{“_id”:”687e64266d9fe7766d004462″,”slug”:”deputy-tehsildar-of-mohali-dismissed-from-job-chandigarh-news-c-16-1-pkl1079-769414-2025-07-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: मोहाली के नायब तहसीलदार नौकरी से बर्खास्त”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

चंडीगढ़। मोहाली एसएएस नगर के जॉइंट सब रजिस्ट्रार-2 के पद पर कार्यरत नायब तहसीलदार हर्ष गर्ग को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व अनुराग वर्मा ने इस संदर्भ में सोमवार को लिखित आदेश जारी किए। नौकरी से जब तक नायब तहसीलदार बर्खास्त रहेंगे, उन्हें पंजाब सिविल सर्विस रुल्स के तहत गुजारा भत्ता दिया जाएगा। विभागीय अधिकारियों की मानें तो बर्खास्त नायब तहसीलदार हर्ष गर्ग के खिलाफ डिप्टी कमिश्नर को रजिस्ट्री के एवज में पैसों की मांग करने के आरोप संबंध शिकायत आई थी। इस शिकायत पर एसीएस ने कार्रवाई की है।


























