ महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लोकतंत्र में धांधली का एक खाका था. राहुल गांधी ने लिखा, ‘मेरा लेख चरण दर चरण दिखाता है कि यह कैसे हुआ. चरण 1: चुनाव आयोग की नियुक्ति के लिए पैनल में हेराफेरी की गई. चरण 2: मतदाता सूची में फर्जी मतदाताओं को जोड़ा गया. चरण 3: मतदान प्रतिशत को बढ़ाया गया. चरण 4: ठीक उन्हीं बूथों पर फर्जी मतदान कराए गए जहां भाजपा को जीतना था. चरण 5: सबूतों को छिपाया गया.’

लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा, ‘यह समझना मुश्किल नहीं है कि महाराष्ट्र में भाजपा इतनी हताश क्यों थी. लेकिन धांधली मैच फिक्सिंग की तरह है- जो पक्ष धोखाधड़ी करता है, वह खेल जीत सकता है. लेकिन इससे संस्थाओं को नुकसान पहुंचाता है और उन पर जनता का विश्वास खत्म होता है. सभी चिंतित भारतीयों को सबूत देखना चाहिए. खुद ही फैसला करें और जवाब मांगें. क्योंकि महाराष्ट्र की मैच फिक्सिंग अब बिहार में भी होगी, और फिर जहां भी भाजपा हार रही होगी वहां होगी.’

How to steal an election?

Maharashtra assembly elections in 2024 were a blueprint for rigging democracy.

My article shows how this happened, step by step:

Step 1: Rig the panel for appointing the Election Commission
Step 2: Add fake voters to the roll
Step 3: Inflate voter… pic.twitter.com/ntCwtPVXTu

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 7, 2025

राहुल गांधी के आरोपों पर चुनाव आयोग ने दिया जवाब

राहुल गांधी के आरोपों को खारिज करते हुए ईसीआई ने अपने बयान में कहा कि कांग्रेस नेता द्वारा तथ्यों को बार-बार पूरी तरह से नजरअंदाज किया जा रहा है. चुनाव आयोग ने कहा कि इस तरह के तथ्यहीन आरोप न केवल कानून के प्रति पूर्ण अवहेलना दिखाता है, बल्कि पार्टी द्वारा नियुक्त हजारों प्रतिनिधियों की ईमानदारी पर भी सवाल खड़े करता है और लाखों चुनाव अधिकारियों का मनोबल गिराता है, जो चुनावों के दौरान अथक मेहनत और पारदर्शी तरीके से काम करते हैं. मतदाताओं का समर्थन नहीं मिलने के कारण अपनी पार्टी के खिलाफ चुनाव नतीजे आने के बाद, यह कहकर चुनाव आयोग को बदनाम करने की कोशिश करना पूरी तरह से बेतुका है कि चुनाव आयोग ने ‘समझौता’ कर लिया है.’

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र चुनाव में हुई ‘मैच फिक्सिंग’… राहुल गांधी ने समझाया चुनाव कैसे चुराए जाते हैं, BJP ने किया पलटवार

ईसीआई ने राहुल के आरोपों का तथ्यों के साथ जवाब देते हुए कहा, ‘महाराष्ट्र सहित भारत में मतदाता सूचियां जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 और मतदाता पंजीकरण नियम, 1960 के अनुसार तैयार की जाती हैं. कानून के अनुसार, या तो चुनावों से ठीक पहले और/या हर साल एक बार, मतदाता सूचियों को संशोधन किया जाता है और मतदाता सूचियों की अंतिम प्रति भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) सहित सभी राष्ट्रीय/राज्य राजनीतिक दलों को सौंप दी जाती है.’ ईसीआई के बयान में आगे कहा गया है, ‘महाराष्ट्र चुनाव के दौरान इन मतदाता सूचियों को अंतिम रूप देने के बाद, 9,77,90,752 मतदाताओं के मुकाबले, प्रथम अपीलीय प्राधिकारी (DM) के समक्ष केवल 89 अपीलें दायर की गईं और द्वितीय अपीलीय प्राधिकारी (CEO) के समक्ष केवल 1 अपील दायर की गई. इसलिए, यह पूरी तरह से स्पष्ट है कि 2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव आयोजित होने से पहले कांग्रेस या किसी अन्य राजनीतिक दल की वोटर लिस्ट को लेकर कोई शिकायत नहीं थी.’

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी के ‘सरेंडर’ वाले बयान के विवाद में शशि थरूर की एंट्री, बोले- भारत को किसी तीसरे पक्ष की जरूरत नहीं है…

चुनाव आयोग ने आगे कहा, ‘महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान केंद्र पर पहुंचे 6,40,87,588 मतदाताओं ने मतदान किया. औसतन प्रति घंटे करीब 58 लाख वोट डाले गए. इन औसत रुझानों के अनुसार, पिछले दो घंटों में करीब 1 करोड़ 16 लाख मतदाताओं ने मतदान किया होगा. इसलिए, दो घंटों में मतदाताओं द्वारा 65 लाख वोट डालना औसत प्रति घंटे मतदान रुझानों से काफी कम है. इसके अलावा, हर मतदान केंद्र पर उम्मीदवारों/राजनीतिक दलों द्वारा औपचारिक रूप से नियुक्त किए गए पोलिंग एजेंटों के सामने मतदान हुआ. कांग्रेस के नामित उम्मीदवारों या उनके अधिकृत एजेंटों ने अगले दिन रिटर्निंग ऑफिसर (RO) और चुनाव पर्यवेक्षकों के समक्ष जांच के समय किसी भी तरह के असामान्य मतदान के संबंध में कोई पुष्ट आरोप नहीं लगाया.’

Source link

Tags: DevendraFadnavisGandhihitsmaharashtramandatentcPeopleRahulRejectedrejectingकगधजनतजनदशजनहदवदरननकरपरपलटवरफडणवसमहरषटररहरहलव
Share198Tweet124Send

Related Posts

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता
Hindi News

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता

January 27, 2026
IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain
Hindi News

IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain

January 26, 2026
Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें
Hindi News

Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें

January 26, 2026
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई
Hindi News

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई

January 26, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

0
Phool Maangu Na Bahaar Maangu – Video Song | Raja | Madhuri Dixit & Sanjay Kapoor

Phool Maangu Na Bahaar Maangu – Video Song | Raja | Madhuri Dixit & Sanjay Kapoor

0
Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

0
Collective Artists Network expands Galleri5 AI Studio with Agentic Canvas

Collective Artists Network expands Galleri5 AI Studio with Agentic Canvas

June 19, 2026
Andy Burnham: Andy Burnham wins crucial Makerfield by-election, intensifying pressure on PM Keir Starmer | World News

Andy Burnham: Andy Burnham wins crucial Makerfield by-election, intensifying pressure on PM Keir Starmer | World News

June 19, 2026
Prices Fall, Check Latest Rates In Delhi, Mumbai, Chennai, More

Prices Fall, Check Latest Rates In Delhi, Mumbai, Chennai, More

June 19, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • Collective Artists Network expands Galleri5 AI Studio with Agentic Canvas
  • Andy Burnham: Andy Burnham wins crucial Makerfield by-election, intensifying pressure on PM Keir Starmer | World News
  • Prices Fall, Check Latest Rates In Delhi, Mumbai, Chennai, More
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.